Sawan 2nd Somwar 2026: शिवजी की पूजा के लिए सावन का महीना सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इस महीने शिव जी की पूजा और जलाभिषेक से भक्तों के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। खासकर सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन का विशेष महत्व है। सावन में पड़ने वाले सोमवार को भक्तगण व्रत रखते हैं, जिसे सावन सोमवारी व्रत कहा जाता है।
इस वर्ष पवित्र सावन महीना 30 जुलाई से शुरू हो चुका है और 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस साल सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सावन सोमवार व्रत 3 अगस्त 2026 को रखा गया था, अब दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनमें किए हुए शिव पूजन का खूब लाभ मिलेगा। इसके बाद 17 अगस्त को सावन का तीसरा और 24 अगस्त को चौथा सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा।
सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त 2026 को है। इस दिन सावन सोमवार व्रत के साथ सोम प्रदोष व्रत (som pradosh vrat) का संयोग भी बन रहा है। प्रदोष व्रत हर मास कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। खासकर अगर प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़े तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस वर्ष सावन महीने में सोमवार के दिन सोम प्रदोष व्रत का पड़ना अत्यंत दुर्लभ बताया जा रहा है। इस दिन व्रत-पूजन का पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है।
ज्योतिष अनुसार अगर आप सावन के दूसरे सोमवार को पूजा और जलाभिषेक के साथ शिवलिंग पर अपनी राशि या राशिफल (horoscope) के अनुसार यदि कुछ चीजें अर्पित करेंगे तो इससे दोगुना लाभ मिल सकता है। दरअसल राशिचक्र की 12 राशियों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के ग्रह के अनुसार चीजें अर्पित करते हैं तो पूजा का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। आप घर या मंदिर कहीं भी सावन सोमवार की पूजा कर सकते हैं। सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके बाद फिर गंगाजल से अभिषेक करें। आप दूध, दही, शहद से भी अभिषेक कर सकते हैं। लेकिन आखिर में शुद्ध जल से अभिषेक जरूर करें। अब शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं, बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, अक्षत, सफेद फूल अर्पित करें। पूजा के दौरान शिव मंत्रों का जाप करें। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना सबसे शुभ रहेगा। पूजा के आखिर में आरती जरूर करें।
ये भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि 11 या 12 अगस्त कब है? कंफ्यूजन करें दूर
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें