कुंडली में लग्न दोष (Lagna Dosha in Hindi)

जन्म कुंडली के विभिन्न दोषों में लग्न दोष को भी महत्वपूर्ण दोष माना जाता है। कुंडली में लग्न यानी पहला भाव मजबूत हो या लग्न स्वामी उच्च स्थान पर स्थित हो तो जीवन में कई अच्छे योग बनते हैं, जिससे जिंदगी बेहतर हो सकती है। लेकिन यदि लग्न स्वामी सही स्थान पर नहीं है तो इसे लग्न दोष माना जाता है। लग्न दोष जीवन को बदतर भी बना सकता है। इन्हीं कारणों से लग्न को कुंडली का अहम कारक माना जाता है। अगर आप लग्न दोष के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो पढ़ते रहें।

लग्न दोष क्या होता है?

जन्म कुंडली का पहला भाव लग्न होता है। इसे आत्मा और पृथ्वी का पहला कनेक्शन माना जाता है। कुंडली के विभिन्न दोषों, जैसे मंगल दोष, ग्रहण दोष, पितृ दोष, की तरह ही लग्न दोष भी शामिल है। इसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह दोष लग्न-लग्नेश से बनता है। लग्नेश जिस घर पर बैठकर लग्न दोष बनाता है, उस भाव का फल नहीं मिलता। वैदिक ज्योतिष में माना जाता है कि, अगर लग्नेश दूषित हो जाए तो कुंडली में अन्य ग्रहों से बने शुभ योगों का फल भी नहीं मिल पाता है।

लग्न दोष का क्या प्रभाव पड़ता है?

अगर आप मेष राशि के हैं और लग्न पहले भाव में है तो आपका लग्न स्वामी मंगल है। इसी तरह कुंडली पर निर्भर करता है कि आपका लग्न स्वामी बृहस्पति, शुक्र या शनि है। अगर लग्न मजबूत या अच्छी स्थिति में न हो तो इसे ही लग्न दोष माना जाता है। लग्न प्रभावित हो तो इसका असर जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, संबंध और सेहत पर पड़ सकता है।

व्यक्तित्व

कुंडली का पहला भाव स्वयं की पहचान, शरीर और सेहत का प्रतीक होता है। यदि लग्न स्वामी ही पीड़ित या कमजोर हो तो इससे जीवन की दिशा और दशा में कठिनाई हो सकती है।

करियर

लग्न दोष होने पर करियर में जरूरी निर्णय लेने में बाधाएं आ सकती हैं। व्यक्ति में लक्ष्य को पाने की इच्छाशक्ति कमजोर पड़ सकती है। बाधा, रुकावट और भटकाव के कारण अनुकूल परिणाम न मिलने पर व्यक्ति अवसर से पीछे छूट सकता है।

​वैवाहिक जीवन

लग्न अगर पाप ग्रहों से पीड़ित हो तो स्वभाव में चिड़चिड़ापन और शक आ सकता है, जिससे वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है या संबंध में तनाव रहता है।

सेहत

कुंडली में लग्न दोष की उपस्थिति सेहत को भी काफी हद तक प्रभावित करती है। ऐसे लोगों में रोग-प्रतिरोध की क्षमता कम हो जाती है, जिससे छोटी से छोटी बीमारी को ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।  

मानसिक स्थिति पर

लग्न व्यक्ति के पूरे जीवन और उसके अलग-अलग पहलुओं को समझने का आधार देता है, इसलिए लग्न दोष होने पर जातक को मानसिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक विचार, आत्मसंदेह और चीजों को वस्तुनिष्ठ तरीके से न देखने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। इस दोष के कारण व्यक्ति छोटी-छोटी परेशानियों के प्रति भी अधिक संवेदनशील हो सकता है।

लग्न दोष कैसे बनता है?

  • किसी जातक की कुंडली में लग्न की राशि का स्वामी यदि अस्त हो और लग्न में बैठे ग्रह भी अस्त हो जाए, तो कुंडली में लग्न दोष बनता है।
  • कुंडली में लग्नी राशि का स्वामी छठे, आठवें या बारहवें भाव में हो तो लग्नेश कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में भी कुंडली में लग्न का निर्माण होता है।
  • कुंडली में लग्नेश के अंश  0,1, 2, या 28, 29, 30 हो और लग्नेश अशुभ ग्रहों से प्रभावित हो तब भी लग्न दोष होता है।
  • इसके अलावा कुंडली में छठे, आठवें और बाहरवें घर के स्वामी ग्रह का और शनि, मंगल, राहु का लग्नेश के साथ हो तो लग्न दोष बनाता है।
  • ​लग्नेश जिस भाव में हो और उसके आगे-पीछे क्रूर ग्रह हों, तब भी लग्न दोष हो सकता है।

लग्न दोष दूर करने के उपाय

1. मंत्र जाप

लग्न को शक्ति प्रदान करने के लिए रोजाना 108 बार सूर्य बीज मंत्र  "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रां सह सूर्याय नमः" का जाप करें। इसके अलावा सूर्य देव को अर्घ्य दें और भगवान गणेश की पूजा करें।

2. रत्न धारण

लग्न दोष को कम करने और लग्न के प्रभाव को बढ़ाने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। लेकिन रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषी से परामर्श जरूर लें। रत्न या उपाय से जुड़े अन्य सवालों के जवाब के लिए आप ज्योतिषी से फ्री चैट भी कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. लग्न कमजोर हो तो क्या होता है?

लग्न कमजोर हो तो सेहत कमजोर रहता है, आत्मविश्वास में कमी आती है, मानसिक तनाव बढ़ता है और सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है।

2. सबसे मजबूत लग्न कौन सा होता है?

वैदिक ज्योतिष में किसी लग्न को सबसे मजबूत या सबसे कमजोर नहीं माना जाता है। लेकिन राजयोग और ग्रहों की स्थिति के अनुसार कर्क लग्न को सबसे प्रभावी माना जाता है।

3.  मुझे अपनी लग्न राशि कैसे पता चलेगी?

लग्न पता करने के लिए जन्म का सटीक समय, तिथि और स्थान की आवश्यकता होती है। इन जानकारी को आप एस्ट्रोटॉक की लग्न राशि कैलकुलेटर पर दर्ज करें। इस कैलकुलेटर से आपको अपनी लग्न राशि पता चल जाएगी। 

4. विवाह के लिए कौन सा लग्न शुभ नहीं होता है?

वैदिक ज्योतिष में ऐसा नियम नहीं है कि लग्न विवाह के लिए अशुभ होता है। आमतौर पर सातवें भाव का स्वामी कमजोर हो या फिर यहां शनि, राहु, केतु जैसे अशुभ ग्रहों का प्रभाव हो तो विवाह में कुछ परेशानी हो सकती है।