राशिफल भारत में सबसे व्यापक रूप से पढ़ी जाने वाली ज्योतिषीय सामग्री है, जो अखबार, टेलीविजन और वेबसाइट हर जगह उपलब्ध है। कई लोग सुबह उठते ही आज का राशिफल पढ़कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इस प्रकार आज का राशिफल लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा होता है। दिन की योजना बनाने से लेकर संकेतों को समझने और जरूरी फैसले लेने जैसी कई वजहों से लोग आज का राशिफल पढ़ने की इच्छा रखते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि, राशिफल को सही तरीके से कैसे पढ़ें?
आज का राशिफल (aaj ka rashifal) या दैनिक राशिफल व्यक्ति के रोजर्मरा के फैसलों में व्यावहारिक और सजग मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभा सकता है। आज का राशिफल में राशिचक्र की सभी 12 राशियों जैसे- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए ग्रह-नक्षत्रों और चंद्रमा की वर्तमान स्थिति के आधार पर पूर्वानुमान तैयार किया जाता है।
कुछ लोग नियमित तौर पर आज का राशिफल पढ़ते हैं तो कुछ कभी-कभार इसे पढ़ना पसंद करते हैं। आज का राशिफल पढ़ते समय कभी-कभी आपको उसमें बताई गई बातें अपनी परिस्थितियों से जुड़ी हुई लग सकती हैं, तो कभी वास्तविक स्थिति से बिल्कुल अलग लग सकती है। इसका कारण यह है कि ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव हरेक राशि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। साथ ही यह दैनिक राशिफल की गुणवत्ता से अधिक इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे पढ़ते हैं? ऐसी स्थिति में आपको दैनिक राशिफल को सही तरीके से पढ़ना जरूरी है। आइए जानते हैं उन बातों को जिन्हें लोग दैनिक राशिफल पढ़ते समय आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं।
अपना आज का राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आज का राशिफल सूर्य और चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया जाता है। लेकिन वैदिक ज्योतिष में दैनिक मार्गदर्शन के लिए चंद्र राशि को अधिक उपयुक्त माना जाता है। इसका कारण यह है कि चंद्रमा का गोचर करीब सवा दो या ढाई दिन में होता है। आज का राशिफल एक दिन की विशेष ऊर्जा और ग्रहों की चाल पर केंद्रित होता है। तिथि बदलते ही आपकी राशि के अनुसार दैनिक राशिफल का भविष्यफल भी बदल जाता है, इसलिए आज का राशिफल पढ़ने के लिए चंद्र राशि का उपयोग करना बेहतर होता है। अगर आपको अपनी चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप इस ऑनलाइन टूल चंद्र राशि कैलकुलेटर से अपनी चंद्र राशि का पता लगा सकते हैं।
आज का राशिफल में स्वास्थ्य राशिफल, प्रेम राशिफल, करियर राशिफल और आर्थिक राशिफल जैसे कई अनुभाग होते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार मुख्य विषय का चुनाव कर सकते हैं। यदि आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो आपको दैनिक स्वास्थ राशिफल पढ़कर यह जरूर जानना चाहिए कि सेहत को लेकर आज क्या संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह करियर या आर्थिक स्थिति में समस्याएं होने पर इस अनुभाग को पढ़े और जानें कि आज इन क्षेत्रों में क्या संभावनाएं या अवसर मिल सकते हैं। आज का राशिफल में किसी क्षेत्र में कुछ समस्याओं के संकेत मिलने पर ज्योतिषी से फ्री चैट के माध्यम से व्यक्तिगत सलाह या सुझाव भी ले सकते हैं।
आज का राशिफल पढ़ते समय उस दिन का पंचांग और ग्रहों के गोचर पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज के पंचांग से तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और चौघड़िया की जानकारी मिलती है। जबकि ग्रह-गोचर से यह पता चलता है कि वर्तमान में किन राशियों पर कौन सा ग्रह विराजमान है और उसका क्या असर पड़ सकता है। ज्योतिष में इन पहलुओं को दैनिक राशिफल के संकेतों को समझने के लिए देखा जाता है।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें