Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर राशि अनुसार लगाएं तिलक, ग्रहों की शुभता से होंगे ये लाभ

bhai dooj 2026

Bhai Dooj 2026: भाई दूज भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्रेम और विश्वास का पर्व है, जिसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद देशभर में धूमधाम से भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसकी लंबी आयु, स्वस्थ जीवन व सफलता की प्रार्थना करती हैं। लेकिन भाई दूज का त्योहार मनाने से पहले यह जान लीजिए कि राशि अनुसार भाई को कैसा तिलक लगाएं और इसके क्या लाभ हैं। 

भाई दूज का मुहूर्त, विधि, कथा आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां भाई दूज 2026 पर क्लिक करें।

भाई दूज 2026 कब है

पंचांग के अनुसार भाई दूज का त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष भाई दूज बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। तिलक लगाने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

राशि अनुसार लगाएं भाई को तिलक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि चिन्ह का एक स्वामी ग्रह होता है। इसलिए राशि अनुसार कोई कार्य करने या भाई दूज पर भाई को लगाने से कुंडली में वह ग्रह मजबूत होकर शुभता प्रदान करता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार तिलक और उसके लाभ के बारे में-

  1. मेष और वृश्चिक राशि- इन राशियों के स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो ऊर्जा, साहस, शक्ति और पराक्रम के कारक है। यदि आपके भाई की राशि मेष या वृश्चिक है तो लाल कुमकुम, रोला या नारंगी सिंदूर का तिलक लगा सकते हैं। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और कार्यक्षमता बढ़ती है। साथ ही कुंडली में मंगल दोष दूर होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  2. वृषभ और तुला- इन राशियों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जिन्हें भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और रोमांस का कारक माना जाता है। भाई दूज पर भाई को सफेद चंदन और रोली-अक्षत का तिलक लगाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
  3. मिथुन और कन्या राशि- बुध को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है, जो बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार के कारक हैं। यदि आपके भाई की राशि भी मिथुन या कन्या है तो भाई दूज पर उन्हें अष्टगंध का तिलक लगाएं। इससे बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और कार्य-व्यापार में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।
  4. सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिन्हें आत्मा, परिवार, शासन और आरोग्यता का कारक माना जाता है। सिंह राशि वाले भाइयों को भाई दूज पर लाल चंदन या लाल कुमकुम से तिलक लगाएं। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है, रोग-दोष दूर होते हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
  5. धनु और मीन राशि- इन राशियों के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं। यदि आपके भाई की राशि भी धनु या मीन है तो भाई दूज पर पीला चंदन, हल्दी या केसर का तिलक लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे भाग्योदय होता है, ज्ञान का विस्तार होता है और पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहती है।
  6. मकर औ कुंभ राशि- इन राशियों के स्वामी ग्रह शनि देव हैं, जिन्हें न्याय, कर्म और मेहनत का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके भाई की राशि मकर या कुंभ है, तो भाई दूज पर भस्म का तिलक लगा सकते हैं। साथ ही भाई के माथे पर काजल भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे शनि दोष की पीड़ा कम होती है और कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है।

Loading

Posted On - November 4, 2026 | Posted By - Astrotalk Team | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation