Dhanteras 2026: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। यह दिन मुख्य रूप से खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजों में 13 गुणा वृद्धि होती है, इसलिए इस दिन लोग सोना-चांदी, आभूषण, बर्तन, वाहन, मकान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य वस्तुएं खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना सबसे शुभ माना जाता है? आइए जानते हैं कि धनतेरस पर धनिया खरीदने से क्या होता है और पर्व के बाद धनिया के बीजों का क्या करना चाहिए।
खरीदारी से पहले यह जान लें कि पंचांग के अनुसार 2026 में धनतेरस का त्योहार शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस या धन त्रयोदशी मनाई जाएगी। इसी तिथि से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ भी हो जाएगा।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व, नियम, कथा आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए धनतेरस 2026 पर क्लिक करें।
मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और पूजा-पाठ करने से घर और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इस दिन लोग अपने सामर्थ्यनुसार कुछ ना कुछ अवश्य खरीदते हैं। धनतेरस पर खरीदी जाने वाली कई वस्तुओं में साबुत धनिया भी शामिल है। इस दिन धनिया खरीदने के पीछे ऐसी मान्यता है कि, साबुत धनिया को धन, खुशहाली और समृद्धि से जोड़ा जाता है और मां लक्ष्मी को अर्पित भी किया जाता है। ‘धनिया’ शब्द में ‘धन’ समाहित है। जिस प्रकार एक छोटे से धनिया के बीज को यदि मिट्टी में मिला दिया जाए तो इससे हरा-भरा पौधा विकसित होता है, उसी प्रकार इसे जीवन में धन, धान्य, उन्नति और बरकत का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि पुराने समय से ही धनतेरस पर धनिया खरीदने की मान्यता है।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें