बैडरूम के रंग के लिए वास्तु

astrotalk-mini-logo

विषयसूचि

  • वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए रंगों का महत्व
  • वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए हरा रंग
  • बेडरूम के लिए वास्तु अनुसार करवाएं गुलाबी रंग
  • वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए नीला रंग
  • वास्तु के मुताबिक बेडरूम का पीला रंग
  • बेडरूम के लिए पर्पल कलर
  • वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए भूरा रंग
  • वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए लाल रंग
  • वास्तु के मुताबिक बेडरूम में करवाएं नारंगी रंग
  • बेडरूम के लिए ग्रे कलर
  • वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए सफेद रंग
  • दिशा अनुसार रंगों का महत्व
  • वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए इन रंगों से रहें दूर
  • नए जोड़े के बेडरूम के लिए सर्वश्रेष्ठ रंग
  • बच्चों के रूम के लिए बेस्ट कलर्स
  • वास्तु के मुताबिक बुजुर्गों के लिए बेडरूम कलर्स
  • बेडरूम वॉल्स के लिए जब कलर्स चुनें
  • वास्तु के कुछ सामान्य टिप्स

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन और पवित्र भारतीय विज्ञान है, जो जीवन को तनाव मुक्त और सौहार्दपूर्ण बनाने में सहायक है। वास्तु की मदद से काम बेहतर होते हैं, बिगड़े काम को संभालने की संभावना बनती है और यह जीवन के सभी क्षेत्रों में समृद्धि के साथ-साथ सफलता भी लाता है। वास्तव में, वास्तु किसी विशेष स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने के साथ उसे बढ़ाने का काम करता है। यही नहीं, वास्तु घर या किसी अन्य स्थान पर ऊर्जा के प्रवाह में असंतुलन को दूर करके समृद्धि और सद्भाव भी लाता है। वास्तु शास्त्र का काम सकारात्मक ऊर्जा और शक्तियों को घर में लाना होता है ताकि हमारा जीवन सरल और सुगम हो सके। इस दृष्टि से देखा जाए तो वास्तु का हमारे जीवन में खास महत्व होता है, क्योंकि वास्तु अनुरूप बना हुआ घर सुख-समृद्धि, शांति के साथ-साथ सफलता भी लाता है।

वास्तु विज्ञान घर के हर कमरे में अलग-अलग तरह से काम करता है। खासकर घर का बेडरूम बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता। इसलिए बेडरूम को वास्तु अनुरूप बनाना और फिर उसे पेंट करना चाहिए। इससे बेडरूम में मौजूद विभिन्न तत्वों की ऊर्जा के प्रवाह में संतुलन बना रहेगा, जिसका बेडरूम में सोने वाले लोगों पर असर पड़ेगा। वैसे भी मनुष्य अपने जीवन का लगभग 1/3 भाग सोने में व्यतीत करता है। इसलिए बेडरूम के लिए वास्तु के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपने बेडरूम को पेंट करवाने से पहले उसके लिए वास्तु विज्ञान पर गौर जरूर करें।

इस लेख में हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए कौन-कौन से रंग अच्छे होते हैं और कौन से रंग अच्छे नहीं होते हैं। इनका हमारे जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है। ताकि वास्तु के सिद्धांतों को समझ और जानकर आप उसे अपने जीवन में उतार सकें और अपनी जिंदगी को सरल-सुगम बना सकें। इन सब सिद्धांतों को अपनाने के बावजूद कई घरों में सुख-समृद्धि की कमी होती है। ऐसे में घरों में तनाव पसरा रहता है और परिवार के सदस्यों में भी अलगाव नजर आता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों से बात कर सकते हैं।

वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए रंगों का महत्व

बेडरूम घर का वह हिस्सा होता है, जहां ऊर्जा का संतुलति रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि यही वह जगह होती है, जहां लोग आराम करते हैं, सपने देखते हैं, अपने जीवनसाथी के अच्छे लम्हें गुजारते हैं। इसलिए बेडरूम को न सिर्फ साफ-सुथरा होना जरूरी है बल्कि इसमें किस रंग का पेंट किया गया है, यह भी मायने रखता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम के रंग का जातक पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए बेडरूम के लिए सबसे अच्छे रंगों का चुनाव करते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सही रंग के चुनाव से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है और घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है।

balcony

बताते चलें कि प्रत्येक रंग का एक अलग अर्थ और प्रभाव होता है। यहां हम जानेंगे बेडरूम में उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग रंगों के महत्व और उसका हमारे जीवन पर प्रभाव।

वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए हरा रंग

  • वास्तु अनुसार हरा रंग बेडरूम के लिए आदर्श रंगों में से एक है, क्योंकि यह प्रकृति का रंग है। यह आंखों को सुकून देता है और मन को शांत रखता है। इसका दांपत्य जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • ऐसा माना जाता है कि बेडरूम में हरा रंग करवाने से जातक के मानसिक स्तर का विकास होता है और उसकी स्वाथ्य संबधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • हरा रंग सीखने का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए जो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं या जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए बेडरूम में हरे रंग का पेंट करवाना चाहिए। उसकी एकाग्र क्षमता बढ़ेगी, जो पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
  • यदि किसी कारणवश आप दीवारों को हरे रंग में पेंट नहीं करवा सकते हैं, तो इसके लिए अन्य विकल्पों को चुना जा सकता है। मसलन, घर में हरे रंगी चीजें रखें जैसे इंडोर प्लांट्स या डेकोरेटिव आइटम यूज कर सकते हैं। यह भी घर के लिए उपयोगी हो सकता है। इससे घर में पॉजिटिव वाइब्स आएंगी।
balcony

एस्ट्रोटॉक के एस्ट्रोलॉजर के साथ फ्री चैट करने के लिए यहां क्लिक करें

बेडरूम के लिए वास्तु अनुसार करवाएं गुलाबी रंग

  • गुलाबी रंग प्रेम का प्रतीक है और यह मन को भी खूब भाता है। इसलिए वास्तु विशेषज्ञ इस रंग को बेडरूम के लिए उपयुक्त रंग बताते हैं। अगर किसी दंपति के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं, तो उन्हें इस रंग को अपने बेडरूम में जगह देनी चाहिए। कुछ समय बाद ही दांपत्य जीवन में फर्क नजर आने लगे।
  • वास्तु के अनुसार गुलाबी रंग नवविवाहित जोड़ों के लिए सबसे उपयुक्त रंग है, क्योंकि गुलाबी रंग बंधन को दर्शाता है।
  • गुलाबी रंग को शांत रंग माना जाता है। इसलिए इस रंग का लोगों के मन-मस्तिष्क पर गहरा असर पड़ता है। यह रंग व्यक्ति की चिंता को कम करने का काम करता है।
  • अगर आप अपने बेडरूम में पिंक कलर नहीं करवा सकते हैं तो वास्तु विशेषज्ञ आपको सलाह देते हैं कि आप अपने बेडरूम में इस रंग के अन्य विकल्पों को चुन सकते हैं जैसे गुलाबी रंग की बेडशीट का यूज कर सकते हैं या फिर इस रंग का कोई डेकोरेटिव आइटम से बेडरूम को सजा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए नीला रंग

  • नीला रंग सौंदर्य, संतोष और भक्ति का रंग माना जाता है। बेडरूम में इस रंग का उपयोग करने से आंखों को रिलैक्स मिलता है। इससे मन-मस्तिष्क शांत रहता है।
  • उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में बेडरूम के लिए नीला रंग सबसे अच्छा होता है।
  • नीला या हल्का नीला रंग शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने का काम करता है। इसलिए यह रंग बेडरूम के लिए एक आदर्श रंग माना जाता है।
  • इतना ही नहीं वास्तु के अनुसार नीला रंग एक संतुलित रंग है। इस तरह देखा जाए तो जिन कपल्स को अपने दांपत्य जीवन को संतुलित रखना है, वे इस रंग का उपयोग कर सकते हैं।

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए यहां क्लिक करें

वास्तु के मुताबिक बेडरूम का पीला रंग

balcony
  • पीला रंग संतोष, बुद्धि और प्रफुल्लता का प्रतीक है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का काम करता है।
  • यह खुशी और शांति के लिए भी जाना जाता है। साथ ही पीला रंग सूर्य के प्रकाश को दर्शाने का काम करता है।
  • बेडरूम की दीवार के लिए पीला रंग एक सर्वोत्तम और आदर्श विकल्प है। अगर आप अपने बेडरूम की सभी दीवारों पर इस रंग का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो रूम के किसी एक दीवार को पीले रंग से पेंट करवाएं और बाकी दीवारों को सफेद रंग से पेंट करवा सकते हैं।

बेडरूम के लिए पर्पल कलर

  • पर्पल यानी बैंगनी रंग गरिमा, संतुलन और करुणा का प्रदर्शन करता है। ये सभी गुण व्यक्ति के व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं।
  • जब बेडरूम में पर्पल करल से पेंट करवाने की बात आती है तो हम ज्यादातर इसके लाइटर शेड्स के बारे में सोचते हैं। इसमें लैवेंडर जैसे कलर्स शामिल होते हैं। ये कलर्स हमें हमारे मन को आराम देने हैं, शांत रखते हैं और हमें अच्छा सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
  • लाइट पर्पल कलर काफी हद तक लाइट ग्रीन कलर जैसा प्रभाव डालता है। यह रंग फ्लेक्सबल होता है। इसलिए जो लोग देर से सोकर उठते हैं या देर से सोते हैं, उनके जीवन को खासतौर पर यह रंग प्रभावित करता है।
  • इसके अलावा इस रंग में सुखदायक और पुनर्जीवित करने वाले गुण होते हैं। इसका मतलब यह है कि यदि कोई निराशाजन स्थिति से गुजर रहा है, तो यह रंग उसकी मन:स्थिति को बदलने में मदद करता है।

वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए भूरा रंग

balcony
  • भूरा रंग धरती का प्रतीक माना जाता है और यह निर्भरता और सुरक्षा को दर्शाने का काम करता है। यदि आप अपने जीवन में सुरक्षा और निर्भरता चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार भूरा रंग बेडरूम के लिए एक आदर्श रंग हो सकता है।
  • अगर आपका बेडरूम दक्षिण पश्चिम दिशा में हैं, तो भूरा रंग आपके लिए सर्वोत्तम रंग है, क्योंकि वास्तु के अनुसार इस दिशा में पृथ्वी का शासन होता है। इस तरह इस रंग का आपके जीवन में अच्छा और गहरा असर दिख सकता है।

वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए लाल रंग

  • लाल एक उग्र रंग माना जाता है। लेकिन इसके साथ ही यह प्यार का प्रतीक भी है।
  • वास्तु के अनुसार बेडरूम की सभी दीवारों पर लाल रंग करने से बचना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी फैल सकती है, जिसका घर बेडरूम में सोने वालों पर पड़ सकता है।
  • लाल रंग का उपयोग करना चाहते हैं, तो किसी दूसरे रंग के संयोजन के साथ इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • लाल रंग दांपत्य जीवन पर गहरा असर डालता है। इससे जोड़ों के बीच प्रेम बढ़ता है। लेकिन जैसा कि कुछ देर पहले ही बताया है कि इस रंग की अति सही नहीं है। इसिलए इस रंग का अपने बेडरूम में सीमित मात्रा में ही यूज करें।

वास्तु के मुताबिक बेडरूम में करवाएं नारंगी रंग

  • वास्तु अनुसार नारंगी रंग स्वास्थ्य और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। इस तरह देखा जाए तो जिनका स्वस्थ्य सही नहीं रहता है, वे अपने बेडरूम को इस रंग से पेंट करवा सकते हैं। इसी तरह जो अपने जीवन को लेकर काफी महत्वकांक्षी हैं और जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह रंग सहायक सिद्ध हो सकता है।
  • इस रंग को विशेष रूप से बेडरूम की दक्षिणी दीवार पेंट करने के लिए आदर्श है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नारंगी उच्च आत्म-सम्मान की भावना जागृत करता है और जीवन मूल्यों को मजबूत नींव देता है।
  • बता दें कि उन लोगों के बेडरूम में नागरंगी रंग को करने से बचना चाहिए, जिन्हें ज्यादा गुस्सा आता है। दरअसल, यह रंग गुस्से का कारण बन सकता है।

बेडरूम के लिए ग्रे कलर

  • विवाहित दंपति को बेडरूम में ग्रे कलर करवाना चाहिए, क्योंकि यह रंग दोनों के बीच भरोसे को बढ़ाने का काम करता है।
  • यह कलर खासकर उन लोगों के ज्यादा लाभदायक है, जिनका बेडरूम उत्तर-पश्चिम की ओर है।

वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए सफेद रंग

  • वास्तु के अनुसार, सफेद रंग बेडरूम के लिए सबसे अच्छा रंग है क्योंकि यह शून्य नकारात्मकता का प्रतीक है। सफेद सब कुछ परिपूर्ण बनाता है और परिवार के भीतर पवित्रता और शांति का प्रतीक है। इसके अलावा, यह रंग दांपत्य जीवन के लिए भी बहुत अच्छा है। कपल्स के बीच यह रंग प्यार और गर्मजोशी को बढ़ावा देता है।
  • अगर इसके प्रभाव को और बेहतर बनाना है, तो सफेद रंग को गुलाबी और नारंगी के साथ संयोजन करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे दंपति के बीच प्यार बना रहता है। साथ ही दंपति खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं।
  • बता दें कि उत्तर-पश्चिम की ओर मुख वाले बेडरूम के लिए यह रंग अधिक शुभ है।

दिशा अनुसार रंगों का महत्व

वास्तु के अनुसार रंगों और दिशा का एक विशेष महत्व होता है। दिशा के अनुसार ही रंग चुनाव करना चाहिए है, क्योंकि तभी इसका संपूर्ण असर जातक के जीवन में नजर आता है।

दिशा रंग
ईशान कोण हल्का नीला रंग
पूर्व सफेद , हल्का नीला
दक्षिण पूर्व नारंगी या गुलाबी
उत्तर हरा, हल्का हरा
उत्तर पश्चि हल्का भूरा , सफेद , क्रीम
पश्चि नीला या सफेद
दक्षिण पश्चिम मिट्टी का रंग या हल्का भूरा
दक्षिण पीला और लाल

वास्तु अनुसार बेडरूम के लिए इन रंगों से रहें दूर

वास्तु उन रंगों का भी उल्लेख करता है, जिनसे आपको दूर रहना चाहिए यानी अपने बेडरूम में उस रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए। यहां हम उन्हीं रंगों उल्लेख कर रहे हैं-

  • काला
  • गहरा लाल
  • गहरा हरा
  • गहरा बैंगनी

नए जोड़े के बेडरूम के लिए सर्वश्रेष्ठ रंग

जिसकी हाल-फिलहाल में शादी हुई है यानी जिसने हाल ही में शादी के बंध में कदम रख जिंदगी की नई शुरुआत की है, उन्हें अपने बेडरूम में उन्हीं रंगों को जगह देनी चाहिए, जो सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। जो रंग दांपत्य जीवन में खुशहाली का विस्तार करते हैं। वास्तु के अनुसार नव दपंति को अपने बेडरूम को पेंट करवाने के लिए लाल, नीला, बैंगनी और गुलाबी रंग का उपयोग करना चाहिए। लेकिन किस रंग का कितना उपयोग करना है और उसका कितना असर आपके जीवन पर पड़ेगा, इस संबंध में आपको वास्तु विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। अगर बेडरूम में बदलाव करने के बावजूद किसी की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल नहीं चल रही है, तो वे एस्ट्रोटॉक के एस्ट्रोलॉजर से बात कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

बच्चों के रूम के लिए बेस्ट कलर्स

balcony

जिस तरह हर रंग वयस्कों और युवाओं को प्रभावित करता है, ठीक उसी तरह रंगों का प्रभाव बच्चों के जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए उनके बेडरूम को पेंट करवाने से पहले वास्तु नियमों और सिद्धांतों का पालन अवश्य करना चाहिए। वैसे भी मौजूदा समय में वयस्कों जितने ही बच्चे भी स्ट्रेस, एंग्जाइटी का शिकार हो रहे हैं। इन सबको देखते हुए बच्चों के बेडरूम के लिए सही रंग का चुनाव किया जाना और भी जरूरी हो गया है ताकि बच्चों का जीवन सरल बन सके। वास्तु के मुताबिक बच्चों के बेडरूम के लिए लाल, पीला, हरा, नीला, और बैंगनी रंग अच्छे विकल्प हैं। इनमें से कुछ रंग बच्चों को पढ़ाई में मदद करेंगे, तो कुछ उनके मन को शांत रखेंगे। अगर इन सबके बावजूद बच्चे के जीवन में सकारात्मक बदलाव न हो, तो आप एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों से चैट कर सकते हैं।

वास्तु के मुताबिक बुजुर्गों के लिए बेडरूम कलर्स

वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो बुजुर्गो के बेडरूम के लिए पीले, सफेद, हरे या नीले जैसे सुखदायक रंगों का प्रयोग करना चाहिए। वास्तु के अनुसार परिवार के मुखिया के बेडरूम का मुख दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण की ओर होना चाहिए। जबकि बुजुर्ग सदस्य के बेडरूम के लिए उत्तर पूर्व, पूर्व या उत्तर में कमरों का उपयोग कर सकते हैं।

बेडरूम वॉल्स के लिए जब कलर्स चुनें

  • बेडरूम वॉल को पेंट करने के लिए जातक को सोच-समझकर कलर सेलेक्शन करना चाहिए।
  • अगर लाल रंग का पेंट करवाना चाहते हैं, तो उसके साथ किसी अन्य हल्के रंग का संयोजन सही रहेगा।
  • काला , गहरा हरा, जैसे डार्क कलर्स से बेडरूम वॉल को पेंट नहीं करना चाहिए।
  • जिन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, उनके बेडरूम वॉल्स नारंगी रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • अगर कोई विचलित रहता है, तो वह अपने बेडरूम वॉल्स पर सफेद रंग करवा सकता है।
  • दक्षिण पश्चिम दिशा वाले बेडरूम के लिए भूरा एक आदर्श कलर होता है।
  • हरे रंग के विकल्प के तौर पर बेडरूम में पौधे रखे जा सकते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करता है।
  • वास्तु के अनुसार गेस्ट रूम के लिए सफेद, नीले और हरे रंग के हल्के शेड्स अच्छे रहते हैं। गहरे रंगों से बचना चाहिए क्योंकि वे कमरे को छोटा दिखाते हैं और नकारात्मकता को आमंत्रित करते हैं।

वास्तु के कुछ सामान्य टिप्स

  • आपको अपने बेडरूम में बेड का सिरहाना पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए।
  • पढ़ने, लिखने, या अध्ययन के लिए उत्तर-पश्चिम के कोने में एक मेज और कुर्सी रखी जानी चाहिए।
  • दवाओं को कमरे के बीच में, उत्तर और उत्तर-पूर्व के बीच में एक शेल्फ पर रखना अच्छा होता है।
  • वास्तु के अनुसार गेस्ट बेडरूम ईशान कोण में होना चाहिए और बिस्तर की व्यवस्था के लिए कमरे के दक्षिण या पश्चिम की ओर बेहतर है।
  • बेडरूम में रख बिस्तर के ऊपर कोई कोई बीम नहीं होनी चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार गेस्ट रूम की अलमारियां दक्षिण या पश्चिम की दीवारों पर लगानी चाहिए।

आइए उन्हें विस्तार से देखें:

यह भी पढ़ें

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित