कुंडली में सूर्य होगा मजबूत मिलेंगे कई लाभ, जानिए छठ पूजा पर राशि अनुसार सूर्य देव को क्या अर्पित करें

chhath puja

Chhath Puja 2026: छठ पूजा आस्था और विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो पूरे चार दिनों तक चलता है। दीपावली के बाद से ही लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं। वैसे तो खासतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में छठ महापर्व मनाया जाता है, लेकिन अब देश से लेकर विदेशों में भी आस्था से जुड़े प्रकृति पर्व छठ की धूम देखने को मिलती है।

छठ महापर्व छठी मैया की पूजा और सूर्य देवता की उपासना से जुड़ा त्योहार है, जिसमें श्रद्धालु कठोर नियमों का पालन करते हैं और व्रतधारी 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं।  वर्ष 2026 में छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ हो रही है, 14 नवंबर को खरना रहेगा, 15 नवबंर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा और 16 नवंबर को ऊषा अर्घ्य व पारण के बाद छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

सूर्य उपासना का महापर्व ‘छठ’

छठी मैया को षष्ठी देवी के रूप में पूजा जाता है। वहीं ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता और पदोन्नति का कारक ग्रह माना गया है। मान्यता है कि छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की अराधना करने और अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और जीवन में लाभ मिलते हैं। अगर आप राशि अनुसार सूर्य देव को अर्घ्य देंगे तो विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं प्रत्येक राशि चिन्ह के अनुसार सूर्य देव को क्या अर्पित करना चाहिए और इससे क्या लाभ होगा।

छठ महापर्व में अर्घ्य का समय, नियम, महत्व, पूजा सामग्री, कथा आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए छठ पूजा 2026 पर क्लिक करें।

छठ पर राशि अनुसार सूर्य देव को क्या अर्पित करें?

मेष राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और सूर्य आपकी राशि में उच्च के होते हैं। छठ पर्व पर यदि इस राशि के जातक जल में लाल फूल, गेहूं और गुड़ मिलाकर अर्घ्य देंगे तो इससे साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कुंडली में मंगल दोष भी कम होगा।

वृषभ राशि- शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ जल में दूध, गेहूं और गुड़ मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इससे मान-सम्मान, आत्मबल और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मिथुन राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। छठ पर्व पर मिथुन राशि वाले जातक सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए जल में सफेद तिल या अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें। इससे बुद्धि और एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है।

कर्क राशि- जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए इस राशि के जातक जल में लाल फूल और रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और नारियल अर्पित करें।

सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। छठ पर्व पर इस राशि के जातक जल में लाल फूल, गुड़ और गेहूं मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दे सकते हैं। इससे मनोकामना पूरी होती है।

कन्या राशि- छठ पर्व पर बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि वाले लोग लाल फूल, मौसमी फल और गुड़ अर्पित करें और साथ ही सूर्य मंत्र का जाप करें। इससे करियर में उन्नति होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और सूर्य आपकी राशि में नीच के होते हैं। छठ पर्व के पावन अवसर पर तुला राशि वाले जातक जल में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें और कार्यक्षेत्र में उन्नति कामना करें।

वृश्चिक राशि- आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं। सूर्य और मंगल के बीच मित्रता का संबंध है। छठ पर्व पर इस राशि के जातक सूर्य देव को जल में लाल चंदन और लाल फूल मिलाकर अर्घ्य दे सकते हैं। इससे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

धनु राशि- आपकी राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, जो सूर्य के मित्र माने जाते हैं। छठ पूजा पर जल में पीला फूल, गुड़ और गेहूं मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी हो सकता है। इससे आध्यात्मिक ज्ञान, शिक्षा और भाग्य में उन्नति होती है।

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो सूर्य पुत्र कहलाते हैं। छठ पर्व पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए इस राशि के जातक जल में काला तिल मिलाकर अर्घ्य दे सकते हैं। इससे पितृ दोष दूर होता है और करियर में तरक्की होती है।

कुंभ राशि- आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। सूर्य और शनि के बीच शत्रुता का संबंध माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में शनि महादशा या अंतर्दशा चल रही है तो छठ पर्व पर जल में काला तिल और गुड़ मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य दे सकते हैं।

मीन राशि- छठ पर्व पर मीन राशि वाले जातक सूर्य देव को जल में पीला फूल, अक्षत और हल्दी मिलाकर अर्घ्य दें। इससे जीवन में आध्यात्मिक उन्नति के संकेत मिलते हैं।

यदि आपकी कुंडली में सूर्य या अन्य ग्रहों से संबंधित कोई दोष है या किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिषी से फ्री चैट के जरिए व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।

Loading

Posted On - November 2, 2026 | Posted By - Astrotalk Team | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation