दैनिक राशिफल 25 जुलाई 2020- जानें क्या कहते हैं आपके सितारे आज के दिन

दैनिक राशिफल 25 जुलाई 2020

दैनिक राशिफल 25 जुलाई 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित होगा। तो आईए जानते हैं क्या कहते हैं आज के दिन आपके सितारे। 

दैनिक राशिफल 25 जुलाई 2020

मेष राशि

चंद्र देव आज के दिन आपके षष्ठम भाव में विराजमान रहेंगे। यह भाव रोग और शत्रुओं का होता है इसलिए आज के दिन आपको सतर्कता के साथ रहना होगा। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति से बचें। 

वृषभ राशि

आज के दिन आपको संतान पक्ष से किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें प्रपोज करने के लिए आज अच्छा दिन है। इस राशि के कुछ जातक नई पुस्तकें खरीद सकते हैं। 

मिथुन राशि

चंद्रमा आज आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे इसलिए माता के साथ समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। नया वाहन या घर का कोई जरुरी सामान खरीदने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि किमती वस्तु खरीदने से पहले सलाह-मशवरा अवश्य कर लें। 

कर्क राशि 

साहस और पराक्रम के तृतीय भाव में बैठे चंद्र देव आपको नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। आज हफ्ते भर की थकान को दूर करने के लिए परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमे का प्लान बना सकते हैं। 

सिंह राशि 

आज आपकी वाणी में ओज देखा जाएगा। चंद्र देव द्वितीय भाव में विराजमान होकर आपको तार्किक शक्ति प्रदान करेंगे। घर के लोगों के साथ मिलकर भविष्य की कोई योजना बना सकते हैं। 

कन्या राशि 

चंद्र देव आपके प्रथम भाव में होंगे इसलिए कई मानसिक चिंताओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज के दिन आप दुनिया से दूर रहकर एकांत में समय बिताएँगे तो अपनी कई समस्याओं का आपको हल मिल सकता है। 

तुला राशि 

आज हर काम को सावधानी से करें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। लेन-देन करते समय अपने किसी विश्वासपात्र को पास रखें। 

वृश्चिक राशि 

दिन आपके लिए शुभ है चंद्र देव आपके लाभ भाव में विराजमान होकर कई मुश्किलों को आसन कर देंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरु कर सकते हैं। 

धनु राशि 

चंद्र देव आज आपके कर्म भाव में विराजमान होंगे जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता कमाल की होगी। आपके उच्च पदस्थ अधिकारी आपके काम से खुश होंगे और आपकी तारीफों के पुल भी वो बांध सकते हैं। 

मकर राशि 

आज धार्मिक क्रिया कलापों में आपका मन लगेगा। पिता के साथ भी संबंधों में निखार आएगा जिसके चलते पारिवारिक माहौल में भी सकारात्मकता आएगी। आज के दिन का आनंद लें।

कुंभ राशि 

आज के दिन सावधानी से रहें आपकी छोटी सी गलती भी आज के दिन आपका बड़ा नुकसान कर सकती है। अष्टम भाव में चंद्रमा की स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं कही जा सकती। किसी तरह का रिस्क लेने से भी आज के दिन बचें। 

मीन राशि 

इस राशि के जातकों को आज दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। अपने जीवन में आ रही परेशानियों को आप अपने जीवन साथी के साथ साझा कर सकते हैं जिससे आपके संबंधों में निकटता आएगी। 

यह भी पढ़ें- राशि अनुसार नौकरी- जानें किस राशि के लोग किन क्षेत्रों में पा सकते हैं नौकरी

 2,275 

Posted On - July 25, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 2,275 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation