मान्यता के अनुसार घर में फेंगशुई कछुआ (Feng Shui Kachua) रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। वही भगवतपुराण में भी कछुए से जुड़ा एक वाक्य मौजूद है। आपको बता दें कि भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय कछुए का रूप धारण कर मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर रोका था। माना जाता है कि जहां कुछआ विराजमान होता है, वहां लक्ष्मी का वास रहता है।
वहीं चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार फेंगशुई (Feng Shui) में किसी घर या दफ्तर में कछुआ को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। लेकिन कछुआ रखते समय हमें उचित दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। चलिए जानते है कि किस दिशा कछुआ रखना होता है बेहद शुभ –
फेंगशुई कछुआ सही दिशा में रखने की टिप्स
उत्तर दिशा में कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में धन लाभ होता है।
और साथ ही साथ आपके शत्रुओं का नाश भी होता है।
व्यापारी लोगों को अपनी दुकान के मुख्य द्वार पर कछुए का चित्र लगाना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको धन लाभ होगा साथ ही साथ आपके सभी रुके हुए काम पूर्ण हो जाएंगे।
अपने घर में खुशियां प्राप्त करने के लिए फेंगशुई कछुआ (Feng Shui Tortoise) या उसकी तवीर को मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में शांति बनी रहती है।
कछुए (Turtle) को दक्षिण पूर्व दिशा में रखने से घर में किसी भी तरह का रोग नहीं रहता और बीमार व्यक्ति भी स्वस्थ हो जाता है।
यह जीवन में खुशियां, सांद्रता, शांति और पैसा प्रदान करता है।
दफ्तर में दक्षिण – पश्चिम दिशा में लकड़ी का बना कछुआ रखना शुभ होता है इससे सारे कार्य समय पर पूर्ण होते हैं।
लकड़ी से बने कछुए को पूर्व दिशा के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इससे आपको काफी सफलता प्राप्त होती है।
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने कार्य क्षेत्र पर काले रंग के कछुए को उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
घर में पश्चिम दिशा में कछुआ रखना काफी अच्छा होता है इससे घर में शूरक्ष बढ़ती है।
किसी भी तरह का नया कार्य शुरू करने के लिए अपनी दुकान या कार्यक्षेत्र पर चांदी का बना कछुआ रखना चाहिए।