वृश्चिक राशि- जानें इस राशि वालों की विशेषताएं और कमियां

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि मंगल के स्वामित्व में आती है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सेना नायक का दर्जा प्राप्त है और यह निडरता का प्रतीक भी माना जाता है। वृश्चिक राशि के लोगों में भी इसी तरह निडरता और गंभीरता जैसे गुण पाए जाते हैं। इस राशि के लोग बे-रोकटोक होकर जिंदगी जीना चाहते हैं और लोगों से बेहतर बनने की इनमें हमेशा ख्वाहिश रहती है। वृश्चिक राशि की कुछ विशेषताओं और अवगुणों के बारे में आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे।

खोजबीन करने की प्रवृत्ति

काल पुरुष की कुंडली में अष्टम भाव वृश्चिक राशि का ही होता है और इस भाव से मृत्यु गूढ़ रहस्यों आदि के बारे में जानकारी मिलती है। यही वजह है कि वृश्चिक राशि के लोगों में भी गूढ़ रहस्यों को जानने की चेष्टा रहती है, यह लोग किसी भी चीज की खोजबीन करने में बहुत माहिर होते हैं। वृश्चिक राशि के लोग अच्छे जासूस होते हैं यह कहना गलत नहीं होगा।

कई बार इनकी खोजी प्रवृत्ति लोगों को परेशान भी करती है लेकिन इसके बावजूद भी यह बाज नहीं आते। इनके सामने कोई भी व्यक्ति यदि कुछ छुपाने की कोशिश करे तो चाह कर भी वह इनसे नहीं छुपा पाता। इस राशि के लोग लोगों के मन की बातें भी पढ़ लेते हैं।

मुश्किलों से नहीं घबराते

वृश्चिक राशि के लोग साहसी होते हैं और जीवन में आने वाली किसी भी मुश्किल से नहीं घबराते हैं। चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी जीने का रास्ता ढूंढ लेते हैं। हालांकि कई बार इन पर क्रोध हावी हो जाता है जिसके कारण यह अपना अहित कर बैठते हैं लेकिन यदि यह लोग अपने मन को काबू में रखें तो हर मुश्किल को आसानी से हल निकाल सकते हैं।

इन से दोस्ती करना है सबसे बेहतर

वृश्चिक राशि के लोगों के साथ यदि आप दोस्ती करते हैं तो वह आपका हर हाल में साथ निभाते हैं। हालांकि यह दुश्मनों के प्रति बहुत ही तीखा रुख रखते हैं और अपने दुश्मनों को किसी भी हालत में खत्म करके छोड़ते हैं। लेकिन जिन लोगों से इनकी दोस्ती होती है उनके साथ यह हमेशा खड़े रहते हैं मुश्किलों में अपने दोस्तों का साथ देते हैं और दोस्त को अपना सबसे बड़ा धन मानते हैं। हालांकि इनमें मिलनसार होने का गुण नहीं होता है लेकिन बावजूद इसके भी लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं।

मौके पर चौका मारने वाले होते हैं वृश्चिक राशि के लोग

वृश्चिक राशि के जातक हमेशा अपनी आंखें और कान खोलकर चलते हैं। इनको जब भी जीवन में उन्नति का अवसर मिलता है तो उसे तुरंत अपनाते हैं। इनके सामने यदि कोई अवसर आए और यह चूक जाएं ऐसा बहुत कम होता है। हालांकि इन लोगों में यह खराबी भी होती है कि जो चीजें इन्हें पसंद नहीं आती उनसे यह बहुत जल्दी ऊब जाते हैं और उनको छोड़ देते हैं। ऐसा करके कई बार इनको भविष्य में पछतावा भी होता है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए मित्र राशियां

अग्नि तत्व की तीन राशियां धनु, सिंह और मेष इनके सबसे अच्छे दोस्त होते हैं इसके अलावा कर्क राशि के लोगों के साथ भी इनकी अच्छी पटती है।

भाग्यशाली दिन साल वार और अंक

वृश्चिक राशि मंगल के स्वामित्व में आती है इसलिए इस राशि के लोगों के लिए मंगलवार सबसे शुभ दिन माना जाता है। 29 से लेकर 44 साल की उम्र तक यह प्रगति पाते हैं। इनके लिए भाग्यशाली अंक 9 माना गया है।

वृश्चिक राशि की कमियां

बहुत सारी खूबियों के साथ ही इस राशि के लोगों में कुछ कमियां भी देखी जाती हैं। इस राशि के लोग बहुत ज्यादा क्रूर और हिंसक प्रवृत्ति के हो सकते हैं, इन लोगों में जलन की भावना भी देखी जाती है। इसके साथ ही यह आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते जिसके कारण लोग इनसे दूरी बनाते हैं। अगर यह अपने अवगुणों को दूर कर दे तो यह बहुत ही अच्छे शख्स बनते हैं।

यह भी पढ़ें- कभी धोखा नहीं देती इन दो राशियों की लड़कियां, प्रेमी का देती हैं हमेशा साथ

 3,611 

Posted On - June 25, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 3,611 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation