आपके शरीर के तिल आपके बारे में बहुत कुछ कहता है। इसी तरह से शरीर पर उभरने वाले तिल भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। यदि आपके शरीर पर कहीं पर भी तिल है और आप नहीं जानते कि उससे आपके बारे में क्या पता चलता है तो आज हम आपको अपने इस लेख में तिल से जुड़े राज खोलेंगे।
कई लोगों के हाथ पर तिल होते हैं किसी की हथेली पर तो किसी की उंगलियों पर। आईए जानते हैं अलग-अलग हिस्सों पर शरीर के तिल क्या संकेत देते हैं।
यदि हथेली के दाएं ओर तिल होना भी शुभ माना जाता है लेकिन यह तिल तब बहुत शुभ कहा जाता है जब यह हथेली की दायीं तरफ हो।
हथेली पर तिल होना व्यक्ति को धन की प्राप्ति तो कराता है लेकिन साथ ही ऐसे लोगों का खर्च भी खूब होता है। यदि ऐसे लोग खर्चों को काबू में करलें तो जीवन सुखद बीतता है।
यदि आपकी नाक पर तिल है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग अपने कर्म के दम पर नाम कमाने के लिए आगे बढ़ते हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी इन लोगोंं को मजबूत माना जाता है। यदि नाक की दाहिनी तरफ तिल है तो उपरोक्त गुण जरूर पाए जाते हैं।
यदि बायीं तरफ तिल है तो व्यक्ति खर्चीला और कम बोलने वाला होगा, ऐसे लोगों को गुस्सा भी बहुत आता है। दायें गाल पर तिल का होना बताता है कि इंसान की तर्कशक्ति अच्छी होगी और आर्थिक रूप से भी संपन्न होगा।
यदि किसी व्यक्ति के जीभ पर तिल है तो यह अच्छा नहीं माना जाता ऐसा व्यक्ति खुद को अच्छी तरह से व्यक्त नहीं कर पाता और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी उसको होती हैं। हालांकि जीभ के निचले हिस्से पर तिल का होना अच्छा होता है ऐसे लोग कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं और खाने-पीने के भी शौकीन होते हैं।
गर्दन के पिछले भाग पर यदि तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत गुस्सैल होता है। वहीं गर्दन के अगले हिस्से पर तिल का अर्थ होता है कि व्यक्ति कलाप्रेमी और लकी होगा।
यदि पीठ पर तिल है तो व्यक्ति कर्मठ होता है और अपने बलबूते पर आगे बढ़ता है। ऐसे लोग अपने आसपास के लोगों की उन्नति में भी हाथ बंटाते हैं। इनके पास पैसे की कमी नहीं होती लेकिन धन को लुटाते भी बहुत हैं। कर्म को ही यह लोग अपना असली हथियार मानते हैं।
खान-पान हर किसी के लिए जरूरी है। लेकिन जिन लोगों के पेट पर तिल होता है उनके लिए खान-पान जरूरी होने के साथ-साथ जीवन का एक अहम हिस्सा भी बन जाता है। ऐसे लोग हर प्रकार के भोजन को टेस्ट करना चाहते हैं और भूखे पेट रहना इनको बर्दाश्त नहीं होता। हालांकि इनके पास पैसों की कभी इतनी कमी नहीं होती की इन्हें भूखा पेट रहना पड़े। यदि तिल नाभि के आसपास हो तो व्यक्ति अमीर होता है और जीवन में हर शौक को पूरा करता है।
जिन लोगों की ठोडी पर तिल होता है वह अक्सर रूपवान होते हैं और बातचीत करने भी बेहतर होते हैं। अपनी बातों से यह लोगों को मोहित कर लेते हैं। इसके साथ ही जीवन में कभी भी यह किसी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करते।
यह तिल बहुत सात्विक और शुभ माना जाता है। भौंहों के बीच तिल होने से यह पता चलता है कि व्यक्ति साफ और सच्चे दिल का है ऐसे लोग प्रेम और वैवाहिक मामलों में बहुत खुशकिस्मत होते हैं। यह अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग शादी के बाद आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। जीवन को सरलता के साथ जीना इनको पसंद आता है।
यदि माथे के बाएं तरफ तिल हो तो इसे बहुत अच्छा नहीं माना जाता ऐसा जातक बहुत खर्च करता है और जीवन में परेशानियां बनती ही रहते हैं वहीं यदि बाएं तरफ तिल हो तो उसे अच्छा माना जाता है ऐसे लोग हर काम को सही तरीके से करना जानते हैं और जीवन में कुछ पाते हैं। इसके साथ ही माथे पर तिल होना संघर्ष को भी बताता है यानि कि ऐसे ऐसे लोग जीवन में बहुत संघर्ष करते हैं, सफलता भी इन्हें संघर्षों के बाद ही नसीब होती है।
जिन लोगों की होठों पर तिल होता है वह दिल पर किस्म के होते हैं इनको हर किसी से प्यार हो जाता है। दूसरों को आकर्षित करना इनको भाता है।
यदि व्यक्ति के बायें टखने पर तिल हो तो वह धार्मिक प्रवर्ति का होता है वहीं दां टखने पर तिल का होना व्यक्ति को बातूनी बनाता है।
जिन लोगों के इस अंग पर तिल होता है ऐसे लोग जल्दबाजी में काम करते हैं जिससे इनको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाजिक स्तर पर भी ऐसे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
जिन लोगों के पैर के तलवों पर तिल होता है वो घुमकड़ किस्म के लोग होते हैं। ऐसे लोग एक जगह पर रहना पसंद नहीं करते। कार्य भी यह लोग ऐसा करते हैं जिसमें घूमना फिरना हो सके। हमारे इस लेख को पढ़कर अब आप जान गए होंगे कि शरीर के तिल हमारे बारे में कितना कुछ बताते हैं।
यह भी पढ़ें- सुशांत केस में रिया का काला जादू कनेक्शन, ‘रिया की मां तांत्रिक लेकर आती और..’
488 total views
Tags: तिल, शरीर के तिल
This is really a great blog!! Thanks for such a piece of great information.