मकर राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023)

astrotalk-mini-logo

आपका अपने आपसे सच्ची अभिव्यक्ति का एक साल

आमतौर पर आप अपने काम से काम रखने पर विश्वास करते हैं। लेकिन इस साल आपकी यह आदत आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। संभवत: अगर आप अपनी बात को दूसरों के सामने जाहिर नहीं करते हैं, तो आपको ऑफिस में और निजी जिंदगी में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से जब वर्ष की पहली तिमाही में मंगल ग्रह युति पर होगा, आपका शांत रहना मनोवैज्ञानिक तनाव का कारण बन सकता है और इस वजह से आपका स्वास्थ्य भी कई तरह की शारीरिक समस्याओं से ग्रस्त हो सकता है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्दी ही बुध आपके साथ होगा, जो आपके लिए चीजों को बेहतर और शांत करेगा। इस तरह चीजें आपके पक्ष में होंगी। मकर राशिफल 2023 (makar rashifal 2023) के अनुसार आपको प्रोफेशनल लाइफ में कई नए अवसर प्राप्त होंगे और चीजों को वैसा करने का मौका मिलेगा, जैसा उन्हें होना चाहिए। इसके अलावा, मकर राशि के जातकों के लिए खुद को व्यक्त करना फायदेमंद रहेगा। इससे उन्हें अपने करीबी लोगों से उन चीजों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जिनकी उन्हें हमेशा जरूरत थी। इसका मतलब यह है कि लोगों से अपने मन की बात साझा करना बिल्कुल बुरा नहीं है। क्यों? सही कहा न!

बृहस्पति ग्रह की चाल आपको धन के मामले में बहुत कुछ प्रदान करेगी। वहीं दूसरी ओर शनि ग्रह लगातार आपके रास्ते में रुकावट पैदा करेगा। रास्ते में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए लोगों से मदद मांगना साल 2023 में आपके लिए काफी उपयोगी होगा। इससे न केवल आपके वित्त को लाभ होगा, बल्कि आपके जो पुराने कनेक्शन आपसे छूट गए हैं, उनके साथ पुन:संपर्क बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, शुक्र और राहु ग्रह मिलकर आपको कई तरह के असमंजस में डाल सकते हैं। जहां एक ओर शुक्र आपके मन में किसी विशेष व्यक्ति के प्रति आपके विचारों को स्पष्ट करेगा, वहीं दूसरी ओर राहु आपके मन में उसी व्यक्ति के प्रति संदेह और दुविधा उत्पन्न करेगा। हालांकि, 2023 मकर राशिफल कहता है कि समय और धैर्य के साथ आप इस लड़ाई को जीत लेंगे। इसके लिए आपको सुझाव दिया जाता है कि आपके मन में जो चल रहा है या आप कैसा महसूस कर रहे हैं, इस बारे में दूसरों को बताना आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपकी परिस्थितियों से भले आपको ऐसा लगे कि वर्ष 2023 में आपकी राह में बहुत बाधाएं आएंगी, लेकिन यकीन मानिए ऐसा नहीं है। अपना राशिफल पढ़ें और जानें कि ग्रहों के सहयोग से आपका भविष्य कैसा रहेगा।

मकर प्रेम राशिफल 2023

इस वर्ष राशिफल कहता है कि वर्ष 2023 की पहली छमाही में आपको अपने प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। यहां तक कि वैवाहिक दंपति या प्रेमी जोड़ों के बीच अच्छा समय बीतने के बावजूद किसी न किसी बात को लेकर मतभेद या असहमति बनी रह सकती है। यदि आप अभी-अभी किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, तो मकर राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि इस रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले आपको बहुत कुछ जान-समझ लेना चाहिए। साथ ही क्या आप वाकई इस व्यक्ति को अपनी जिंदगी में चाहते हैं, इस बात पर भी गौर कर लेना चाहिए। जब 2023 की तीसरी तिमाही आएगी, तब आपको यह बात समझ आएगी कि आपके मन में जितने प्रश्न हैं, उन सब सवालों का हल बातचीत करने से ही निलकेगा। आपको अपने नए पार्टनर को समझने के लिए उनको समय देना होगा, उनके साथ बातचीत करनी होगी। इसके बाद ही आप समझ पाएंगे कि आप उस व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के रूप में देख रहे हैं या नहीं।

जो कपल्स कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, उन्हें अपने रिश्ते को लेकर अहम फैसले लेने होंगे। ऐसा करने के लिए मकर राशि वाले जातकों को अपने की मन की बात को स्प्ष्ट करना होगा। आपके लिए सबसे जरूरी होगा कि आप आपने पार्टनर को बताएं कि आप उनके साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं, आजीवन साथ रहना चाहते हैं और अपने लव रिलेशनशिप को नया आयाम देना चाहते हैं। इस तरह अपने मन की बात अपने भावी साथी को बताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यहां तक कि अगर किसी वजह से आप दोनों लव पार्टनर्स के बीच लंबे समय से तकरार चल रही है, तब भी मन की बात बताना उपयोगी रहेगा। इससे आपकी कई उलझनें सहजता से सुलझ जाएंगी। आप में से कुछ लोग ऐसे भी होंगे, जो अपने रिश्ते को खत्म कर देना चाहते हैं। लेकिन आपके मन में यह दुविधा बनी रहेगी कि असल में आपको चाहिए क्या? इस स्थिति में भी आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने मन की बात अपने पार्टनर से साझा करें तभी आपकी समस्या का हल निकल सकेगा।

love

जो लोग अब भी सिंगल हैं यानी अविवाहत या किसी प्रेम संबंध में नहीं बंधे हैं, उन लोगों के लिए 2023 मकर प्रेम राशिफल (makar love rashifal 2023) भविष्यवाणी करता है कि जल्द ही आपकी शादी हो जाएगी या फिर आपको उपयुक्त साथी मिल जाएगा। इसमें आपका कोई मित्र इसमें आपकी मदद करेगा या फिर किसी सामाजिक समारोहों में आपकी उस व्यक्ति विशेष से मुलाकात हो सकती है। लेकिन अपने रिलेशनशिप को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। इसके बजाय इस रिश्ते से आपका पार्टनर की क्या चाहत है, यह समझने की कोशिश करें। साथ ही आपको खुद क्या चाहिए, इसको लेकर भी स्पष्ट होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ष के अंत तक आपकी और आपके साथी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या कलह को सकती है, जिससे आप दोनों के बीच दूरियां पैदा हो जाएंगी। हालांकि, वर्ष के दूसरे भाग में प्यार पाने की दृष्टि से आपका समय अच्छा रहेगा क्योंकि ग्रह गोचर असाधारण रूप से आपकी मदद करेंगे।

क्या आप चाहते हैं कि आपका पुरानी साथी यानी एक्स फिर से आपकी जिंदगी में लौट आए? ध्यान रखें कि ऐसा तभी संभव है जब आप अपनी तरफ से पहल करेंगे। मन से सभी कड़वाहट निकाल दें और अपने एक्स साथी से प्यार से बातचीत करें। आप दोनों के बीच जो भी समस्या है, उसे खत्म करने की कोशिश करें। साल के अंतिम तिमाही तक आपको अपनी मेहनत का फल नजर आने लगेगा। आप दोनों के बीच चीजें बेहतर हो जाएंंगी और रिश्ता पटरी पर आ जाएगा।

मकर वित्त राशिफल 2023

मकर राशि के जातक आर्थिक चीजों को पहले से ही काफी अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए अगर आप यह जानते हैं कि कहां, कब और कितना निवेश करना है, तो यकीन मानिए आपका यह अनुभव इस साल खूब काम आएगा। इस वर्ष निवेश संबंधी चीजें आपके लिए बेहतरीन ट्रैक पर चलेंगी। रियल एस्टेट या संपत्ति में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा। 2023 की पहली छमाही में अपनी पुरानी संपत्ति को बेचना मददगार होगा। चीजें न केवल लाभदायक होंगी बल्कि पुरानी समस्याओं से छुटकारा पाने में भी मदद करेंगी। हालांकि लाभकारी परिणाम पाने के लिए आपको निवेश संबंधी हर क्षेत्र जैसे स्थान, किसके साथ निवेश कर रहे हैं या अन्य कारकों पर पूरी तरह नजर रखनी होगी। अगर किसी वजह से आप खुद को इसमें फंसा हुआ महसूस करेंगे तो थोड़ा रुककर अपनी स्थिति का आकलन करें, जरूरी हो तो अपने उन जानकारों से मदद लें, जिनकी इसमें विशेषज्ञता है और आपको जिन पर पूरा भरोसा है।

मकर राशि का वित्त राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि जो लोग पैसे के मामले देखते हैं या उधार देने वाले व्यवसाय में हैं, साल के मध्य महीनों के आसपास उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि स्थितियां ज्यादा खराब नहीं होगी, लेकिन आपकी लापरवाही के कारण आपको समस्या का सामना करने पड़ेगा। नए साल 2023 की अंतिम तिमाही में निवेश करना आपके लिए लाभकारी होगा। आपने जिस भी क्षेत्र में निवेश किया होगा या पैसे लगाए होंगे, आपको उन सबमें लाभ प्राप्त होगा। मकर राशि के कुछ जातक कानूनी धन के मामलों का आनंद उठाएंगे। उसी के कारण कुछ पुराने कनेक्शन आपके साथ फिर से जुड़ेंगे और भविष्य में आपकी मदद करेंगे।

इसके अलावा, तीसरी तिमाही में ग्रहों की स्थिति के परिवर्तन के साथ आपको धन प्राप्ति होगी और आपका भाग्य खुलेगा। हालांकि, आपको धन की प्राप्ति में थोड़ी देरी हो सकती है। अल्पकालिक निवेश और एसआईपी या लिक्विड फंड में निवेश करना आपके लिए ज्यादा मददगार होगा। इस बात की प्रबल संभावना है कि परिवार के कुछ सदस्य आपकी कमाई और धन में आपकी मदद करेंगे। खर्च करने के लिहाज से वित्त राशिफल आपके अच्छे समय की ओर इशारा कर रहा है। आप घर की साज-सज्जा के लिए सामान खरीद सकते हैं, अपने या अपने प्रियजनों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। इस वर्ष आपकी वित्तीय स्थिति को कोई नुकसान नहीं होगा।

मकर राशि की महिलाएं भी 2023 में भाग्यशाली होंगी। कुंडली कहती है कि आभूषण खरीदने से आपको काफी फायदा मिलेगा। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि सब कुछ आपकी योजना के अनुसार नहीं हो सकता है। इसलिए आप न सिर्फ बचत करें बल्कि उसके मायने को भी समझें। अगर आप मनमाने खर्च करने वालों में से हैं, तो भी आपको चाहिए कि कुछ पैसा आप अवश्य सेव करें, क्योंकि साल की दूसरी तिमाही में आपकी वित्त स्थिति बिगड़ सकती है। मकर राशि के लिए 2023 का वित्त राशिफल (makar vitta rashifal 2023) कहता है कि पैतृक संपत्ति आपकी वित्तीय पहचान के लिए बहुत अच्छी होगी। रिश्तेदार आपके इन मामलों में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करेंगे इसलिए सुनिश्चित करें कि आप कुछ चीजें पूरी होने तक छिपा कर रखें।

यह भी पढ़ें मंगल गोचर 2023

मकर करियर राशिफल 2023

आप अपने करियर को लेकर काफी फोकस्ड हैं और अपने भविष्य की योजना पहले से बना रहे हैं। आप मकर राशि के जातक हैं, जो कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं और आपके इनपुट के आधार पर सफलता का आनंद लेना चाहते हैं। यह नया वर्ष आपको खुद को गढ़ने में मदद करेगा। इस साल रचनात्मक लोगों को अधिक महत्व दिया जाएगा। काम के संबंध में आपकी समझ बेहतर होगी, जिससे आपको चीजों को स्पष्ट रूप से देखने में मदद मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे पेशेवर जातक या जो पहले से ही इस नौकरी में हैं, उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निश्चित रूप से आपकी मेहनत आपको फल देगी, लेकिन साल के अंत तक। मकर करियर राशिफल 2023 (makar career rashifal 2023) के अनुसार एक सकारात्मक दृष्टिकोण आपकी सभी परेशानियों को हल कर सकता है।

आपको आपसे ज्यादा कौन समझता है? पेशेवर जगत में आपके सीनियरर्स आपको बेहतर तरीके से समझते हैं। हालांकि काम के प्रति आपका समर्पण आपके व्यक्तित्व को दूसरों के सामने पूरी तरह खोलकर रख देता है। जबकि दूसरी छमाही में आपको अपने सहकर्मियों के समक्ष अपने कार्यक्षमता को साबित करने की जरूरत होगी। 2023 मकर करियर राशिफल के अनुसार पेशेवर दुनिया में नए लोगों को पहचान मिलेगी। लेकिन ऐसा होने के लिए आपको खुद पर ध्यान देना होगा और ऑफिस की सारी राजनीति से दूर रहना होगा। आपकी पीठ पीछे बात करने वाले लोगों की ओर ध्यान देने से बचें। इसके बजाय आपको चाहिए कि आप अपने कौशल पर काम करें और अच्छी योजनाएं बनाएं ताकि भविष्य में सही राह पकड़ सकें और आगे बढ़ सकें।

Career

इस राशि वाले व्यवसायिक जातकों के लिए एस्ट्रोटॉक राशिफल 2023 कहता है कि यह वर्ष लाभदायक होगा। मनचाहा परिणाम पाने के लिए जरूरी है कि अपने इरादों को समझें और जानें। आप खुद से क्या चाहते हैं, इस संबंध में स्पष्ट रहें। व्यवसाय के संबंध में आपकी साझेदारी काफी काम आएगी, आपका नाम बनेगा। अगर आप टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम करते हैं किसी के साथ कॉलाबोरेशन होने की संभावना बन रही है। कहीं-कहीं इस राशि के कुछ जातकों को साल की तीसरी तिमाही में ग्रहों के बदलाव के कारण अपनी क्षमताओं पर अविश्वास हो सकता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी है कि आप उन लोगों से दूर रहें, जो आपके दोस्त बनने का नाटक करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में आपकी जरा भी परवाह नहीं करते हैं।

मकर राशि वाले छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में समस्याएं होंगी। लेकिन इससे निराश न हों। 2023 की अंतिम तिमाही के आसपास परिदृश्य में अप्रत्याशित मोड़ आएगा। आपको न सिर्फ यह समझ आएगा कि स्थितियों को अपने अनुकूल कैसा किया जाए बल्कि आप कई योग्य परीक्षाओं को भी पास कर सकेंगे। ये परीक्षाएं आपकी स्थिति को बेहतर कर सकती हैं जैसे आपको स्कॉलरशिप यानी छात्रवृत्ति प्राप्त हो सकती है या मशहूर कॉलेज में आपको एडमिशन मिल सकता है। ये सब हासिल करने के लिए खुद को व्यवस्थित करें, समय की कीमत समझें और सही जगह पर अपने एफर्ट्स लगाएं। साथ ही हमारे ज्योतिषी आपको सलाह देते हैं कि यदि आप अपने पेशेवर जीवन में कहीं फंस गए हैं, तो काउंसलिंग की मदद लें।

मकर परिवार राशिफल 2023

अपने परिवार के लिए आपका प्यार काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन आपका बेपनाह प्यार उन्हें आप पर निर्भर बना रहा है। क्या आप ऐसा चाहते हैं कि वे अपने दम पर कुछ न कर सकें? हमारे ख्याल से आप ऐसा कभी नहीं चाहेंगे। नए साल 2023 में आप उन्हें अपनी आइडियोलॉजी समझाएं, इस वर्ष यह उनके काम आ सकती है। अगर आपके भाई-बहन आपसे छोटे हैं, तो उनके नखरे उठाने के लिए तैयार रहें, क्योंकि साल के पहले भाग में आप दोनों के बीच काफी तनातनी हो सकती है, जिससे घर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। यही नहीं, आपके अपने पैरेंट्स के साथ भी अनबन हो सकती है। विशेष रूप से मकर राशि के पुरुषों को अपने पिता की नकारात्मक राय के लिए तैयार रहना चाहिए।

साथ ही 2023 मकर परिवार राशिफल के अनुसार घर की महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन न बना पाने के कारण आप खुद में कम ऊर्जा महसूस करेंगी। इसके अलावा आपको मूड स्विंग भी हो सकते हैं। विवाहित महिलाओं की अपने ससुराल वालों या परिवार के बड़े सदस्याें से अनबन हो सकती है। साल की अंतिम तिमाही में चीजें अप्रत्याशित मोड़ लेंगी। इसके अलावा, मकर राशिफल 2023 बताता है कि इस साल आपको ट्रैवलिंग करने का मौका मिल सकता है। ग्रहों के परिवर्तन के साथ आप वेकेशन पर जा सकते हैं। यह आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा, उनके बीच आई गलतफहमियां खत्म हो जाएंगी। इस तरह परिवार एक-दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे।

परिवार के लोग तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। इससे उन्हें शांति प्राप्त करने में मदद मिलेगी। हालांकि, तीसरी तिमाही के आसपास परिवार में रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के कारण झगड़े या मनमुटाव हो सकता है। इससे बचने के लिए मकर राशि के लिए 2023 परिवार राशिफल कहता है कि रिश्तेदारों से अपने घर के मसलों पर चर्चा न करें। इससे बेहतर होगा कि घर के अंदर आपसी मनमुटाव हो, जो कि कुछ समय के अंतराल में अपने आप ठीक भी हो जाएगा। नए साल 2023 की पहली तिमाही में भी जातकों को परेशानियां घेर सकती हैं। घर में आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेगा। आपका कोई परिचित आपके परिवार की आर्थिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इससे बचने के लिए पहले से जरूरी कदम उठाएं।

यह भी पढ़ें बुध गोचर 2023

परिवार के बच्चे खेल या किसी गतिविधि में प्रगतिशील परिणाम दिखाएंगे। लेकिन उनके व्यवहार को संभालना मुश्किल होगा। आपका राशिफल बताता है कि अगर घर के बच्चे बिना किसी को बताए अपनी किसी गलती को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, तो संभवत: वे अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। नए साल का दूसरा भाग घर में किसी नए सदस्य के आगमन की ओर इशारा कर रहा है। दूसरे शब्दों में आप कह सकते हैं कि इस राशि के कपल्स अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वर्ष अविवाहितों को अपने लिए उपयुक्त साथी मिल जाएगा और वे शादी या सगाई कर लेंगे। इस साल परिवार के सदस्यों के रिश्ते बेहतर होंगे, जिससे घर में सब कुछ अच्छा होने लगेगा।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2023

क्या अपनी समस्याओं के बारे में बता देना और उससे छुटकारा पाना सही नहीं है? ध्यान रखें कि इस साल की पहली तिमाही में आपका स्वास्थ्य वैसा नहीं रहेगा, जैसा आप चाहते हैं। पिछले साल की कुछ समस्याएं आपको परेशान करेंगी। इस वजह से आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। क्या आप ऐसा चाहते हैं? नहीं न! आपके लिए एक महत्पूर्ण सुझाव है कि आप अपने मन की बातों को दूसरों के सामने व्यक्त अवश्य करें। अगर आपको चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है, तो इसमें देरी न करें। जल्द से जल्द अपना उपचार करवाएं। इसी चरण के दौरान कुछ जातकों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अनुचित आहार आपके जीवन में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इसलिए अपने खानपान की आदतों में सुधार करें। ऐसे आहार के सेवन से बचें, जिससे स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2023 (makar swasthya rashifal 2023) आगे भविष्यवाणी करता है कि बच्चे अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं से निपट सकते हैं। ज्यादा तनाव लेना छात्रों के लिए हानिकारक होगा। इसलिए आप समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। आप चाहें तो अनुभवियों की मदद ले सकते हैं। अपने शिक्षकों या दोस्तों को अपने बारे में बता देना आपके लिए हितकर होगा। इसके अलावा, मकर राशि के पुरुषों और महिलाओं का स्वास्थ्य तीसरी तिमाही के आसपास अच्छा रहेगा। जो लोग पहले से ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें इस वर्ष उन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से चीजें बिगड़ सकती हैं। इसलिए हेल्दी डाइट फॉलो करें, स्वस्थ आहार का सेवन करें और बिना वजह उत्साहित होने से बचें।

बदलते मौसम के साथ वृद्ध लोगों को अपने स्वास्थ्य के साथ कुछ समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। घुटने में दर्द और पीठ से संबंधित परेशानी बनी रहेगी। योग और व्यायाम से जातकों को मदद मिलेगी और वे गंभीर परिणामों से बचे रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। इसके अलावा, यदि आप कोई उपचार करवा रहे हैं, तो उसे बीच में न छोड़ें और न ही उसके प्रति लापरवाही बरतें। यदि आप दीर्घकालिक स्वास्थ्य समाधान खोज रहे हैं, तो 2023 की अंतिम तिमाही तक प्रतीक्षा करें। आप इस समयंतराल में धैर्य अवश्य बनाए रखें। इससे आपकी ऊर्जा में सुधार होगा। जो लोग सुस्ती या कमजोरी महसूस करते हैं, उन्हें भी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिए और अनहेल्दी जीवनशैली नहीं अपनानी चाहिए। इस तरह उनकी ऊर्जा में भी वृद्धि हो सकती है।

जो लोग व्यवस्थित ढंग से काम नहीं करते हैं, उन्हें प्लान बनाकर काम करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। भले यह प्रभाव आपको जल्द नजर न आए, लेकिन एक लंबे समय के गैप के बाद आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं घेरने लगेंगी।

कुछ लोगों को इस वर्ष बेवजह की चिंता हो सकती है। पेशेवर लोग काम के बोझ तले दबे रहेंगे। हालांकि, अगर आप चीजों को नियंत्रण में रखना जानते हैं, तो चीजें बेहतर होंगी। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं को प्राेफेशनल और पर्सनल लाइफ को संतुलित करना सीखना होगा। बेवजह का वर्कलोड महिलाओं के लिए सही नहीं है। इसके अलावा, अगर महिला गर्भवती है, तो निश्चित रूप से उन्हें अपनी जीवनशैली और दिनचर्या को संतुलित रखने की जरूरत है। साथ ही उन्हें सही समय पर दवाएं और भोजना भी लेना चाहिए ताकि वह और उनके गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ रहे। जरूरी हो, तो आप अपने लिए एक टाइम टेबल बना लें। अंतिम तिमाही के आसपास सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इससे बचने के लिए 2023 का मकर स्वास्थ्य राशिफल कहता है कि अच्छा रहेगा कि आप अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें और समय-समय पर अपना चेकअप करवाती रहें।

मकर विवाह राशिफल 2023

परिवार शुरू करना एक बड़ा फैसला है और वर्ष 2023 ऐसी योजना बनाने के लिए एक अच्छा वर्ष है। मकर राशि वाले विवाहित पुरुषों और महिलाओं के घर में इस वर्ष किलकारियां गूंज सकती हैं। हालांकि विवाहित जातकों के लिए साल की तीसरी तिमाही के आसपास योजना के अनुसार चीजें काम नहीं करेंगी। पति-पत्नी के बीच कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण असहमति हो सकती है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आप दोनों मिलकर व्यवसायिक दृष्टि से परिवार के लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं। भले ही आप दोनों के सामने कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन सूझबूझ और समझदारी से आप अपनी परेशानियों का हल निकाल लेंगे और घर में शांति प्रिय माहौल बना रहेगा।

जो जातक अब तक सिंगल हैं और लंबे समय से शादी करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए साल भर समस्याएं वैसी ही रहेंगी। चौथी तिमाही के आसपास स्थितियों से बेहद परेशान हो जाएंगे, जिससे आपकी सकारात्मक दृष्टिकोण को ठेस पहुंचेगी। लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप उम्मीद न छोड़ें क्योंकि जैसे-जैसे साल बीतता जाएगा, आपको ऐसे लोग मिलेंगे जो आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। साथ ही मकर विवाह राशिफल 2023 (makar vivah rashifal 2023) के अनुसार जिन जातकों के जीवन में पहले से कोई है, वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाएंगे। वे अपने संभावी पार्टनर के साथ या तो शादी कर सकते हैं या फिर सगाई कर अपने रिश्ते पर स्थाई होने की मोहर लगा सकते हैं। वैसे, आपको पारिवारिक पक्ष से कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। अगर आप स्थिति को संभालना चाहते हैं तो शांत रवैया अपनाएं और धैर्य बनाए रखें।

marriage

अब आगे बढ़ते हैं, जिन लोगों की परिस्थितियां खराब चल रही हैं या फिर जिनके रिश्ते में खटास बनी हुई है, साल की दूसरी छमाही उनके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगी। कुछ स्थितियां नियंत्रण में होंगी। अगर आपने तलाक के लिए अर्जी दी है, तो भविष्य में जो होगा, वह आपकी भलाई के लिए ही होगा। हालांकि आप खुद को संभाले रखने की कोशिश करें। जरूरी हो तो किसी की मदद लें। फिर चाहे वह मदद बहुत छोटे सपोर्ट के रूप में ही क्यों न हो। मकर राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि कोई एक मित्र इन दिनों आपके काफी करीब आ जाएगा, लेकिन संबंधों के मामले में आपका इतिहास सही न होने के कारण, आप किसी भी रिश्ते में बंधने से डरेंगे और न ही इसमें सहजता से आगे बढ़ सकेंगे। ऐसा 2023 की दूसरी तिमाही के आसपास होने की संभावना होगी।

शादीशुदा लोगों के लिए जल्द ही अच्छा समय आने वाला है। साल के अंतिम तिमाही के आसपास इस राशि के जातकों की शादी हो सकती है या फिर जिस दंपति के बीच लंबे समय से कलह चल रहा था, उनमें सुलह हो सकती है। दोनों ही तरह के रिश्ते भविष्य में अच्छी तरह निभाए जाएंगे। जो लोग अपने साथी के साथ चीजों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए चीजें आसान होंगी। लेकिन रिश्तेदारों या परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से मुश्किलें आ सकती हैं और उनके साथ तारतम्य बैठाने में आपको कठिनाई हो सकती है। इस राशि के जातक के लिए तीसरी तिमाही अच्छी रहेगी, उन्हें अपने कामकाजी जीवन से थोड़ा ब्रेक मिलेगा और वे अपने जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का अवसर मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर बच्चों को संभालना आपके लिए मुश्किल भरा होगा। इसके अलावा, मकर राशि के लिए 2023 विवाह राशिफल कहता है कि रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि आपके पार्टनर से बातचीत अवश्य करें। कभी भी कम्युनिकेशन गैप न होने दें। एस्ट्रोटॉक में मौजूद हमारे ज्योतिषी भी आपको सुझाव देते हैं कि अपने रिश्ते को संजाेए रखने के लिए और प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए उनके साथ बातचीत अवश्य करें।

साल 2023 में मकर राशि के लिए ज्योतिषीय उपाय

कुंभ राशि के लिए ज्योतिषियों द्वारा कुछ उपयोगी और प्रभावी सुझाव नीचे दिए गए हैं, जिनका पालन कर आप वर्ष 2023 में सफलता पा सकते हैं। साथ ही जिंदगी के सफर में आने वाली बाधाओं और कठिन परिस्थितियों को दूर कर सकते हैं:

  • मकर राशि के लोगों को मंगल यंत्र की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि यह मकर राशि के जातकों को भावनाओं और अभिव्यक्ति के मामले में समझदारी से काम लेने में मदद करेगा।
  • आप रुद्राक्ष भी पहन सकते हैं, क्योंकि यह आपके आत्म-संदेह जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। साथ ही कठिन समय में आपके उत्साह बनाए रखेगा।
  • गुरुवार के दिन व्रत रखना जातकों के लिए सहायक होगा, खासकर यदि वे किसी आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं।
  • पूरे वर्ष भगवान गणेश की पूजा करना मकर राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए एक शुभ उपाय होगा। इससे जिंदगी के हर क्षेत्र पर अनुकूल असर पड़ेगा।
  • अपनी प्रोफेशन लाइफ को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का जाप करें।
  • आप अपने निजी जीवन में चीजों को सहज बनाने के लिए शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल दान कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या साल 2023 मकर राशि के लिए अच्छा है?

मकर राशि के जातकों के लिए साल 2023 शानदार रहेगा। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के मामले में आपको कुछ सुधार करने पड़ सकते हैं। मकर वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार स्वास्थ्य के लिहाज से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इसका भी ख्याल रखना चाहिए।

साल 2023 में मकर राशि वाले को किससे शादी करनी चाहिए?

मकर राशि के जातकों के लिए सबसे कंपैटिबल राशियां कन्या, वृषभ, कर्क और मीन होंगी। दोस्ती के लिहाज से ये आपके लिए अच्छे पार्टनर साबित होंगे और साथ ही आप अपनी कंपैनियनशिप के लिए उन पर निर्भर भी हो सकेंगे।

साल 2023 में मकर राशि वालों को किससे बचना चाहिए?

मकर राशिफल 2023 के अनुसार, मकर राशि के जातकों को मिथुन, तुला, कुंभ और मेष राशि के साथ संबंध बनाने से बचना चाहिए। ये राशियां लोगों के साथ सबसे असंगत होंगी।

क्या मकर राशि के जातक वर्ष 2023 में धन के मामले में भाग्यशाली हैं?

साल 2023 मकर वार्षिक राशिफल के अनुसार आप निवेश और धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आप समझदारी से निर्णय लेंगे और बचत भी करेंगे।

क्या 2023 में मकर राशि वालों का करियर अच्छा रहेगा?

मकर राशि के जातक अपने पेशेवर जीवन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कई अवसर मिलेंगे। लेकिन केवल सही और सकारात्मक सोच के साथ आप असाधारण रूप से शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित