अपना खोया प्यार वापस पाने के लिए अपनाएं ज्योतिष के ये अचूक उपाय

zodiac

जैसा कि आप सभी जानते हैं दुनिया में हर रिश्ता प्यार से ही चलता है। साथ ही प्यार के बिना हर रिश्ता अधूरा होता है, जिस रिश्ते में प्यार की कमी होती है वह रिश्ता जल्द ही टूट जाता है। इसीलिए रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार की जरूरत होती है। लेकिन कई बार कुछ वजहों के कारण जातक को उनका प्यार नहीं मिल पाता और आज हम इस लेख में इसी बारे में जानेंगे कि अपना खोया प्यार कैसे वापस पाएं (khoya pyar kaise wapas payen)।

भागदौड़ भरी इस दुनिया में जहां सच्चा प्रेम मिलना बहुत मुश्किल होता है, उसमें भी ज्यादा मुश्किल इस प्यार को बनाये रखना होता है। साथ ही प्यार में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि रिश्ते टूट जाते हैं। लेकिन उसको दोबारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय है, जिन्हें अपनाकर जातक अपने खोएं प्यार को अपने जीवन में वापस ला सकता है।

यह भी पढ़ें-अगर आप भी कर रहे है विवाह की तैयारी, तो नाडी दोष का रखें ध्यान

ज्योतिष शास्त्र में प्रेम का महत्व 

आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में प्रेम विवाह के मामले में मुख्य रूप से शुक्र, मंगल, चंद्रमा और राहु, केतु का आकलन किया जाता है। यह ग्रह प्रेम जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही शुक्र पुरुष की कुंडली में यौन संबंध का कारक और गुरु स्त्री की कुंडली में यौन संबंध का कारक माना जाता है। और चंद्र ग्रह को पहली नजर में आकर्षण पैदा करने वाला ग्रह माना गया है। जबकि मंगल जोखिम लेने और राहु केतु परंपरा को तोड़कर आगे बढ़ने वाला ग्रह माने जाते हैं। साथ ही यह सभी ग्रह जातक के प्रेम में अपना योगदान देते है।

प्यार एक रिश्ते को मजबूत बनाना के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। और कई बार गुरु की दशा के कारण व्यक्ति अपने प्यार को खो देता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में खोया प्यार दोबारा पाया जा सकता है, उसके लिए जातक को कुछ उपाय करने की आवश्यकता होती हैं और इसकी सहायता से जातक अपने जीवन में अपना खोया प्यार दोबारा से प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़े- ज्योतिष शास्त्र से जानें मन और चंद्रमा का संबंध और प्रभाव

खोया प्यार पाने के उपाय (khoya pyar pane ke upay) –

गुरुवार

आपको बता दें कि भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने जीवन साथी को समय ना देने के कारण कई बार रिश्तों में दूरी आ जाती है और यह दूरी इतनी बढ़ जाती है कि प्यार की कमी के कारण रिश्ते टूट जाते हैं। लेकिन जातक अपना खोया प्यार दोबारा से पा सकता है। उसके लिए व्यक्ति को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तीन माह तक पूजा करनी चाहिए।

इसी के साथ इस पूजा को करने के बाद जातक को ओम लक्ष्मी नारायण नमः मंत्र का तीन माला जाप करना चाहिए। और 3 माह तक हर गुरूवार को मंदिर में प्रसाद जरुर अर्पित करें। इस उपाय को करने से जातक को अवश्य अपना खोया हुआ प्यार वापस मिल जाता है।

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

मां दुर्गा की पूजा

अपना खोया हुआ प्यार वापस पाने के लिए जातक को मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए और उनकी प्रतिमा पर लाल रंग का ध्वज या चुनरी चढ़ानी चाहिए। इससे जातक को काफी लाभ होता है। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है, उसे माता मनचाहा वरदान देती हैं जिससे वे अपने जीवन को खुशनुमा बना सकें। 

पीपल का उपाय

अगर आप अपना खोया प्यार वापस पाना चाहते हैं, तो आपको पीपल का यह उपाय अवश्य करना चाहिए। आपको बता दें कि पीपल के दो सूखे पत्ते तोड़कर आप जिस व्यक्ति को अपने जीवन में दोबारा पाना चाहते हैं उस व्यक्ति का नाम उन पत्तों पर लिख देना चाहिए। उसके बाद वही नाम वाले पत्ते पीपल के पेड़ के पास उल्टा करके छोड़ देना चाहिए और फिर कोई भारी वस्तु उस पर रख देनी चाहिए। उसके बाद दूसरे पत्ते को घर की छत पर उल्टा करके उस पर कोई पत्थर रख देना चाहिए। जिस व्यक्ति को आप अपने जीवन में दोबारा पाना चाहते हैं उसका नाम अपने मन में जपते रहना है और रोजाना पीपल के पेड़ पर पानी चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से वह व्यक्ति आपसे संपर्क करने की कोशिश जरुर करेगा।

यह भी पढ़े-गणपति आराधना से चमकेगी भक्तों की किस्मत, होगा विशेष लाभ

सफेद वस्त्र

अपना खोया प्यार पाने के लिए जातक को सफेद वस्त्र धारण करके किसी भी धार्मिक स्थल पर लाल गुलाब का चमेली का इत्र अर्पित करना चाहिए। अपने प्रेम की सफलता के लिए सच्चे मन से भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए और आपको इस उपाय से निश्चित लाभ होगा।

मंत्र जाप

मंत्र जाप करना जातक के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी जातक मंत्र जाप करता है उसे निश्चित रूप से फल अवश्य मिलता है। अपना खोया प्यार पाने के लिए ओम हीं नमः मंत्र का जाप करें और आपको इस मंत्र को 1 सप्ताह तक प्रतिदिन एक हजार बार जब करना चाहिए। इस दौरान लाल वस्त्र और कुमकुम की माला धारण करनी चाहिए। इससे आपको आपका प्यार मिल जाएगा। साथ ही आपको अपना प्यार पाने के लिए ॐ क्लीं नमः का जाप जरुर करें।

यह भी पढ़ेंःविवाह शुभ मुहूर्त 2023: जानें साल 2023 में विवाह के लिए शुभ मुहुर्त और तिथि

भगवान श्री कृष्ण

भगवान कृष्ण को प्रेम का देवता माना जाता है, इसीलिए अपना खोया प्यार पाने के लिए भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में बांसुरी के साथ पान अर्पित करना चाहिए। ऐसा तब तक करना चाहिए जब तक कि प्रेमी आपके प्रेम को स्वीकार ना कर लें। इसी के साथ भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा जी की तस्वीर का ध्यान करना चाहिए और ओम ॐ हुं ह्रीं सः कृष्णाय नमः  मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने के बाद भगवान श्री कृष्ण के ऊपर शहद छिड़कना चाहिए। इस उपाय से आपको अवश्य लाभ होगा।

गाय की सेवा

आपको बता दें कि खोया प्यार पाने के लिए जातक को लाल और काली गाय की सेवा करनी चाहिए और सफेद गाय को किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आप अपना खोया प्यार अवश्य प्राप्त कर सकते है। यह उपाय जातक के लिए काफी लाभदायक होता है। इसी के साथ कच्चे आलू को पीला कर 43 दिनों तक काली गाय को खिलाना चाहिए और इस उपाय के दौरान 41 दिनों तक आपको गुड का सेवन नही करना चाहिए। साथ ही अपने मन में इच्छित मनोकामना बनाए रखनी चाहिए। इस उपाय से जातक को लाभ होता है।

ग्रह दशा 

खोया प्यार पाने के लिए कुंडली में स्थित शुक्र को मजबूत करना बेहद जरूरी होता है। इसी के साथ कुंडली में पंचम भाव में इसके स्वामी को अधिक बलवान करने के लिए उपाय जरुर करने चाहिए। साथ ही सप्तम भाव और सप्तमेश में से ग्रह की शांति अवश्य करवानी चाहिए। 

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 120,899 

Posted On - April 26, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 120,899 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation