वृश्चिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023 (Vrishchik Rashifal 2023)

astrotalk-mini-logo

सावधानियों और बदलते विचारों का साल

आमतौर पर लोग आपको एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानते हैं, जिनकी अपनी समझ और अपने विचार होते हैं। लेकिन नए साल 2023 में ग्रह की गति आपके अपने विचारों को बदलने के लिए मजबूत कर सकती है। खासकर, निजी जीवन में आप अपने साथी के साथ इस तरह अनुभव महसूस कर सकते हैं। हालांकि ये बदलाव अच्छे और नए होंगे। लेकिन सवाल उठता है कि अचानक आपकी मानसिकता में बदलाव क्यों होगा या इसकी जरूरत क्यों है? असल में, ऐसा आपके शासक ग्रह यानी मंगल के प्रभाव के कारण होगा, जो इस वर्ष की पहली तिमाही की शुरुआत में अपनी वक्री अवधि को समाप्त कर देगा। इसके साथ ही वृश्चिक राशिफल 2023 (vrishchik rashifal 2023) भविष्यवाणी करता है कि इसी अवधि में शनि ग्रह भी सक्रिय रहेगा और आपको अपने पेशेवर जीवन के बारे में सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि, बृहस्पति ग्रह की समय अवधि के दौरान यह ग्रह आपको अपना पूरा सहयोग देगा और वर्ष की तीसरी तिमाही तक आपकी और आपके परिवार की पूरी मदद करेगा।

जब वर्ष का दूसरा भाग शुरू होगा, तो वृश्चिक राशि के लोग धन लाभ के अवसरों की उम्मीद कर सकते हैं। यह समय अवधि शुक्र ग्रह के दहन होने तक रहेगी। ऐसे में आपको सलाह दी जाती हे कि आप इस समय का सर्वोत्तम उपयोग करें। इसके अलावा, साल 2023 इस राशि के उन जातकों के जीवन में कुछ परिवर्तन करेगा, जो इस वर्ष शादी के बंधन में बधना चाहते हैं। अगर कोई पहले से ही विवाहित है, उसके जीवन में भी अनुकूल परिवर्तन की उम्मीद बन रही है। इतना ही नहीं, आपकी सोच-समझ या विचारधारा में भी बदलाव हो सकते हैं! सवाल है कैसे? इसका जवाब है, अगर आप विवाह के उपरांत मिली जिम्मेदारी का वहन करने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन आपकी इस सोच में परिवर्तन होगा और आप अपनी जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार हो जाएंगे। इसी तरह अगर आप पहले से शादीशुदा हैं, तो आपको लगने लगेगा कि आपका जीवनसाथी पहले की तुलना में ज्यादा सहयोगी बन चुका है तथा आप उसके बेहतर व्यक्तित्व को देखने के लिए प्रेरित होंगे। नतीजतन आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति सम्मान और भी बढ़ जाएगा। हालांकि बुध ग्रह आपके स्वास्थ्य में कुछ रुकावटें पैदा कर सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता होगी। विशेष रूप से नए साल 2023 की अंतिम तिमाही के आसपास आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होगी। साल 2023 में सावधानी के साथ आप अपने जीवन में कई बदलावों का अनुभव कर सकते हैं।

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2023

आप चाहे कितने भी व्यावहारिक क्यों न हों, लेकिन प्रेम के संबंध में आपको काम करने की जरूरत है। वैसे तो यह साल आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। जो जातक अभी-अभी किसी रिश्ते में बंधे हैं, वे साल की दूसरी तिमाही के आसपास बृहस्पति ग्रह का सहयोग प्राप्त करेंगे, जो इस राशि के जातकों को अपने साथी को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा। साथ ही सभी लंबित मामलों या समस्याओं को हल करने की क्षमता प्रदान करेगा। लेकिन सबके प्रेम जीवन में सब कुछ अच्छा हो यह जरूरी नहीं है। जैसे कि शनि ग्रह के प्रभाव के कारण कुछ लोग अपने वर्तमान संबंध को खत्म कर सकते हैं। हालांकि अच्छी बात यह रहेगी कि आप अपना रिश्ता नकारात्मक स्थिति या खराब स्थिति में समाप्त नहीं करेंगे। ऐसे में आपको इस बात की अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है कि परिस्थितियां कैसी होंगी।

आगे की बात करें, जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है, उन्हें पहली छमाही के अंत तक सफलता मिल जाएगी। बृहस्पति और शनि ग्रह के आशीर्वाद के कारण सभी परिणाम आपके पक्ष में होंगे। हालांकि, भावनात्मक रूप से स्थिर होने या किसी चीज को भुला देने के लिए आपको सामान्य से अधिक समय लगेगा। ऐसा आपके जीवन पर राहु और केतु ग्रह के प्रभावों के कारण होगा। वृश्चिक प्रेम राशिफल 2023 (vrishchik love rashifal 2023) के अनुसार इस वर्ष आपके मन में अपने ही विचारों को लेकर मतभेद चलेंगे, जिस वजह से आपको स्थिति विशेष से संबंधित निर्णय लेने में परेशानी महसूस होगी। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए खुद पर इतना दबाव नहीं डालना चाहिए कि उन्हें यह सब बोझ जैसा लगने लगे।

love

वृश्चिक राशि के जो लोग अब तक अविवाहित हैं यानी सिंगल हैं, उन्हें इस वर्ष दूसरों से बातचीत करने की शुरुआत करते हुए थोड़ा सजगह रहने की जरूरत है। दरअसल, बुध ग्रह आपके बातचीत के कौशल को प्रभावित कर सकता है, जिस वजह से जीवन में कुछ अनावश्यक परेशानी और समस्याएं आ सकती हैं। वृश्चिक राशि के लिए 2023 का प्रेम राशिफल कहता है कि आप दूसरों के साथ बातचीत करने में असहज महसूस करेंगे। परिणामस्वरूप आपको लगने लगेगा कि अपने लिए उपयुक्त साथी खोजना बहुत मुश्किल भरा काम है। यही नहीं, आपको अपने लिए साथी मिलने की संभावना भी कम होती नजर आएगी। ऐसी परिस्थितियों में एस्ट्रोटॉक के विशेषज्ञ ज्योतिषी आपको शांत रहने की सलाह देते हैं और यह भी बताते हैं कि आशावादी बने रहें। आपके लिए अच्छी खबर यह है कि साल 2023 की चौथी तिमाही के आसपास चीजें बेहतर होंगी। इस अवधि में न केवल आपको शादी के प्रस्ताव मिलेंगे बल्कि आपका सोशल सर्कल बेहतर होगा साथ ही दूसरों के साथ बातचीत करने के कौशल में भी सुधार होगा।

वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन के बारे में राशिफल भविष्यवाणी करता है कि कुछ प्रेमी युगल, जो काफी समय से एक-साथ हैं, वे अपने रिश्ते को एक कदम आगे की ओर ले जाएंगे। इनकी या तो सगाई की योजना बन सकती है या फिर इनके बीच यौन संबंध स्थापित हो सकता है। आपके साथी का सहयोग भी आपको खूब मिलेगा। खासकर कामकाजी जीवन में आप पाएंगे कि आपके साथी आपके लिए काफी सपोर्टिव हैं, वह कई मुश्किल फैसले लेने में भी आपकी मदद करेंगे। उनकी मदद से आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। इससे आपके रिश्ते बेहतर तथा मजबूत होंगे।

वृश्चिक वित्त राशिफल 2023

साल 2023 वृश्चिक राशि के लोगों के लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है। लेकिन आपको शनि ग्रह से सचेत रहना होगा, क्योंकि जब शनि ग्रह अपने शासक भाव में प्रवेश करेगा, तो आपकी योजनाएं और आपकी वित्त स्थिति प्रभावित हो सकती है। वृश्चिक वित्त राशिफल 2023 (vrishchik vitta rashifal 2023) के अनुसार साल की पहली तिमाही में आपको जरा रुक जाना चाहिए, जो भी आप कर रहे हैं, उसमें कुछ पॉज देने की जरूरत है। असल में, आपको न केवल हर चीज पर पुनर्विचार करना चाहिए बल्कि हर काम को नए और अलग तरीके से करने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि शनि इस साल आपकी परीक्षा लेगा। हालांकि इसके साथ ही वह आपके वित्तीय स्तर को थोड़ा सा बेहतर बनाने में आपका सहयोग करेगा। जब बृहस्पति दूसरी तिमाही के आसपास कार्य करेगा, तो वित्तीय क्षेत्र में अधिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही आप इस अवधि में अगर सही जगह निवेश करेंगे, तो आपको इसका लाभ भी मिल सकता है।

लेकिन जब राहु 2023 की अंतिम तिमाही के दौरान मीन राशि में गोचर करेगा, तब आप अपनी वित्त स्थिति को लेकर असुरक्षा की भावना महसूस कर सकते हैं। आप जितना अधिक अपनी संपत्ति के बारे में सोचेंगे, उतना ही परेशान रहेंगे। पैसों का क्या करना है और क्या नहीं, इस तरह के सवाल बार-बार आपके मन में कौंधते रहेंगे। इनसे छुटकारा पाना आपके लिए काफी मुश्किल रहेगा। लेकिन इसे लेकर ज्यादा चिंतित न हों, क्योंकि जैसे-जैसे वर्ष समाप्त होने की ओर अग्रसर होगा, निश्चित रूप से आप धन संचय और इसके सही उपयोग को किसी निश्चित निर्णय तक जरूर पहुंचेंगे। वर्ष 2023 में आपके पास अधिक धन आने की संभावना है। इसलिए थोड़ा खुश रहें और नकारात्मक मानसिकता या संभावनाओं को खुद से दूर रखें।

अगर कोई अपना पैसा निवेश करने की सोच रहा है, तो उन्हें यह साल 2023 की दूसरी छमाही में करना चाहिए। क्योंकि इस अवधि में ग्रह परिवर्तन के कारण आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। इस बात की संभावना भी बहुत अधिक है कि जो जातक लंबे समय से अपनी खोई हुई संपत्ति से कमाई करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उन्हें इसका फल इस साल प्राप्त होगा। ग्रहों के गोचर से पता चलता है कि वृश्चिक राशि वाले कुछ जातक करीबी संपर्कों से भी आय करने में सफल होंगे। इतना ही नहीं, अगर आपने पहले कभी किसी को पैसे उधार दिए हैं, तो दूसरी छमाही में अपना पैसा वापिस ले सकते हैं। संभवत: आपको लगे कि यह समय पैसे वापिस मांगने के लिए सही नहीं है। लेकिन ग्रहों के गोचर आपके पक्ष में हैं। इसका मतलब है कि दूसरों को उधार दिया हुआ धन आपको जरूर वापिस मिलेगा।

आय में वृद्धि देख आपको ज्यादा उत्साही नहीं होना चाहिए। इस बात का ध्यान आवश्यकता तौर पर रखें कि साल 2023 आपके लिए कुछ चुनौतियां और चेतावनियां भी लेकर आएगा। इसलिए आवेग में आकर किसी भी तरह के निर्णय बिल्कुल न लें। आवेग में लिए गए निर्णय आपकी सफलता दर को रोक सकते हैं, आपके विकास दर को बाधित कर सकते हैं। इसके अलावा, पहली तिमाही के आसपास मंगल ग्रह वक्री स्थिति से सीधा होगा, इस कारण आपको अपने बजट को समझना होगा। ध्यान रखें कि साल के मध्य महीने में आपके लिए वित्त संबंधित परेशनियां आएंगी। यह समय आपके लिए काफी कठिन हो सकता है। जहां तक निवेश की बात है, तो आपको इस समय लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए। अगर आप निवेश से संबंधित नुकसान से बचना चाहते हैं और अच्छे परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने आसपास मौजूद निवेश संबंध के जानकार से सलाह-मश्वरा कर सकते हैं। लाभ की संभावना बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें सोना खरीदना का मुहुर्त 2023

वृश्चिक करियर राशिफल 2023

जब आपके प्रेम जीवन में किसी तरह की समस्या होती है, तो आप उसे संभाल लेते हैं। इसका मतलब यह है कि आप अपने रिश्ते में आई समस्या को संभालना जानते हैं। लेकिन जब आपके करियर में कोई समस्या होती है, तो आप उसे समझ नहीं पाते और न ही अनुकूल तरीके से सोच पाते हैं। इसलिए वृश्चिक करियर राशिफल 2023 (vrishchik career rashifal 2023) आपको सुझाव देता है कि करियर में परेशानी आने पर एकदम से विचलित न हों। पहली तिमाही के आसपास शनि ग्रह आपके धैर्य की परीक्षा लेने और खुद पर नियंत्रण रखने के लिए पूरी तरह से सक्रिय होगा। जैसे ही यह ग्रह अपने शासक भाव में प्रवेश करेगा, आप असहज महसूस कर सकते हैं। करियर में एक बड़ा ब्रेक लेना आपके लिए मुश्किल भरा निर्णय है। यही नहीं, कामकाजी पुरुषों और महिलाओं को कार्यालय में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे कठिन समय में जातकों को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि कार्यालय में आपको पहले जैसा सम्मान और प्रतिष्ठा मिले, तो इसके लिए आपको अपनी कमजोरियों और खूबियों का पता लगाना होगा। इसके बाद इन पर अच्छी तरह काम करना होगा। इस तरह आप अपने करियर के परिप्रेक्ष्य में कुछ सकारात्मक बदलाव करने में सक्षम हो सकेंगे।

वृश्चिक राशि के जो जातक फ्रेशर हैं और नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, नए साल 2023 के दूसरे भाग में बृहस्पति और शनि ग्रह के कारण आपको सफलता प्राप्त होगी। जो छात्र इंटर्नशिप या फ्रीलांसिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिह यह समय अनुकूल है। हालांकि आपको एकाग्रचित होकर काम करना होगा, क्योंकि आपकी कुंडली में राहु और केतु ग्रह एक साथ मौजूद होंगे। इस वजह से न सिर्फ आपका कामकाजी जीवन प्रभावित होगा बल्कि छात्र अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही आप खुद में ऊर्जा की कमी भी महसूस करेंगे। लेकिन इनसे निराश न हों, क्योंकि वर्ष 2023 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इसके लिए बस आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। अगर कोई तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो उनके लिए यह फलदायी क्षेत्र है। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है या काम के लिए वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है।

Career

व्यवसाय करने वाले जातक, जो अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें अपने उद्यम का विस्तार करने के लिए उत्कृष्ट प्रस्ताव प्राप्त होंगे। वृश्चिक करियर राशिफल 2023 (vrishchik career rashifal 2023) कहता है कि तीसरी तिमाही के आसपास आपको अधिक सफलता प्राप्त होगी। बृहस्पति और बुध ग्रह आपको बातचीत करने के कौशल को बेहतर करने में मदद करेंगे। इस वर्ष आपको अपने व्यवसाय में साझेदारी का मौका मिलेगा, जो आपको सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे। लेकिन जैसे कि हमेशा बिजनेस में कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए, आपको भी पूरे अहतियात के साथ अपने पार्टनर्स के साथ आगे बढ़ना होगा। अपने ऑफिस के सीक्रेट्स आप उनके सामने खोलने से बचें। क्योंकि आपकी कुंडली इस ओर इशारा कर रही है कि आपको अपने व्यवसाय में किसी साथी से धोखा मिल सकता है। इस राशि के लोगों के लिए अच्छी खबर यह भी है कि इन्हें कहीं से अंतरराष्ट्रीय धन प्राप्त हो सकता है। वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही के आसपास आपको यह लाभ मिलेगा, लेकिन आपको सही समय की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

जो लोग एकल उद्यम में हैं या एक छोटा व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, उन्हें अपने माता-पिता और अन्य लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। शुक्र का दहन आपको व्यापार में धन को प्रबंधित करने का अवसर देगा। हालांकि, मीन राशि में राहु ग्रह की मदद से आप अपनी कार्य योजनाओं को बनाने में अधिक उत्साही रहेंगे और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन ग्रह गोचर के कारण आप किसी प्रकार की गलतियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए एस्ट्रोटॉक में करियर राशिफल सुझाव देता है कि आप कभी भी जल्दबाजी में निर्णय न लें, क्योंकि यह आपके व्यवसाय को नुकसान की ओर ले जा सकता है। साथ ही जो भी निर्णय लें, सोच-समझकर लें।

वृश्चिक परिवार राशिफल 2023

दुर्भाग्य से आपके सोचने का तरीका आपके परिवार के लोगों से मेल नहीं खाता है। इसलिए वर्ष 2023 की शुरुआत से ही आपकी अपने परिवार के साथ अनबन बनी रहेगी। साल की पहली तिमाही में शनि के कुम्भ राशि में गोचर करेगा, जिससे आपके घर की स्थिति में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। परिवार के जो सदस्य आपसे उम्र में बड़े हैं, वे आपसे असहमत हो सकते हैं। असहमति की वजह आपका करियर क्षेत्र भी हो सकता है। इसलिए आपको यही सुझाव दिया जाता है कि अपने मिजाज को शांत रखें और बड़ों के साथ बैठकर इस विषय पर शांति से चर्चा करें। आपके लिए जितना संभव हो, क्रोध कम करें। अपनी इस अवधि को एक परीक्षा के रूप में लें, क्योंकि कोई भी स्थिति कभी भी स्थाई नहीं होती है। वृश्चिक परिवार राशिफल 2023 के अनुसार दूसरी तिमाही के आसपास चीजें आपके लिए बेहतर होने लगेंगी।

साल के शुरुआत में भले घर के सदस्यों के बढ़ते कलह की वजह से आपका मन खराब रहे और ‘हैप्पी फैमिली’ जैसी बातों पर से आपका विश्वास उठ जाए। लेकिन स्थिति में निश्चित रूप से सुधार होगा। बृहस्पति ग्रह सक्रिय होने पर न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी सकारात्मक ऊर्जा और खुशी मिलेगी। साल 2023 की दूसरी छमाही के आपके घर में कई बदलाव होंगे, खासकर आपके भाई-बहनों के स्थान में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। ऐसा संभवत: नौकरी की डिमांड की वजह से हो सकता है या पिछले दिनों जो योजनाएं आप लोगों ने मिलकर बनाई थी, उसका परिणाम हो सकता है। वजह चाहे जो भी आपके घर में परिवर्तन निश्चित है। इस वजह से घर में कुछ अशांति का माहौल भी हो सकता है। स्थिति चाहे जैसी हो, बृहस्पति और शनि के आशीर्वाद से आप बिना किसी परेशानी के इन सभी समस्याओं से निपट लेंगे।

आपके दादा-दादी के साथ कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जब अंतिम तिमाही के आसपास राहु मीन राशि में होगा और बुध भी सक्रिय होगा, तो आपके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वृश्चिक परिवार राशिफल 2023 के अनुसार आप अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर सावधान और सतर्क रहें। दूसरों का ध्यान रखने के साथ-साथ आपको अपना भी ध्यान रखना होगा। दरअसल, दूसरों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते-रखते कहीं न कहीं आप खुद में ऊर्जा की कमी का अहसास करेंगे। इसलिए अपना ध्यान रखें ताकि आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे और आप दूसरों की देखभाल अच्छी तरह कर सकें। जहां तक घर के बच्चों की बात है, तो रशिफल 2023 बताता है कि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वे अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

नए साल 2023 में वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई सुखद क्षण आएंगे। अपने मन की बात सुनकर अपनी जिंदगी में आई समस्याओं को आप आसानी से सुलझा लेंगे। साथ ही जैसे-जैसे साल का पहला भाग बीतेगा, वैसे-वैसे आपमें धैर्य का इजाफा होगा। इस वजह से आप अपने परिवार के लोगों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनेंगे। आपकी यह आदत घर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। अच्छी बात यह है कि शुक्र ग्रह आपकी परिवार के साथ अच्छी साझेदारी बनाने में सहायता करेगा। इस समय अवधि में आप पारिवारिक जीवन में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे ताकि चीजों को पूरी तरह से सहज किया जा सके। साल के अंत में संतान पक्ष से कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन वर्ष का दूसरा भाग वृश्चिक राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें भूमि पूजन मुहुर्त 2023

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2023

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2023 (vrishchik swasthya rashifal 2023) के अनुसार इस राशि के जातक अच्छा महसूस करेंगे, क्योंकि पिछले वर्ष के उनके रोग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ठीक हो जाएंगी। नए साल 2023 की पहली तिमाही में मंगल ग्रह की वक्री अवधि समाप्त होने के साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य में परिवर्तन महसूस होने लगेंगे। रोगों से लड़ने के लिए मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली होना जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही शरीर को आराम भी चाहिए होता है। इसलिए आप समय-समय पर आराम जरूर करें। अगर आप किसी मानसिक परेशानी या नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तब यह साल आपको कुछ चेतावनी दे रहा है। आपकी जीवनशैली को एक स्वस्थ जीवनशैली में बदलने और सुधार करने के लिए शनि ग्रह आपको शुरुआत से ही सचेत कर रहा है।

साल 2023 के मध्य महीनों के आसपास आपके लिए खराब स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। शुक्र ग्रह उन महीनों के आसपास अस्त होगा, जो आपके स्वास्थ्य को थोड़ा कमजोर बना सकता है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, वे खुद में ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। अगर आप समय रहते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देंगे, तो इसका नकारात्मक असर आपके जीवन के अन्य पहलू जैसे करियर आदि में दिखने लगेगा। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषी वृश्चिक राशिफल 2023 की भविष्यवाणी करते हैं कि इस राशि के जातकों को मधुमेह, गैस्ट्रिक या पाचन-तंत्र से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो अपने खानपान में स्वस्थ भोजन शामिल करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हेल्थ संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, बृहस्पति ग्रह आपको किसी भी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए आपके सहयोग में रहेगा। इसके बावजूद आपको अपने खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। इसके साथ ही एक्सरसाइज को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा भी बनाएं ताकि स्वस्थ रह सकें।

वृश्चिक राशि की जो महिलाएं गर्भवती हैं, वे स्वस्थ रहेंगी। लेकिन जिन बच्चों को फ्लू या वायरल हो जाए, उन्हें अतिरिक्त केयर की जरूरत पड़ सकती है। घर के बड़े सदस्यों को इन बच्चों का ख्याल रखना चाहिए। साल 2023 की पहली छमाही चेतावनी दे रही है कि स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय बच्चों के लिए मुश्किल भरा रहेगा। इस राशि के वयस्क लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि शनि गोचर उन्हें उचित देखभाल के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही सावधान रहने की सलाह भी देता है। इस तरह आप किसी गंभीर समस्या से बचे रह सकेंगे। जब राहु वर्ष की अंतिम तिमाही के आसपास सक्रिय होगा, तो जिन लोगों ने वजन कम करने या बॉडी को शेप में रखने के लिए संकल्प लिया था, उनके लिए स्थिति थोड़ी गंभीर हो जाएगी, क्योंकि वे अपने संकल्प को पूरा करने में नाकामयाब रहेंगे। हालांकि, दूसरे ग्रह आपका पूरा सहयोग देंगे और हार न मानने के लिए प्रेरित करेंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर है कि साल 2023 में आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। दूसरी तिमाही से आप अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में कुछ बेहतर बदलाव करेंगे। असल में वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2023 का कहना है कि आप अपनी जीवनशैली को अनजाने में इतना सहज बना देंगे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मानसिक और शारीरिक रूप से वर्ष 2023 आपके लिए स्वस्थ रहेगा। अगर आप अपने आस-पास की चीजों को लेकर बहुत ज्यादा चिंता करते हैं, तो आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए ग्रह जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे एक ओर चंद्रमा आपको असहज महसूस करा सकता है और समय-समय पर कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपके सामने लाकर खड़ी कर सकता है। वहीं, दूसरी ओर बृहस्पति आपको लगातार गतिमान बनाए रखने और किसी भी बीमारी से बचने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

वृश्चिक विवाह राशिफल 2023

आमतौर पर लोग अपनी जिंदगी के अकेलेपन या खालीपन को दूर करने के लिए जीवनसाथी की चाह रखते हैं। लेकिन आपकी चाहत बिल्कुल भिन्न है। आपको जीवनसाथी न सिर्फ सपोर्ट के लिए चाहिए बल्कि आप यह भी चाहते हैं कि वह समय-समय पर आपको सुझाव भी देते रहे। वृश्चिक विवाह राशिफल 2023 (vrishchik vivah rashifal 2023) भविष्यवाणी करता है कि आप इस मामले में काफी भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने लिए जिस तरह के जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, वह आपको जरूर मिलेगा। ऐसा बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता की वजह से होगा। जो लोग अरेंज मैरिज करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए भी एक अच्छी खबर है। उनका जीवनसाथी एक ऐसा शख्स बनेगा, जिसे वह पहले से ही जानते हैं। हालांकि, यदि आप उनसे नए साल 2023 की तीसरी तिमाही के आसपास मिलते हैं, तो मन में कुछ हलचल हो सकती है। जबकि लंबी अवधि की बात करें तो इस साल के अंत में आपकी शादी होने की उच्च संभावना है।

जिन जातकों का वैवाहिक जीवन में काफी संकट रहे हैं, जिनका अपने विवाह को लेकर कानूनी मामला चल रहा है, इस वर्ष उन्हें अपने पक्ष में निर्णय मिलेंगे। वृश्चिक विवाह राशिफल 2023 (vrishchik vivah rashifal 2023) के अनुसार साल के अंत में आपके कानूनी मामले और परेशानियां दूर होंगी। वर्ष 2023 में बृहस्पति-शनि के गोचर की वजह से आपका भविष्य संवर जाएगा। आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा, एस्ट्रोटॉक में हमारे ज्योतिषियों के अनुसार जिन विवाहित जोड़ों में पिछले साल से कुछ समस्याएं चल रही हैं, इस साल उनकी सब परेशानियां दूर हो जाएंगी। जिन लोगों को अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं हैं, साल 2023 की अंतिम तिमाही के आसपास आपकी स्थितियां भी बेहतर होंगी।

marriage

जिन लोगों की लंबे समय से शादी नहीं हो रही है, वे भी अपने लिए इस वर्ष अच्छी खबर की उम्मीद कर सकते हैं। वृश्चिक राशि के लिए राशिफल 2023 कहता है कि विवाह के लिए कुछ उल्लेखनीय प्रस्ताव आपके सामने आएंगे। नए साल 2023 के अंत तक आपकी शादी या सगाई होने की उच्च संभावना है। हालांकि, आपके रास्ते में कई रुकावटें आएंगी, जो आपके विवाह होने में अड़चनें पैदा कर सकती हैं। इसलिए आप जिसे अपने लिए चुन रहे हैं, उसे सोच-समझकर चुनें। साथ ही विवाह से संबंधित जितने भी काम हैं, उसे शांतिपूर्वक करें। जिस परिवार के साथ आपका संबंध बंधने जा रहा है, उसे नजदीक से देखें। संभवत: शुरुआत में उनके साथ सामंजस्य बैठाने में आपको परेशानी महसूस हो।

वृश्चिक राशि के कुछ जातकों के घर में नन्हे मेहमान का आगमन होगा, जिससे घर में खुशियां बढ़ेंगी। घर में नए मेहमान की वजह से पति-पत्नी के रिश्ते भी बेहतर होंगे और घर का माहौल भी सुखद तथा शांतिप्रिय बनेगा। इतना ही नहीं वृश्चिक राशिफल 2023 यह भी भविष्यवाणी करता है कि आप कुछ सोशल इवेंट्स में जाएंगे, जो आपके और आपके साथी के बीच संबंध को और प्रगाढ़ बनाएंगे। इस समय अवधि के दौरान आपको अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय के लिए अवकाश लेना चाहिए और अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक जीवन में आई परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

2023 में वृश्चिक राशि के लिए ज्योतिषीय उपाय

वृश्चिक राशि के लिए ज्योतिषियों द्वारा कुछ उपयोगी और प्रभावी सुझाव नीचे दिए गए हैं, जिनका पालन करके वे वर्ष 2023 में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिंदगी के सफर में आने वाली बाधाओं और कठिन परिस्थितियों को दूर कर सकते हैं:

  • आपको पूरे दिन में अधपका खाना खाने से बचें।
  • कुछ परिस्थितियों में आप उत्तेजित हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी भावनाओं और स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
  • आप सोमवार या रोजाना भगवान कालभैरव की पूजा करें।
  • अपने पूर्वजों की नियमित रूप से या सप्ताह में एक बार प्रार्थना जरूर करें।
  • आपको रोजाना मंदिर जाएं या फिर साल में एक बार तीर्थ स्थान पर जरूर जाएं।
  • काम में अधिक व्यस्तता से बचें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। अगर आप जानमाल का नुकसान नहीं चाहते हैं, तो समय-समय पर अपने काम से ब्रेक लेते रहें।
  • अपने आगे के मार्ग में बाधाओं से बचने के लिए शनि यंत्र की पूजा करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साल 2023 में वृश्चिक राशि के साथ कौन सी राशियां कंपैटिबल होंगी?

कर्क, मीन और कुम्भ राशियां 2023 में वृश्चिक राशि वालों की मित्र राशियां होंगी।

साल 2023 में वृश्चिक राशि के लिए भाग्यशाली रत्न कौन सा होगा?

वृश्चिक राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए टूमलाइन साल के लिए भाग्यशाली और शुभ रत्न है।

क्या वृश्चिक राशि वालों के लिए यह साल अच्छा है?

वृश्चिक राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए ग्रहों का गोचर अनुकूल है। राशिफल 2023 के अनुसार जातकों का वर्ष समग्र रूप से लाभकारी रहेगा। हालांकि, जीवन में समस्याओं और बाधाओं से दूर रहने के लिए जातकों को कुछ सावधानियों का ध्यान रखना होगा।

क्या साल 2023 में वृश्चिक राशि वालों को प्रेम मिलेगा?

निश्चित रूप से इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों के लिए विवाह और अच्छे संबंधों के योग हैं। शुक्र और बृहस्पति ग्रह के सहयोग से जातक अच्छे लोगों से मिलेंगे, जिनके साथ भविष्य में उनकी सगाई या शादी हो सकती है।

इस साल वृश्चिक राशि वालों को किन रंगों से बचना चाहिए?

इस राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए काले, गहरे नीले और अन्य गहरे रंगों से बचना उनके लिए लाभकारी होगा। आप अपनी जिंदगी में आड़ू, सफेद, जैसे हल्के रंगों को चुनें। यह आपके लिए मददगार साबित होगा।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित