दैनिक राशिफल 30 जुलाई 2020- जानें, आज के दिन किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 30 जुलाई 2020 में हम आपको बताएंगे आज किन राशि के लोगों के लिए है दिन खास और किन राशि वालों को चलना होगा संभलकर। राशिफल में आपको आज के दिन के लकी कलर और लकी नंबर की भी मिलेगी जानकारी। तो आईए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

दैनिक राशिफल 30 जुलाई 2020 

मेष

चंद्रदेव आज के दिन आपके आठवें घर में रहेंगे। इस घर में चंद्रमा के विराजमान होने से आपको कुछ मानसिक दिक्कतें हो सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए आज के दिन अच्छे लोगों की संगति में रहें या मैडिटेशन करें। 

लकी  नंबर- 7
लकी कलर- लाल 

वृषभ

जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाया था तो आज के दिन पूरा हो सकता है। आप अपने मनोभावों को खुलकर जीवनसाथी के सामने रख पाएंगे, जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी। दिन अच्छा आपके लिए अच्छा है।

लकी  नंबर-5
लकी कलर- सफेद 

मिथुन 

इस राशि के जातकों को आज के दिन उन लोगों से बचकर रहना है जो उनके मुंह के सामने अच्छा बनने की कोशिश करते हैं और पीठ पीछे उनकी बुराइयां करते हैं। ऐसे लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं।

लकी  नंबर-3
लकी कलर- गुलाबी

कर्क 

विद्या अध्ययन के लिए आज का दिन इस राशि के छात्रों के लिए अच्छा है। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है।

लकी  नंबर- 4
लकी कलर-  ओरेंज

सावन माह में अत्यधिक लाभकारी मानी जाने वाली कालसर्प दोष पूजा के आयोजन के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें, पहली 50 बुकिंग पर भारी छूट-

ऑनलाइन कालसर्प दोष पूजा

सिंह 

माता के स्वास्थ्य का आज के दिन विशेष ध्यान दें। यदि आपको लगता है कि वह ठीक नहीं है तो तुरंत उनकी डॉक्टरी जांच करवाएं। इस राशि के कुछ जातक आज के दिन घर की कोई जरूरी चीज खरीद सकते हैं।

लकी  नंबर- 2
लकी कलर- भूरा

कन्या 

आपके तृतीय भाव में विराजमान चंद्रमा आज के दिन आपको साहसी बनाएगा। इस राशि के कुछ जातकों का दिन एडवेंचरस काम करने में बीत सकता है। घर की छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

लकी  नंबर- 8 
लकी कलर-  हरा

तुला 

अपनी वाणी और तर्क शक्ति के दम पर इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ जातकों को इंटरनेट के माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लकी  नंबर- 7
लकी कलर- सफेद

वृश्चिक 

आज आप नये विचारों से ओतप्रोत रहेंगे और इन विचारों के बल पर आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में किसी से गिला-शिकवा है तो उसे दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।

लकी  नंबर-1
लकी कलर- महरून

धनु

इस राशि के लोगों को विदेशों से जुड़े व्यापार से आज के दिन फायदा हो सकता है। हालांकि खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है क्योंकि द्वादश भाव में चंद्रमा अनचाहे खर्चे करवा सकता है।

जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अभी खरीदें रुद्राक्ष-एस्ट्रोटॉक माल पर उपलब्ध

लकी  नंबर- 5
लकी कलर- पीला

मकर 

चंद्रमा के वृश्चिक राशि में होने से आज आपका एकादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेगा जिस कारण आपको कारोबार और कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

लकी  नंबर- 3
लकी कलर- बैंगनी 

कुंभ 

आज के दिन दशम भाव में विराजमान चंद्रमा आपके कार्यक्षेत्र में आपको उचित सम्मान और मनचाहा कार्य दिलवाएगा। आज आप लोगों के सामने खुद को बेहतर साबित कर सकते हैं।

लकी  नंबर- 9 
लकी कलर- नीला

मीन

आज के दिन खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिए। पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। गिले-शिकवे को भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने का दिन है।

लकी  नंबर- 4
लकी कलर- स्लेटी

यह भी पढ़ें- समसप्तक योग 31 जुलाई 2020- ग्रहों की चाल बदलेगी आपका जीवन, पढ़ें राशिफल

 1,700 

Posted On - July 30, 2020 | Posted By - Naveen Khantwal | Read By -

 1,700 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation