विवाह मुहुर्त 2022

banner
शुभ मंगल सावधान!

कहा जाता है कि "जोड़ियाँ स्वर्ग में बनती हैं और पृथ्वी पर विवाह के रूप में संपन्न होती हैं" और व्यक्ति के जीवन में विवाह एक गहरा महत्व एवं प्रभाव रखता हैं। इस दिन युगल एक विशेष रिश्ते से बंधते हैं, नए विवाहित जीवन को एक साथ अनुभव करते हैं और सदा के लिए सुख-दुःख में एक साथ रहने का वादा करके, नए जीवन की शुरुआत करते हैं। यह पृष्ठ वर्ष 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त 2022 के विषय में विस्तृत विवरण देता है।

अब प्रश्न यह कि आपको शादी का लड्डू कब चखना चाहिए और साल 2022 में अपने विवाह के लिए कब तैयारी शुरू करनी चाहिए? इन सबसे पूर्व आपके लिए कौन सी तिथि या समय शुभ अथवा अशुभ है? आइये इसे विस्तार से समझें।

शादी के बंधन में बंधने के बाद आप अपने जीवन-साथी के साथ न सिर्फ खुशी में बल्कि दुख में भी भागीदार बनते हैं। चाहे आपके रास्ते में कोई भी अड़चन आए, आप उनके साथ सभी उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं। इस प्रकार वैवाहिक जीवन आरम्भ करने के लिए आपको न केवल कुंडली मिलान एवं गुण मिलान की आवश्यकता होती है, बल्कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त जानना भी उतना ही आवश्यक हो जाता है।

विवाह शुभ मुहूर्त 2022 पर एक नजर डालिए, जिससे आप अपने जीवन साथी के साथ शादी कर अपने सुखद जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

जनवरी 2022 में विवाह मुहूर्त

तिथिशुभ मुहूर्तनक्षत्र
जनवरी 15, 2022सुबह 07:15 से दोपहर 02:34मृगशीर्ष
जनवरी 20, 2022दोपहर 02:44 से रात्रि 08:31माघ
जनवरी 23 से जनवरी 24, 2022दोपहर 12:50 से सुबह 07:30हस्त
जनवरी 27 से जनवरी 28, 2022सुबह 02:16 से सुबह 07:10अनुराधा
जनवरी 29 से जनवरी 30, 2022शाम 06:03 से रात्रि 02:49मूल

फरवरी 2022 में विवाह मुहूर्त

तिथिशुभ मुहूर्तनक्षत्र
फरवरी 05 से फरवरी 06, 2022सुबह 07:07 से सुबह 07:06रेवती
फरवरी 11 से फरवरी 12, 2022शाम 7:50 से सुबह 03:11मृगशीर्ष
फरवरी 18 से फरवरी 19, 2022शाम 04:42 से सुबह 06:56उत्तराफाल्गुनी
फरवरी 21 से फरवरी 22, 2022शाम 04:17 से सुबह 06:53स्वाति
फरवरी 22, 2022सुबह 06:53 से दोपहर 03:36स्वाति

अप्रैल 2022 में विवाह मुहूर्त

तिथिशुभ मुहूर्तनक्षत्र
अप्रैल 17 से अप्रैल 18, 2022सुबह 07:17 से सुबह 05:34स्वाति
अप्रैल 19 से अप्रैल 20, 2022शाम 05:02 से सुबह 01:39अनुराधा
अप्रैल 21, 2022सुबह 10:22 से रात्रि 09:52मूल
अप्रैल 22 से अप्रैल 23, 2022रात्रि 08:14 से सुबह 05:48उत्तराषाढ
अप्रैल 23, 2022सुबह 05:48 से शाम 06:54उत्तराषाढ
अप्रैल 28 से अप्रैल 29, 2022शाम 04:26 से रात्रि 12:26उत्तराभाद्रपद

मई 2022 में विवाह मुहूर्त

तिथिशुभ मुहूर्तनक्षत्र
मई 02 से मई 03, 2022सुबह 12:34 से शाम 05:39रोहिणी
मई 03, 2022सुबह 05:39 से शाम 04:16रोहिणी
मई 09 से मई 10, 2022रात्रि 11:31 से सुबह 05:34माघ
मई 10, 2022सुबह 05:34 से शाम 06:40माघ
मई 11 से मई 12, 2022शाम 07:28 से सुबह 05:32उत्तराफाल्गुनी
मई 12 से मई 13, 2022शाम 06:51 से सुबह 05:32हस्त
मई 13, 2022सुबह 05:32 से शाम 06:48हस्त
मई 17, 2022सुबह 05:29 से सुबह 10:46अनुराधा
मई 18 से मई 19, 2022रात्रि 11:36 से सुबह 05:28मूल
मई 20 से मई 21, 2022सुबह 05:28 से सुबह 01:18उत्तराषाढ
मई 20 से मई 21, 2022सुबह 10:32 से सुबह 05:25उत्तराभाद्रपद
मई 26, 2022सुबह 05:25 से शाम 06:19रेवती
मई 31 से मई 01, 2022सुबह 06:07 से सुबह 12:34रोहिणी

जून 2022 में विवाह मुहूर्त

तिथिशुभ मुहूर्तनक्षत्र
जून 06 से जून 07, 2022सुबह 06:55 से सुबह 02:26माघ
जून 08 से जून 09, 2022सुबह 05:23 से सुबह 03:27उत्तराफाल्गुनी
जून 11 से जून 12, 2022रात्रि 08:47 से सुबह 02:05स्वाति
जून 12 से जून 13, 2022रात्रि 11:58 से शाम 05:23अनुराधा
जून 13, 2022सुबह 05:23 से रात्रि 09:02अनुराधा
जून 14 से जून 15, 2022रात्रि 11:47 से सुबह 05:23मूल
जून 15, 2022सुबह 05:23 से दोपहर 03:33मूल
जून 21 से जून 22, 2022सुबह 05:24 से सुबह 05:24उत्तराभाद्रपद
जून 22, 2022सुबह 05:24 से रात्रि 11:57रेवती

जुलाई 2022 में विवाह मुहूर्त

तिथिशुभ मुहूर्तनक्षत्र
जुलाई 03 से जुलाई 04, 2022शाम 05:06 से सुबह 05:28माघ
जुलाई 05 से जुलाई 06, 2022दोपहर 12:16 सुबह 05:29उत्तराफाल्गुनी
जुलाई 06, 2022सुबह 05:29 AM सुबह 11:43उत्तराफाल्गुनी
जुलाई 08 से जुलाई 09, 2022दोपहर 12:14 से सुबह 05:30स्वाति

नवम्बर 2022 में विवाह मुहूर्त

तिथिशुभ मुहूर्तनक्षत्र
नवंम्बर 21 से नवंम्बर 22, 2022रात्रि 12:14 सुबह 06:49स्वाति
नवंम्बर 24, 2022दोपहर 03:04 शाम 07:37अनुराधा
नवंम्बर 25 से नवंम्बर 26, 2022रात्रि 10:45 सुबह 06:52मूल
नवंम्बर 27 से नवंम्बर 28, 2022रात्रि 09:34 से सुबह 06:54उत्तराषाढ

दिसंबर 2022 में विवाह मुहूर्त

तिथिशुभ मुहूर्तनक्षत्र
दिसंबर 02 से दिसंबर 03, 2022सुबह 06:57 से सुबह 06:58रेवती
दिसंबर 07 से दिसंबर 08, 2022रात्रि 08:46 से सुबह 07:01रोहिणी
दिसंबर 08 से दिसंबर 09, 2022सुबह 07:01 से सुबह 07:02मृगशीर्ष
दिसंबर 09, 2022सुबह 07:02 से दोपहर 02:59मृगशीर्ष
दिसंबर 14, 2022सुबह 09:14 से रात्रि 11:42माघ

विवाह शुभ मुहूर्त 2022 में कैसे तय किया है?

कोई भी यह नहीं चाहेगा कि उनकी शादी अशुभ दिन पर हो। इस प्रकार विवाह शुभ मुहूर्त 2022 को निर्धारित करने के लिए कई बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है। ऋषि-मुनियों और ज्योतिषियों के अनुसार “पंचांग शुद्धि” के उपरांत ही विवाह तिथियां तय की जाती हैं। यह न केवल वर-वधु को सुखद विवाहित जीवन का वरदान देते हैं बल्कि विवाह के लिए सर्वोत्तम एवं शुभ समय हमारे समक्ष रखते हैं।

साथ ही करण शुद्धि, नक्षत्र शुद्धि और योग शुद्धि भी सालभर में की जाती है। विवाह मुहूर्त को आगे वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी चंद्र और सौर मास को देखने के बाद भी तय किया जाता है।

विवाह मुहूर्त 2022 के अनुसार अशुभ समय

जैसा कि मुहूर्त चिंतामणि और अन्य पवित्र शास्त्रों में उल्लेख किया गया है, कि 2022 में कुछ अशुभ तिथि एवं योग ऐसे बन रहे हैं, जिनमें शादी मुहूर्त शुभ नहीं है। आइए इसे देखें:

  • जब बृहस्पति और शुक्र या तो अस्त हो या निम्न भाव में हों, तब वर्ष 2022 में विवाह का समय या तारीख अत्यधिक अशुभ होंगे।
  • इसके अतरिक्त वर्ष के सभी लम्बे चंद्र मास में भी विवाह का विचार छोड़ दें। क्योंकि विवाह के लिए यह महीने अच्छे नहीं माने जाते हैं।
  • इसके साथ ही चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी तिथि को विवाह और विवाह से संबंधित किसी भी अनुष्ठान के लिए नहीं चुना जाना चाहिए।
  • इसके साथ ही जब सूर्य कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि से होकर गुजरेगा, तो विवाह सम्बन्धित कार्यों से परहेज करें।

विवाह शुभ मुहूर्त 2022 के लिए शुभ नक्षत्र

वर्ष 2022 में शादी की तारीखों को चिह्नित करते समय एक, दो नहीं, बल्कि 11 नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ हैं। यह नक्षत्र वर-वधु को आनंद, करुणा और प्रेम प्रदान करेंगे और उन्हें दुनिया की सभी खुशियों का आशीर्वाद देते हैं। वह शुभ नक्षत्र हैं:

रोहिणी, मृगशिरा, माघ, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूला, उत्तराषाढ़ नक्षत्र, उत्तर भाद्रपद और रेवती।

वर्ष 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त का महत्व

विवाह के बंधन में बंधना आपके जीवन का पवित्रतम अनुभवों में से एक है। इसलिए, आपके जीवन पर इसका प्रभाव न केवल बड़ा है, बल्कि तीव्र होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हमारा एक मुख्य कर्म वैवाहिक बंधन से भी जुड़ा होता है। इसलिए, 2022 में शुभ विवाह मुहूर्त का चयन करना वर-वधु और उनके आगे के जीवन परिवार और उन सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिनसे वह जुड़े हुए हैं। आइए एक नजर इस पर भी डालते हैं कि 2022 में विवाह के लिए शुभ समय और तारीख कैसे आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं:

  • शुभ समय जीवन के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर एक सकारात्मक कर्म संबंध बनाता है।
  • तिथि, मानसिक और शारीरिक अनुकूलता एवं शांति पर प्रभाव डालती है। इसलिए, शादी की योजना बनाने से पहले शुभ तिथि की तलाश अवश्य करें।
  • शुभ मुहूर्त में विवाह से जुड़ी योजना बनाने से भी लंबे और स्थिर विवाहित जीवन की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा यह विवाह में अलगाव और मनमुटाव की संभावनाओं को समाप्त करता है।
  • विवाहित जीवन में विश्वास बनाने से लेकर, एक-दूसरे का सम्मान करना और जीवन में प्रेम करने तक विवाह शुभ मुहूर्त 2022 आपके विवाहित जीवन में एकजुट रहने और आपके और आपके होने वाले जीवनसाथी के बीच ताल-मेल बनाए रखने में आपकी बहुत मदद करेगा।

विवाह शुभ मुहूर्त 2022 के विषय में अधिक जानकारी के लिए, हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से ऑनलाइन बात करें।


अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

आज का राशिफल

horoscopeSign
मेष
21 मार्च - 19 अप्रैल
horoscopeSign
वृषभ
20 अप्रैल - 20 मई
horoscopeSign
मिथुन
21 मई - 21 जून
horoscopeSign
कर्क
22 जून - 22 जुलाई
horoscopeSign
सिंह
23 जुलाई - 22 अगस्त
horoscopeSign
कन्या
23 अगस्त - 22 सितंबर
horoscopeSign
तुला
23 सितंबर - 23 अक्टूबर
horoscopeSign
वृश्चिक
24 अक्टूबर - 21 नवंबर
horoscopeSign
धनु
22 नवंबर - 21 दिसंबर
horoscopeSign
मकर
22 दिसंबर - 19 जनवरी
horoscopeSign
कुंभ
20 जनवरी - 18 फरवरी
horoscopeSign
मीन
19 फरवरी - 20 मार्च

निःशुल्‍क ज्योतिष सेवाएं

कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved