ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें मनचाहे लड़के से शादी करने के अचूक उपाय

मनचाहे लड़के से शादी शीघ्र विवाह

विवाह का बंधन अटूट और प्यारा माना जाता है। क्योंकि विवाह में दो लोग विवाह के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ते हैं और उनके साथ बनते हैं कई नई रिश्तें, इसीलिए हिंदू धर्म में विवाह बेहद पवित्र माना जाता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी विवाह का काफी महत्व होता है। कई बार कुछ परिस्थितियों के चलते हैं कन्या अपने मनचाहे लड़के से शादी नही कर पाती है। जिसके कारण जातक को निराशा का सामना करना पड़ता है। 

आपको बता दें कि यह ग्रह की सही दिशा ना होने के कारण हो सकता है। कई बार अगर व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दशा सही ना हो, तो व्यक्ति अपनी मनपसंद व्यक्ति से विवाह नहीं कर पाता। साथ ही उसे अपने जीवन में कई और बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है। इसीलिए व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दशा सही होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अगर जातक की कुंडली में ग्रह दशा सही होती है, तो व्यक्ति को अपने जीवन में काफी लाभ प्राप्त होता है। 

यह भी पढ़ेंःविवाह शुभ मुहूर्त 2023: जानें साल 2023 में विवाह के लिए शुभ मुहुर्त और तिथि

ज्योतिष शास्त्र में विवाह का महत्व

आपको बता दें कि विवाह, मुंडन, कुंडली मिलान, नामकरण, गृह पूजन आदि चीजों के लिए ज्योतिष शास्त्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यह सभी चीजें शुभ मुहूर्त के अनुसार की जाती हैं। लेकिन कभी-कभी विवाह में परेशानियां उत्पन्न हो जाती है और यह परेशानियां ग्रह दशा के कारण उत्पन्न होती हैं। आपको बता दें कि जातक की कुंडली में अगर ग्रह दशा सही ना हो, तो जातक का विवाह नहीं होता या फिर जातक के विवाह में परेशानियां आने लगती हैं।

अगर किसी कन्या की कुंडली में गुरु की दशा सही नहीं होती है, तो उस लड़की का विवाह नहीं होता या फिर विवाह होने के पश्चात विवाह में परेशानियां आती है। यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रह दशा महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। उसी तरह अगर किसी लड़के की कुंडली में ग्रहों की दशा सही नहीं होती, तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि इन्हीं ग्रह दशाओं के कारण शादी के बने बनाए रिश्ते भी टूट जाते हैं। लेकिन आप ज्योतिष के अचूक उपायों की सहायता से इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

मनचाहे लड़के से शादी नही होने के ज्योतिष कारण 

  • आपको बता दें कि मांगलिक दोष जातक की कुंडली में अगर होता है, तो वह अपने मनपसंद लड़के या लड़की से शादी नहीं कर पाता।
  • अगर किसी कन्या की कुंडली में ग्रह दशा सही नहीं है, तो वह अपने मनपसंद लड़के से शादी नहीं कर पाएगी।
  • शनि ग्रह की दशा के कारण भी कन्या अपने मनपसंद लड़के से विवाह करने में सक्षम नहीं होती।
  • बृहस्पति ग्रह भी विवाह में बाधा उत्पन्न करता है। अगर बृहस्पति ग्रह की दशा जातक की कुंडली में सही नहीं है, तो उसे विवाह में बाधा का सामना करना पड़ेगा।
  • विवाह के लिए बृहस्पति ग्रह को कुंडली में देखा जाता है इसीलिए बृहस्पति ग्रह व्यक्ति की कुंडली में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • साथ ही शुक्र ग्रह को प्रेम का देवता माना जाता है।
  • अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह सही दिशा में नहीं है, तो उसे अपने प्रेम विवाह में बाधा का सामना करना पड़ेगा।
  • अगर किसी कन्या की कुंडली में शुक्र की दशा सही नहीं है, तो वे अपने मनचाहे लड़के से शादी के लिए बाधा का सामना करना पड़ेगा।

मनपसंद लड़के से शादी करने के उपाय

बृहस्पति ग्रह
  • अगर कन्या की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है, तो बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए।
  • बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए बृहस्पति रत्न पुखराज को धारण करना कन्या के लिए शुभ होता है।
  • अगर कन्या के विवाह में बाधा आ रही है, तो कन्या को नहाते समय पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। उससे उसे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • अगर कन्या अपने मनचाहे लड़के से शादी करना चाहती है, तो उसे भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
पीपल का पेड़
  • मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। और वीरवार को केले के वृक्ष के सामने गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने के साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। और जल भी अर्पित करना चाहिए। साथ ही मनचाहे जीवन साथी का नाम लेकर प्रार्थना करनी चाहिए। इससे कन्या अपने मनचाहे लड़के से विवाह कर सकती है।
  • इसी के साथ मनचाहे लड़के से शादी करने के लिए चांदी की छोटी कटोरी में गाय का दूध लेकर उसमें शक्कर एवं उबले हुए चावल मिलाकर चतुर्थी के चंद्रोदय के समय चंद्रमा को नैवेद्य बताएं। और चंद्रमा में अपने प्रेमी साथी के चेहरे की कल्पना करनी चाहिए।
  • आपको रोज सुबह सूर्य देव को हल्दी मिला हुआ जल अर्पित करना चाहिए। इससे कन्या को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • शुक्र ग्रह को प्रेम का देवता माना जाता है इसलिए उन्हें खुश करना काफी महत्वपूर्ण होता है।
  • शुक्र को मजबूत करने के लिए रोजाना ‘ओम द्राँ द्रीँ द्रौँ स: शुक्राय’ नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • आपको पूजा स्थल पर शुक्र यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। और उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे कन्या को शुभ फल प्राप्त होता है। और वह अपने मनचाहे लड़के से शादी करने में सक्षम होती है।
  • जातक को शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे कन्या को शुभ फल की प्राप्ति होती है। और मनचाहे साथी से विवाह करने में सहायता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़े-गणपति आराधना से चमकेगी भक्तों की किस्मत, होगा विशेष लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 9,995 

Posted On - May 10, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 9,995 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

1500+ Best Astrologers from India for Online Consultation