Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी को कार्तिक मास में पड़ने वाली हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण एकादशी माना जाता है, जो दीपावली से ठीक पहले आती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। रमा एकादशी का व्रत पूजन जीवन में सुख-समृद्धि दिलाता है और पापों का नाश करता है। आइए जानते हैं नवंबर 2026 में रमा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं।
पंचांग के अनुसार, हर साल रमा एकादशी का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को रखा जाता है। इस साल यह तिथि गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को पड़ रही है। एकादशी तिथि 4 नवंबर को सुबह 11:03 बजे से शुरू होगी और 5 नवंबर को सुबह 10:35 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, 5 नवंबर को रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा और अगले दिन द्वादशी तिथि पर 6 नवंबर को सुबह 6:37 बजे से 10:15 बजे तक पारण का समय रहेगा।
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त को पूजा के लिए सबसे अधिक शुभ मुहूर्त माना जाता है। रमा एकादशी पर 5 नवंबर को सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
रमा एकादशी के दिन अन्य शुभ-अशुभ मुहूर्त जानने के लिए देखें हमारा आज का चौघड़िया।
पंचांग के अनुसार रमा एकादशी के पावन दिन पर कई महत्वपूर्ण ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ प्रभाव रहने वाला है और धार्मिक योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इस व्रत का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा।
रमा एकादशी व्रत के बारे में विस्तृत रूप से जानने के लिए यहां रमा एकादशी पर क्लिक करें।
रमा एकादशी पर 5 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ प्रकार रहेगी-
रमा एकादशी व्रत के पूजन, नियम, उपाय, एकादशी व्रत उद्यापन या अन्य जानकारी के लिए ज्योतिष से फ्री चैट कर सकते हैं।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें