Dhanteras Shopping 2026: धनतेरस या धन त्रयोदशी से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ हो जाता है। धनतेरस के दिन से ही घर-बाजार चारों ओर दिवाली की रौनक नजर आने लगती है। धनतेरस का पर्व धन, आरोग्य, सुख-समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। साथ ही इस तिथि पर खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में तेरह गुना वृद्धि होती है। लेकिन खरीदारी का शुभ फल तभी प्राप्त होता है, जब खरीदारी शुभ मुहूर्त में की जाए। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
धनतेरस पर खरीदारी करने से पहले यह जान लीजिए कि धनतेरस किस तिथि पर है, इस दिन कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
धनतेरस पर क्या खरीदें, क्या नहीं खरीदें, पूजा कैसे करें और किन नियमों का पालन करें, इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां धनतेरस 2026 क्लिक करें।
इस वर्ष धनतेरस शुक्रवार को पड़ रहा है, जिसे बहुत शुभ माना जा रहा है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित होता है। साथ ही शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के स्वराशि तुला में होने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, जिसे खरीदारी और नए कामों के लिए शुभ माना जाता है। वैसे तो धनतेरस पर राहुकाल और अशुभ मुहूर्त को छोड़कर आप पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन शुक्रवारी धनतेरस पर इस वर्ष तीन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना उत्तम हो सकता है, जानें इन मुहूर्त के बारे में-
धनतेरस पर खरीदारी के लिए पहला शुभ चौघड़िया मुहूर्त का समय सुबह 8 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में आप सोना-चांदी, बर्तन, मकान, वाहन या अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।
धनतेरस पर खरीदारी के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त रहेगा। पंचांग के अनुसार यह मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर खरीदारी के लिए तीसरा उत्तम मुहूर्त प्रदोष काल में रहेगा। प्रदोष काल का समय शाम 5 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 23 मिनट तक है। इस मुहूर्त में आप खरीदारी के साथ ही पूजा-पाठ भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें