विवाह शुभ मुहूर्त 2023: जानें साल 2023 में विवाह के लिए शुभ मुहुर्त और तिथि

विवाह शुभ मुहूर्त 2023

हिंदू धर्म में मुहूर्त अनुसार विवाह करना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। और यह प्रथा सदियों से चली आ रही है, जिसे आज तक निभाया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि जो भी शुभ कार्य शुभ मुहूर्त के अंतर्गत किया जाता है, वह कार्य सफल होता है। और उस कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है, इसीलिए विवाह जैसे शुभ कार्य को करने के लिए मुहूर्त का चयन करना बेहद आवश्यक होता है। ताकि विवाहित जोड़ों को आने वाले भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। आपको बता दे कि विवाह शुभ मुहूर्त 2023 (Vivah shubh muhurat 2023) में विवाह के लिए कई योग्य मुहूर्त हैं, जिसे 2023 में विवाह करने वाले जातकों को जानना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

हिंदू धर्म में विवाह का महत्व

हिंदू धर्म में हमारे 16 संस्कार होते हैं, इन संस्कारों में विवाह संस्कार सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि विवाह व्यक्ति का दूसरा जन्म होता है जो वर या वधू सहित दोनों के परिवारों का जीवन पूरी तरह बदल देता है। हिन्दू विवाह शुभ मुहूर्त 2023 (Vivah shubh muhurat 2023) की गणना करने के लिये सर्वप्रथम पञ्चाङ्ग शुद्धि होती है। और पञ्चाङ्ग शुद्धि न केवल विवाह के शुभ दिन का अनुमान लगाती है बल्कि विवाह के संस्कारों के लिये शुभ मुहूर्त भी उपलब्ध करवाती है। हिन्दू कैलेण्डर पर आधारित सौर मास और चन्द्र मास साल 2023 के सभी दिनों के लिये, नक्षत्र, योग और करण की शुद्धि कर विवाह के शुभ दिन और मुहूर्त उपलब्ध करवाता है।

इसी के साथ विवाह एक ऐसा बंधन होता है, जो दो लोगों को आपस में जोड़ता है। इसी के साथ दो परिवार आपस में जोड़ते हैं। और कई नए रिश्ते भी बनते हैं। इसीलिए विवाह एक शुभ कार्य माना जाता है, जिसे शुभ मुहूर्त में करना अति आवश्यक होता है ताकि परिवार और विवाहित जोड़े अपने जीवन में खुश रह सकें।

यह भी पढ़ें-अगर आप भी कर रहे है विवाह की तैयारी, तो नाडी दोष का रखें ध्यान

विवाह शुभ मुहूर्त 2023(Shubh muhurat for marriage in 2023)

विवाह करने से पहले कुंडली मिलान करना बेहद ही जरूरी होता है ताकि दोनों लोगों की कुंडली में बनने वाले योगों की गणना की जा सकें। कुंडली मिलान को गुण मिलान भी कहा जाता है। यह विवाह की ओर पहला कदम होता है जब माता-पिता लड़की या लड़के की कुंडली मिलान करने का निर्णय लेते हैं ताकि सुनिश्चित कर सकें कि यूगल संगत है या नहीं। 

बता दें कि कुंडली मिलान हजारों वर्षों से भारत की संस्कृति का हिस्सा रहा है और अब भी जारी है। वहीं कुंड़ली में कुल मिलाकर 36 गुण होते हैं, जिन लोगों के अधिक गुण मेल खाते हैं वह अपने जीवनसाथी के साथ उतने ही अनुकूल होते हैं। इसी के साथ यह माना जाता है कि विवाह के सफल होने के लिए कम से कम 8 गुणों का मेल खाना बेहद जरूरी होता है। और जितने अधिक गुण मेल खाते हैं यूगल उतने ही ज्यादा सुखदाई जीवन बिताते हैं। इसी के साथ विवाह शुभ मुहूर्त 2023 (Shubh muhurat for marriage in 2023) के अनुसार अप्रैल, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर महीनों में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

यह भी पढ़े- ज्योतिष शास्त्र से जानें मन और चंद्रमा का संबंध और प्रभाव

विवाह शुभ मुहूर्त 2023: (Shubh muhurat for marriage in 2023) विवाह के लिए शुभ नक्षत्र

वैदिक ज्योतिष में सत्ताईस नक्षत्रों होते है। और 27 नक्षत्रों की गणना करते समय अभिजीत नक्षत्र पर विचार नहीं किया जाता।

निम्नलिखित 11 नक्षत्रों को विवाह के लिए शुभ माना जाता है:

  • रोहिणी (चौथा नक्षत्र)
  • मृगशीर्ष (पांचवां नक्षत्र)
  • माघ (10 वां नक्षत्र)
  • उत्तरा फाल्गुनी (12 वां नक्षत्र)
  • हस्त (13वां नक्षत्र)
  • स्वाति (15वां नक्षत्र)
  • अनुराधा (17वां नक्षत्र)
  • मूल (19वां नक्षत्र)
  • उत्तरा आषाढ़ (21वां नक्षत्र)
  • उत्तरा भाद्रपद (26वां नक्षत्र)
  • रेवती (27वां नक्षत्र)

चलिए जानते हैं कि साल 2023 में विवाह के लिए कौन से शुभ मुहूर्त है (Marriage Shubh Muhurat 2023): 

जनवरी विवाह शुभ मुहूर्त 2023

विवाह मुहुर्त और तिथियां विवाह का समयनक्षत्रतिथि
15 जनवरी 2023,रविवारशाम 7 बजकर 12 मिनट से सुबह 7 बजकर 15 मिनट तकस्वातीनवमी
18 जनवरी 2023, बुधवारसुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजकर 23 मिनट तकअनुराधाएकादशी, द्वादशी
25 जनवरी 2023, बुधवाररात 8 बजकर 5 मिनट से सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक उत्तरभाद्रपदपञ्चमी
26 जनवरी 2023, गुरुवारसुबह 7 बजकर 12 मिनट से 27 जनवरी सुबह 7 बजकर 12 मिनट तकउत्तर भाद्रपद,
रेवती
पञ्चमी, षष्ठी 
27 जनवरी 2023,शुक्रवारसुबह 7 बजकर 12 मिनट से शाम 12 बजकर 42 मिनट तकरेवतीषष्ठी, सप्तमी 
30 जनवरी 2023,सोमवाररात 10 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 10 मिनट तकरोहिणीदशमी

फरवरी विवाह शुभ मुहूर्त 2023

विवाह मुहुर्त और तिथियां विवाह का समयनक्षत्रतिथि
6 फरवरी 2023, रविवाररात नौ बजकर 44 मिनट से सुबह 7 बजकर 6 मिनट तकमघाप्रतिपदा,द्वितीया
7 फरवरी 2023, मंगलवारसुबह 7 बजकर 6 मिनट से शाम 4 बजकर 3 मिनट तकमघाद्वितीया
9 फरवरी 2023, गुरुवारसुबह 7 बजकर 5 मिनट से 10 फरवरी सुबह 7 बजकर 4 मिनट तकउत्तराफाल्गुनी, हस्तचतुर्थी
10 फरवरी 2023, शुक्रवारसुबह 7 बजकर 4 मिनट से शाम 4 बजकर 45 मिनट तकहस्तपंचमी
12 फरवरी 2023, रविवाररात 9 बजकर 50 मिनट से सुबह 2 बजकर 27 मिनट तकस्वातीसप्तमी
13 फरवरी 2023, सोमवारसुबह 2 बजकर 36 मिनट से सुबह 7 बजकर 1 मिनट तकअनुराधाअष्टमी
14 फरवरी 2023,मंगलवारसुबह 7 बजकर 1 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तकअनुराधाअष्टमी, नवमी
16 फरवरी 2023, गुरुवारसुबह 6 बजकर 59 मिनट से रात 10 बजकर 53 मिनट तकमूलएकादशी
22 फरवरी 2023, बुधवारसुबह 6 बजकर 54 मिनट से 23 फरवरी सुबह 6 बजकर 53 मिनट तकउत्तर भाद्रपद,रेवतीतृतीया,चतुर्थी
23 फरवरी 2023, गुरुवारसुबह 6 बजकर 53 मिनट से दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तकरेवतीचतुर्थी
27 फरवरी 2023, सोमवारदोपहर 4 बजकर 12 मिनट से 28 फरवरी सुबह 6 बजकर 48 मिनट तकरोहिणीअष्टमी, नवमी
28 फरवरी2023,मंगलवारसुबह 6 बजकर 48 मिनट से 1 मार्च सुबह 6 बजकर 47 मिनट तकमृगशिरानवमी,दशमी

मार्च 2023 शुभ मुहुर्त

विवाह मुहुर्त और तिथियां विवाह का समयनक्षत्रतिथि
6 मार्च 2023, सोमवारसुबह 6 बजकर 41 मिनट से शाम 4 बजकर 17 मिनट तकमघाचतुर्दशी
9 मार्च 2023,गुरुवाररात नौ बजकर 8 मिनट से 10 मार्च सुबह 5 बजकर 57 मिनट तकहस्ततृतीया
11 मार्च 2023,शनिवारसुबह 7 बजकर 11 मिनट से शाम 7 बजकर 52 मिनट तकस्वातीचतुर्थी
13 मार्च 2023, सोमवारसुबह 8 बजकर 21 मिनट से रात नौ बजकर  27 मिनट तक अनुराधाषष्ठी 

अप्रैल 2023 शुभ मुहुर्त

अप्रैल 2023 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहुर्त नही है।

मई 2023 शुभ मुहुर्त

विवाह मुहुर्त और तिथियां विवाह का समयनक्षत्रतिथि
3 मई 2023, बुधवारसुबह 5 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 56 मिनट तकहस्तत्रयोदशी
6 मई 2023, शनिवाररात 9 बजकर 13 मिनट से 7 मई 5 बजकर 36 मिनट तकअनुराधाद्वितीया
8 मई 2023, सोमवारसुबह 12 बजकर 49 मिनट से सुबह 5 बजकर 35 मिनट तकमूलचतुर्थी
9 मई 2023, मंगलवारसुबह 5 बजकर 35 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तकमूलचतुर्थी, पंचमी
10 मई 2023, बुधवारशाम 4 बजकर 12 मिनट से 11 मई सुबह 5 बजकर 33 मिनट तकउत्तराषाढ़ाषष्ठी
11 मई 2023, गुरुवारसुबह 5 बजकर 33 मिनट से सुबह 11 बजकर 27 मिनट तकउत्तराषाढ़ाषष्ठी
15 मई 2023, सोमवारसुबह 9 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तकउत्तर भाद्रपदएकादशी,द्वादशी
16 मई 2023,मंगलवारसुबह 5 बजकर 30 मिनट से 17 मई 1 बजकर 48 मिनट तकउत्तर भाद्रपद, रेवतीद्वादशी, त्रयोदशी
20 मई 2023, शनिवारशाम 5 बजकर 18 मिनट से सुबह 5 बजकर 27 मिनट तकरोहिणीप्रतिपदा, द्वितीया
21 मई 2023, रविवारसुबह 5 बजकर 27 मिनट से 22 मई सुबह 5 बजकर 27 मिनटरोहिणी,मृगशिराद्वितीया, तृतीया
22 मई 2023, सोमवारसुबह 5 बजकर 27 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तकमृगशिरातृतीया
29 मई 2023, सोमवारसुबह 5 बजकर 24 मिनट से 30 मई सुबह 5 बजकर 24 मिनट तकउत्तराफाल्गुनीनवमी, दशमी
30 मई 2023,मंगलवारसुबह 5 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 55 मिनट तकहस्तदशमी, एकादशी

जून 2023 शुभ मुहुर्त

विवाह मुहुर्त और तिथियां विवाह का समयनक्षत्रतिथि
1 जून 2023, गुरुवारसुबह 6 बजकर 48 मिनट से शाम 7 बजे तकस्वातीद्वादशी,त्रयोदशी
3 जून 2023, शनिवारसुबह 6 बजकर16 मिनट से सुबह 11 बजकर 16 मिनट तकअनुराधाचतुर्दशी
5 जून 2023, सोमवारसुबह 8 बजकर 53 मिनट से 6 जून सुबह 1 बजकर 30 मिनट तकमूलद्वितीया
6 जून 2023, मंगलवारसुबह 12 बजकर 50 मिनट से 7 जून सुबह 5 बजकर 23 मिनट तकउत्तराषाढ़ाचतुर्थी
7 जून 2023, बुधवारसुबह 5 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 2 मिनट तकउत्तराषाढ़ाचतुर्थी
11 जून 2023, रविवारदोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 12 जून सुबह 5 बजकर 23 मिनट तकउत्तर भाद्रपदनवमी 
12 जून 2023, सोमवारसुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक उत्तरभाद्रपद,रेवतीनवमी, दशमी
23 जून 2023, शुक्रवारसुबह 11 बजकर 3 मिनट से 24 जून सुबह 5 बजकर 24 मिनट तकमघापंचमी, षष्ठी
26 जून 2023, सोमवारदोपहर 1 बजकर 19 मिनट से सुबह 5 बजकर 25 मिनट तकहस्तअष्टमी, नवमी

जुलाई 2023 शुभ मुहुर्त

जुलाई 2023 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहुर्त नही है।

अगस्त 2023 शुभ मुहुर्त

अगस्त 2023 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहुर्त नही है।

सितंबर 2023 शुभ मुहुर्त

सितंबर 2023 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहुर्त नही है।

अक्टूबर 2023 शुभ मुहुर्त

अक्टूबर 2023 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहुर्त नही है।

नवंबर 2023 शुभ मुहूर्त

विवाह मुहुर्त और तिथियां विवाह का समयनक्षत्रतिथि
23 नवंबर 2023,गुरुवाररात 9 बजकर 1 मिनट से 24 नवंबर सुबह 6 बजकर 51 मिनट तकरेवतीद्वादशी
27 नवंबर 2023, सोमवारदोपहर 1 बजकर 35 मिनट  से सुबह 6 बजकर 54 मिनट तकरोहिणीपूर्णिमा, प्रतिपदा
28 नवंबर 2023, मंगलवारसुबह 6 बजकर 54 मिनट  से 29 नवंबर सुबह 6 बजकर 54 मिनट तकरोहिणी,मृगशिराप्रतिपदा,द्वितीया
29 नवंबर 2023, बुधवारसुबह 6 बजकर 54 मिनट से दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तकमृगशिराद्वितीया

दिसंबर 2023 शुभ मुहूर्त

विवाह मुहुर्त और तिथियां विवाह का समयनक्षत्रतिथि
6 दिसंबर 2023, बुधवारसुबह 7 बजे से 7 दिसंबर सुबह 7 बजकर 1 मिनट तकउत्तराफाल्गुनीनवमी, दशमी
7 दिसंबर 2023, गुरुवारसुबह 7 बजकर 1 मिनट से दोपहर 4 बजकर 9 मिनट  तकहस्तदशमी
9 दिसंबर 2023, शनिवारसुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 11 बजकर 37 मिनट तकस्वातीद्वादशी
15 दिसंबर 2023, शुक्रवारसुबह 8 बजकर 10 मिनट से सुबह 16 दिसंबर 6 बजकर 24 मिनट तकउत्तराषाढ़ातृतीया, चतुर्थी 

2023 में विवाह मुहुर्त के लिए शुभ तिथियां, नक्षत्र, योग, करण

आपको बता दें कि विवाह काफी शुभ संस्कार माना जाता है, इसी लिए शुभ मुहूर्त के साथ-साथ शुभ तिथियां भी महत्वपूर्ण होती हैं। चलिए जानते है विवाह के लिए कौम-सा दिन, योग, तिथि, करण शुभ होते हैः

करण: आपको बता दें किकिन्स्तुघना करण, बावा करण, बलवी करण, कौलव करण, तैतिला करण, गारो करण और वनिजा करण विवाह के लिए काफी शुभ माने जाते हैं।

मुहूर्त: आपको बता दें शादी करने के लिए अभिजीत मुहूर्त और गोधूलि बेला का मुहुर्त सबसे शुभ माना जाता है।

तिथि: द्वितीय, तृतीय, पंचमी, सप्तमी, एकादशी और त्रयोदशी तिथि विवाह के लिए शुभ मानी जाती हैं। इन तिथियों में विवाह करना जातक के लिए शुभ होता है।

नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र ( चौथा नक्षत्र), मृगशिरा नक्षत्र ( पांचवा नक्षत्र), मघा नक्षत्र (दसवां नक्षत्र), उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र (बारहवां नक्षत्र), हस्त नक्षत्र (तेरहवां नक्षत्र), स्वाति नक्षत्र (पंद्रहवां नक्षत्र), अनुराधा नक्षत्र (सत्रहवां नक्षत्र), मूल नक्षत्र (उन्नीसवां नक्षत्र), उत्तराषाढ़ नक्षत्र (इक्कीसवां नक्षत्र), उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र (छब्बीसवां नक्षत्र) और रेवती नक्षत्र (सत्ताईसवाँ नक्षत्र)।

दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, और शुक्रवार इन दिनों को विवाह के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। जबकि मंगलवार के विवाह करना शुभ नही माना जाता है। यह दिन विवाह समारोह के लिए उत्तम नहीं होता है।

योग : इसी के साथ विवाह के लिए प्रीति योग, सौभाग्य योग, हर्षण योग अति उत्तम होते है। यह योग जातक के लिए लाभदायक होते है।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 226,542 

Posted On - April 22, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 226,542 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation