
अपने घर को व्यवस्थित रखने के लिए स्टोर रूम बेहद जरूरी होता है ताकि घर का बेकार और कम इस्तेमाल किया जाने वाला सामान या फिजूल का सामान स्टोर रूम में रखा जाए। इसी वजह से स्टोर रूम को नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। ऐसे में वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि टोर रूम को वास्तु शास्त्र के अनुसारस् बनाना बेहद जरूरी होता है। आपको बता दें कि नकारात्मक ऊर्जा घर में उत्पन्न होने से जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है करियर, स्वास्थ्य, संबंध, भावनात्मक, वित्तीय आदि सभी में परेशानी और बाधाएं उत्पन्न होती हैं। इसीलिए नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाने वाला स्टोर रूम वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप बना होना चाहिए। वहीं स्टोर रूम वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को साफ और व्यवस्थित रखकर आप स्टोर रूम में उत्पन्न होने वाली नकारात्मकता ऊर्जा से बच सकते हैं।
हालंकि एक घर में बेडरूम, किचन, गेस्ट रूम, स्टोररूम आदि कई तरह के कमरे उपलब्ध होते हैं। सभी कमरों का अपना एक अलग महत्व होता है जैसे- सोने के लिए शयनकक्ष, बच्चों के लिए बच्चों का कमरा और अध्ययन के लिए अध्ययन कक्ष और मेहमानों के लिए अतिथि कक्ष हैं। अब सवाल यह है कि घर में स्टोर रूम क्यों बनाया जाता है? बता दें कि हर घर में अतिरिक्त सामान होता है, जिसे भविष्य में उपयोग के लिए रखा जाता है। स्टोर रूम में रखने वाला सामान जैसे- कपड़े, कंबल, खाद्य पदार्थ, सजावटी सामान, उपहार, मूर्तियां और बहुत कुछ। स्टोर रूम में वह सभी सामान रखा जाता है, जिसे हम उपयोग नहीं करते या भविष्य में उपयोग कर सकते हैं। लेकिन स्टोर रूम में व्यवस्थित तरीके से सामान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। अगर स्टोर रूम को व्यवस्थित करते समय या बनवाते समय वास्तु सिद्धांतों का पालन नहीं किया जाता हैं, तो यह घर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न कर सकता है, जिससे जातक को अपने जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में घर से लेकर स्टोर रूम बनवाने तक के सिद्धांत मौजूद हैं।
एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें
घर में बना स्टोररूम भी उतना ही जरूरी है, जितना कि घर में बने बाकी सभी कमरे। हालांकि, आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए के स्टोर रूम का कमरा आपके घर का डंपिंग ग्राउंड न बन जाए। वहीं घर के बाकी कमरों की तरह आपको घर के स्टोर रूम को भी वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप ही बनाना या व्यवस्थित चाहिए, ताकि आपको वास्तु दोष का सामना ना करना पड़े।
साधारण तौर से बनाया गया स्टोर रूम अधिक नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जो पूरे घर में फैल सकती है। इसी तरह अगर आपका स्टोर रूम अव्यवस्थित हैं, तो यह भ्रम और अराजकता को आकर्षित कर सकता है। जिससे आपके परिवार के सामंजस्य और भाग्य पर प्रतिकूल और विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए स्टोर रूम से उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए आपको वास्तु सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।
इस तरह के स्टोर रूम को खाने का सामान रखने के लिए बनाया जाता है। जिसमें जरूरत से जुड़े खाने के सामन को स्टॉक कर लिया जाता है ताकि जरूरत के समय काम आ सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी रसोई घर में खाने के अधिक सामान को इकट्ठा नहीं करना चाहिए। यह सही नहीं माना जाता इसीलिए आपको अपने घर में अधिक खाद्य सामग्री को फूड स्टोर रूम में जमा करके रखना चाहिए। लेकिन आपका फूड स्टोर रूम व्यवस्थित होना चाहिए नहीं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।
एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए: यहां क्लिक करें
इस तरह के स्टोर रूम में घर का भी सामान रखा जाता है, जिसकी जरूरत नहीं है या फिर जिसे भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसीलिए घर में स्टोर होना बेहद जरूरी है। लेकिन घर के स्टोर रूम को वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप ना बनाना घर के सभी सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। क्योंकि स्टोर रूम नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, इसीलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ही स्टोर रूम को बनाना चाहिए, ताकि यह नकारात्मक उर्जा पूरे घर में ना पहले और इसका प्रभाव व्यक्ति पर न पड़े।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको स्टोर रूम वर्गाकार या आयताकार आकार में बनाना चाहिए। अगर आप इस तरह के आकार में स्टोर रूम का निर्माण करते हैं, तो यह आपके घर में वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होने देते और वास्तु अनुरूप यह शुभ भी माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शांति बनाए रखने के लिए स्टोर रूम को सही दिशा में बनाना बेहद जरूरी होता है इसीलिए आपको स्टोर रूम को दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम कोने में बनाना चाहिए है।
सभी खाद्य पदार्थ और घरेलू सामान को आपको उत्तर-पश्चिम कोने में रखना चाहिए, जबकि स्टोर रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में भारी वस्तुओं को रखना सकते हैं। साथ ही भंडारण स्थान के लिए पूर्व या उत्तर दिशा वास्तु में शुभ नहीं मानी जाती है, क्योंकि यह दिशा घर के लिए अशुभ होती है। वहीं ऊर्जा के अधिकतम प्रवाह के लिए भंडार कक्ष के दरवाजे और खिड़कियां दक्षिण-पश्चिम कोने में होनी चाहिए।
जितना एक स्टोर रूम को व्यवस्थित ढंग से बनाना जरूरी है, उतना ही स्टोर रूम में सामान को व्यवस्थित ढंग से रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इधर-उधर फैला सामान गंदगी के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है, जिससे घर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपको स्टोर रूम में सामान को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए कैबिनेट का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन कैबिनेट को वास्तु दिशा के अनुसार ही स्टोर रूम में लगाना चाहिए ताकि वास्तु दोष उत्पन्न ना हो। वास्तु शास्त्र में पश्चिम और उत्तर दिशा को स्टोर रूम में कैबिनेट लगाने के लिए शुभ माना जाता है। वहीं आप दक्षिण पूर्व दिशा में खाद पदार्थ की कैबिनेट लगा सकते हैं।
स्टोर रूम में लगी यह कैबिनेट ना केवल सामान को व्यवस्थित करती है बल्कि आपके स्टोर रूम को साफ-सुथरा भी बनाती है। अलमारियों का इस्तेमाल स्टोर रूम में करने से आपका सामान भी व्यवस्थित तरीके से रखा जाता है। स्टोर रूम बिखरा और गंदा नहीं दिखाई देता है।
एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें
| दिशा | शुभ या अशुभ |
|---|---|
| उत्तर दिशा | अशुभ |
| दक्षिण पूर्व | अशुभ |
| पश्चिम दिशा | शुभ |
| पूर्व दिशा | अशुभ |
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस तरह घर के लिए हल्के रंग अच्छे होते हैं। इसी प्रकार स्टोर रूम की कैबिनेट में भी हल्के रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। क्योंकि हल्के रंग काफी शांत होते हैं और मन को भी सुहाने लगते हैं। आपको अपने घर में स्टोर रूम की कैबिनेट के लिए पीला, सफेद, आसमानी और अन्य हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुकूल घर के स्टोर रूम में दरवाजे पूर्व, उत्तर और दक्षिण पूर्व दिशा में बनाने चाहिए। साथ ही इस दरवाजे की सहायता से रसोई से स्टोर रूम तक आने-जाने में आसानी हो जाती है। इसे दक्षिण-पूर्व कोने में बनाना चाहिए।
वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार स्टोर रूम के दरवाजे में दो शटर होने चाहिए ताकि आपको बड़े और भारी सामान को निकालने या रखने में आसानी हो इसलिए वास्तु में आपको स्टोर रूम के बड़े दरवाजे बनवाने की सलाह दी जाती है।
वास्तु के अनुसार स्टोर रूम में खिड़कियां और दरवाजें काफी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यह ऊर्जा के प्रवाह में सहायक माने जाते हैं। आपको अपने घर के स्टोर रूम में पूर्व या पश्चिमी दीवारों पर खिड़कियां बनानी चाहिए। पूर्व दिशा से कीटाणुनाशक सूर्य की किरणें कमरे को बैक्टीरिया और कवक मुक्त बनाने में मददगार होती हैं।
रंगो का अपना एक अलग महत्व होता है क्योंकि रंगो का प्रभाव जातक के स्वभाव पर भी पड़ता है। इसलिए स्टोर रूम को कलर करने के लिए वास्तु सिद्धांतों का पालन करना चाहिए ताकि घर के किसी भी सदस्य को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो और घर में वास्तु दोष उत्पन्न ना हो सकें। साथ ही एक घर में हर कमरे को उसकी जरूरत के हिसाब से रंगा जाता है। इसी तरह स्टोररूम को भी पेंट करना काफी महत्वपूर्ण होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टोर रूम के लिए सफेद, पीले या नीले जैसे रंगों का प्रयोग का अच्छा होता है। इन रंगों में से किसी एक का उपयोग केवल कमरे के अंदरूनी हिस्से को पेंट करने के लिए करना चाहिए। वहीं ये रंग कमरे के लिए शुभ माने जाते हैं और कमरे में ऊर्जा के प्रभाव को हल्का करते हैं। साथ ही स्टोर रूम की ऊंचाई अन्य कमरों के समान नहीं होनी चाहिए। वहीं स्टोर रूम की ऊंचाई ज्यादा होनी चाहिए। कमरे की ऊंचाई ऐसी होनी चाहिए कि बच्चों वहां तक न पहुंच सकें। स्टोर रूम में हल्के रंग जैसे पीले, सफेद या आसमानी नीला रंग का प्रयोग करना चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि ये रंग सूर्य के प्रकाश को परावर्तित और पुन: परावर्तित करते हैं। साथ ही तब सूरज की किरणें पूरे कमरे को बैक्टीरिया मुक्त और शुष्क रखता है।
कपड़ों से लेकर खाने-पीने की चीजें तक नई चीजें खरीदने की हर व्यक्ति की इच्छा होती है। लेकिन उन्हें भविष्य में इस्तेमाल के लिए रखना बहुत बड़ा काम होता है। वहीं भविष्य में उपयोग होने वाली सभी वस्तुओं को असेंबल करने में स्टोर रूम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के अनुसार पूरे वर्ष के लिए सभी नई खरीदारी का प्रावधान दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा को ढक कर रखना चाहिए ताकि कोई भी बुरी शक्ति इस दिशा पर अपना घर न बना सके। वहीं जब दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भंडारण की बात आती है, तो उत्तर-पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है।
एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए: यहां क्लिक करें
स्टोर रूम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न वस्तुओं का भंडारण करना होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ वस्तुओं को भंडारण के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र सुझाव देता है कि स्टोर रूम में पानी के भंडारण से परहेज करन चाहिए, इसे किचन या फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग मिनरल वाटर के कारोबार से जुड़े होते हैं और पानी की बोतलें, गैलन और बड़े कार्टन स्टोर करने के लिए एक स्टोर रूम की जरूरत है, तो इसके लिए क्या करें? इस मामले में आपको पानी को स्टोर करने के लिए स्टोररूम में बड़े घड़े, गैलन और पानी के डिब्बों का इस्तेमाल करना चाहिए। यह पानी को साफ, शुद्ध और ठंडा भी रखता है और उस जगह को अंधेरे से भी शुद्ध करता है। इसके अलावा, कोई खाली कंटेनर स्टोर रूम में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह सभी बुरी ऊर्जाओं को उस क्षेत्र में प्रवेश करवाता है और पूरे घर में फैलाता है। यदि आप कोई कंटेनर स्टोर रूम रखने की योजना बना रहे हैं, तो उसे किसी भी चीज़ जैसे- पानी, अनाज या कोई अन्य वस्तु से भरकर रखना चाहिए।
आजकल भविष्य के उपयोग के लिए लोग सामान खरीदते हैं और उन्हें अपने स्टोर रूम में स्टोर करते हैं। इन वस्तुओं को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा अनुकूल मानी जाती है ताकि कोई भी नकारात्मक ऊर्जा नए खरीदे गए सामान से न जुड़ सके। साथ ही नई वस्तुओं को यहां रखने के बाद इस क्षेत्र को कवर करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार दैनिक उपयोग की वस्तुओं को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
स्टोर रूम में उस सामान को रखा जाता है जिसकी अभी जरूरत नहीं है या फिर उसे भविष्य में इस्तेमाल किया जाएगा। स्टोर रूम में रखे अनुपयोगी या गैर जरूरी सामानों की वजह से ही स्टोर रूम में सोना नहीं चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार जो भी व्यक्ति स्टोर रूम में सोता है, उसे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आपको स्टोर रूम में बेड नहीं लगाना चाहिए और ना ही किसी भी व्यक्ति को स्टोर रूम में सोना चाहिए, क्योंकि यह व्यक्ति की मानसिकता पर बुरा प्रभाव डालता है। स्टोर रूम में सोने से व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है। साथ ही व्यक्ति कुछ नया सोचने में भी असमर्थ रहता है। यह नकारात्मक केंद्र का कमरा माना जाता है, इसीलिए रूम में नहीं सोना चाहिए।
स्टोर रूम में आप भगवान विष्णु, त्रिशूल और स्वास्तिक की मूर्ति को टांगकर भण्डार कक्ष को शुभ बना सकते हैं। साथ ही भगवान विष्णु की तस्वीर को लटकाने से परिवार में समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। विवादों का समाधान भी होता है, परिवार के सदस्यों के बीच सद्भाव और खुशी आती है।
वास्तु निर्दिष्ट करता है कि बेकार का सामान, टूटे या क्षतिग्रस्त सामान को स्टोर रूम में नही रखना चाहिए। अगर आप टूटा समान स्टोर रूम में रखते हैं तो इससे अनिष्ट शक्तियां घर में वास कर सकती हैं और यह अनुपयोगी वस्तुएं मूल्यवान स्थान घेर सकती हैं, इसलिए इन्हें स्टोर में न रखें।
| स्टोर रूम में क्या रखें | स्टोर रूम में क्या न रखें |
|---|---|
| खाद्य सामग्री | टूटा पंखा, टूटी कुर्सी, अन्य कोई भी टूटा हुआ समान |
| भविष्य में इस्तेमाल करने लायक वाला सामान | खाली बर्तन न रखें |
| कपड़े | पानी |
| फर्नीचर | पीतल के बर्तन |
| मसाले, तेल, घी आदि | जंग लगा सामान |
वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टोर रूम का फर्श कभी भी असमान नहीं होना चाहिए। यह चिकना और समतल फर्श होना चाहिए। इससे जब स्टोर रूम में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को स्टोर करते हैं, तो धूल जमा नहीं होती है।
एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें
हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे स्टोर रूम बनाया जा सकता है।
कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved