Sawan Putrada Ekadashi 2026: एकादशी व्रत को हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण और फलदायी व्रत माना जाता है। प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है। इस तरह से पूरे साल में 24 और अधिकमास होने पर 26 एकादशी तिथियां पड़ती हैं, जिनके अलग-अलग नाम और महत्व हैं। आइए जानते हैं सावन महीने की पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, इस दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं और राशिनुसार किन चीजों को दान करें।
सावन (श्रावण) महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। एस्ट्रोटॉक के पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि रविवार 23 अगस्त की सुबह 2 बजे शुरू हो जाएगी और सोमवार 24 अगस्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त 2026 को ही रखा जाएगा।
रविवार, 23 अगस्त 2026 को सावन पुत्रदा एकादशी कई शुभ योगों में बनाई जाएगी। इस दिन मूल नक्षत्र, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।
एकादशी तिथि पर दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। इस दिन किए दान से धन लाभ के योग बनते हैं और घर का अन्न-भंडार माता लक्ष्मी की कृपा से सदैव भरा रहता है। लेकिन राशि अनुसार दान करना अधिक फयदायी होता है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि पर किसी एक ग्रह का आधिपत्य रहता है। इसलिए राशि अनुसार दान करने से कुंडली में उस ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। जानें सावन पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करें।
सालभर में पड़ने वाली सभी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व होता है। लेकिन पुत्रदा एकादशी इन सभी में अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। पुत्रदा एकादशी साल में दो बार पड़ती है। सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को सावन पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। वहीं पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।
मान्यता है कि, पुत्रदा एकादशी व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह व्रत तेजस्वी और दीर्घायु संतान का फल देता है। साथ ही इस एकादशी के व्रत से वाजपेयी यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। सावन पुत्रदा एकादशी ऐसे समय में पड़ती है, जब चातुर्मास होता है। इस समय भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करते हैं और सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव संभालते हैं। इसलिए इस एकादशी व्रत से भगवान शिव और विष्णु जी दोनों की कृपा मिलती है।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें