सोना खरीदना का मुहुर्त 2023

banner

सोना खरीदने के लिए साल 2023 में शुभ मूहुर्त

सोने को दुनिया भर में सबसे कीमती धातुओं में से एक माना जाता है। इसे पीले धातु के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इस पीले धातु को न केवल एक संपत्ति माना जाता है, बल्कि यह आभूषण बनाने के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली धातुओं में से भी एक है। एक समय तक हमारे देश में सोना स्टेटस के तौर देखा जाता था। लेकिन अब लोगों की बदलती क्रेय शक्ति के कारण अब सोने पर खूब निवेश भी किया जाता है। इस बात से कोई इंकार नहीं है कि सोना निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है। आमतौर पर सोने पर किया गया निवेश लोगों को फायदा ही पहुंचाता है। हालांकि हमारे यहां आज भी ज्यादातर लोग सोने को आभूषण के तौर पर खरीदते हैं, जिसे शुभ समारोह जैसे शादी आदि में पहना जाता है। यही कारण है कि हमारे यहां आज भी सोना खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखा जाता है। वैसे भी हम इस बात को नजरंदाज नहीं कर सकते हैं कि भारत एक बहु-सांस्कृतिक देश है, जहां विभिन्न राज्यों के लोग सोना खरीदने के लिए अलग-अलग दिनों और अवसरों को शुभ मानते हैं। विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक संदर्भों के संबंध में, देश भर में लोग विभिन्न अवसरों पर इस कीमती धातु खरीदना पसंद करते हैं।

वर्ष 2023 में सोना खरीदने के लिए शुभ दिन (sona kharidne ka shubh muhurat 2023) की सूची आपको इस लेख में मिल जाएगी। सोने की कीमत पूरी दुनिया में होती है। सदियों से मनुष्य ने विभिन्न कारणों से सोना खरीदा है। जब अन्य मुद्राएं काम नहीं करती हैं, तो लोग सोने पर निर्भर रहते हैं। कागजी मुद्राओं और अन्य संपत्तियों के विपरीत सोने का मूल्य सदियों से बरकरार है। सोना धन को आगे बढ़ाने और संरक्षित करने का एक तरीका है। कई देशों में, सोना संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। चीन में, सोने की छड़ों का उपयोग बचत के रूप में किया जाता है। भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना खरीदने वाला देश है। अक्टूबर में भारतीय शादी के मौसम के दौरान सोने की सबसे ज्यादा वैश्विक मांग देखी जाती है। भारत में सोना तेजी से निवेश के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन इसका पारंपरिक महत्व भी है। लोग अपने उपयोग के लिए सोना खरीदते हैं और देवताओं को भी सोना चढ़ाते हैं। साथ ही अपनी बेटियों की शादी के लिए भी सोना खरीदा जाता है। सोने से लाभ प्राप्त हो, इस सोच के कारण ज्यादातर लोग शुभ मुहूर्त पर सोना खरीदने को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं।

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

शुभ मुहूर्त क्यों महत्वपूर्ण है?

ज्योतिषियों के अनुसार यदि किसी वस्तु की कीमत अधिक हो और उससे अत्यधिक मूल्य जुड़ा हो, तो उसे किसी शुभ दिन/मुहूर्त पर खरीदना चाहिए। हिंदू कैलेंडर में प्रत्येक दिन की एक समयावधि ऐसी होती है, जिसे राहुकालम कहा जाता है। राहु को अशुभ ग्रह माना गया है। यह लोगों को लालची, वासनापूर्ण और स्वार्थी बनाने की प्रवृत्ति रखता है, क्योंकि ये इसके अपने लक्षण हैं। राहुकालम के दौरान राहु की हानिकारक ऊर्जा सबसे शक्तिशाली होती है। इस समय कोई भी शुभ वस्तु खरीदना ठीक नहीं है, क्योंकि हमारे अंदर अपनी जरूरत से ज्यादा बन चाहती है, जिससे हम लालची हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें त्योहार कैलेंडर 2023

साल 2023 में सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

अधिकांश हिंदुओं के लिए सोना खरीदने के लिए दिवाली सबसे शुभ समय होता है। वास्तव में यह अपने आप में एक संस्कार है। यह त्योहार देवी लक्ष्मी को अपने घरों में आमंत्रित कर उनसे धन और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने का पर्व है। दिवाली से ठीक एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस के दिन आमतौर घर के उपयोगी सामान, सोना या चांदी खरीदने का रिवाज है। इस विशेष दिन सोना खारीदना खासकर शुभ माना जाता है। धनत्रयोदशी हिंदू महीने कार्तिक में कृष्ण पक्ष के 13वें चंद्र दिवस पर होती है।

भारत अलग-अलग परंपराओं और संस्कृतियों वाले लोगों का एक विविध समाज होने के कारण, विभिन्न राज्यों में सोने खरीदने के लिए अलग-अलग दिनों को शुभ माना जाता है। ये हैं साल 2023 में सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन:

  • पुष्य नक्षत्र 2023
  • मकर संक्रांति - 14 जनवरी 2023
  • उगादी या गुड़ी पड़वा - 22 मार्च 2023
  • अक्षय तृतीया- 22 अप्रैल 2023
  • नवरात्रि - 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023
  • दशहरा - 24 अक्टूबर 2023
  • धनतेरस/दिवाली - 10 और 12 नवबंर 2023
  • बाली प्रतिपदा - 13 नवबंर 2023

एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए : यहां क्लिक करें

पुष्य नक्षत्र 2023

पुष्य को हम पूयम, पुष्यमी या पूसम के नामों से भी जानते हैं। पुष्य नक्षत्र ज्योतिष नक्षत्रों में से एक है। ज्योतिषियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र के दिन निश्चित समय अवधि वित्तीय लेन-देन के लिए बहुत शुभ होती है। इस प्रकार इस अवधि में लोग विभिन्न कारणों से सोना खरीदना पसंद करते हैं। पुष्य नक्षत्र साल भर में कई दिनों में पड़ता है, इसलिए आप अपने लिए 2023 में सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ समय का चुनाव करना चाहिए।

यह भी पढ़ें चंद्रग्रहण 2023

साल 2023 में पुष्य नक्षत्र मनाने की तिथि:

  • 8 जनवरी 2023
  • 4 फरवरी 2023
  • 3 मार्च 2023
  • 30 मार्च 2023
  • 27 अप्रैल 2023
  • 24 मई 2023
  • 20 जून 2023
  • 18 जुलाई 2023
  • 14 अगस्त 2023
  • 10 सितंबर 2023
  • 7 अक्टूबर 2023
  • 4 नवंबर 2023
  • 1 दिसंबर 2023
  • 29 दिसंबर 2023

मकर संक्रांति 2023

मकर संक्रांति कैलेंडर पर पहला त्यौहार है और इसलिए बहुत शुभ होता है। संक्रांति फसल कटाई का त्यौहार है और फसल की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है, जो इसे 2023 में सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक बनाता है। 2023 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी।

उगादी और गुड़ी पड़वा 2023

जैसा कि आप में से बहुत से लोग जानते होंगे, उगादी और गुड़ी पड़वा हिंदू कैलेंडर के अनुसार वर्ष की शुरुआत को चिह्नित करते हैं। इन दोनों त्यौहारों का एक ही महत्व है। लेकिन भारत के अलग-अलग राज्यों में इनके अलग-अलग नाम हैं। उगादी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्य में नए साल के आगमन का प्रतीक है जबकि गुड़ी पड़वा नव वर्ष के रूप में महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इस दिन कई लोग नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक सोना खरीदना पसंद करते हैं और इसे शुभ मानते हैं। उगादी और गुड़ी पड़वा 22 मार्च 2023 को मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया 2023

साल 2023 में सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन अक्षय तृतीया आता है। आप किसी भी ज्योतिषी के पास जाएं और उनसे पूछें कि साेना खरीदने के लिए शुभ दिन कौन सा है? ताे वह आपको अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की सलाह अवश्य देगा। अक्षय तृतीया को अक्ती या आखातीज भी कहा जाता है। यह वास्तव में वार्षिक हिंदू और जैन वसंत उत्सव है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन सोना खरीदना समृद्धि और धन का प्रतीक है। साल 2023 में 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया होगी।

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

नवरात्रि 2023

नवरात्रि का त्यौहार दुनिया भर में मशहूर है। यह 9 दिनों और रातों के लिए मनाया जाता है, जिसके दौरान लोग देवी दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा करते हैं। दुर्गा मां की पूजा के लिए लोग बड़े-बड़े पंडाल बनवाते हैं और इसके अंदर देवी दुर्गा की मूर्ति की स्थापित की जाती है। मां दुर्गा को सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाए जाते हैं। इस तरह देखा जाए, तो नवरात्रि के ये नौ दिन बहुत शुभ होते हैं और लोग सोना खरीदने के लिए इसे बहुत शुभ मानते हैं। कई लोग इन दिनों सोना खरीदकर देवी मां को भेंट करते हैं। आगामी वर्ष यानी 2023 में 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक नवरात्रि मनाई जाएगी।

दशहरा 2023

नवरात्रि के अंतिम दिन को दशहरा के नाम से जाना जाता है। इस दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और 2023 में सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक है। 2023 में दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दिवाली/धनतेरस 2023

हिंदू संस्कृति के अनुसार सोना खरीदने के लिए यहां एक और सबसे शुभ दिन आता है, धनतेरस। धनतेरस और दिवाली के दिनों में सोने की मांग बहुत अधिक होती है। लोग या तो सिक्कों के रूप में सोना खरीदना पसंद करते हैं या इससे बने कुछ आभूषण खरीदते हैं। धनतेरस नाम धन की देवी, लक्ष्मी की पूजा का प्रतीक है और यह भारत में दिवाली के त्योहार के एक दिन पहले मनाई जाती है।

धनतेरस/दिवाली पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

  • 10 नवंबर 2023, शुक्रवार - धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ समय 12:35 से शुरू होकर अगले दिन यानी 11 नवंबर के 06:40 तक है।
  • 11 नवंबर 2023, शनिवार - धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ समय 06:40 से 13:57 तक है।

साल 2023 में धनतेरस और दिवाली 10 और 12 नवंबर को मनाई जाएगी।

बाली प्रतिपदा 2023

दिवाली के तीसरे दिन को बलिप्रतिपदा के नाम से जाना जाता है। यह दिन हिंदू मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त की समाप्ति का प्रतीक है। इस प्रकार लोग इसे सोने की खरीदारी के अंतिम अवसर के रूप में देखते हैं। साल 2023 में 13 नवंबर को बाली प्रतिपदा मनाई जाएगी।

एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए : यहां क्लिक करें

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

आज का राशिफल

horoscopeSign
मेष
21 मार्च - 19 अप्रैल
horoscopeSign
वृषभ
20 अप्रैल - 20 मई
horoscopeSign
मिथुन
21 मई - 21 जून
horoscopeSign
कर्क
22 जून - 22 जुलाई
horoscopeSign
सिंह
23 जुलाई - 22 अगस्त
horoscopeSign
कन्या
23 अगस्त - 22 सितंबर
horoscopeSign
तुला
23 सितंबर - 23 अक्टूबर
horoscopeSign
वृश्चिक
24 अक्टूबर - 21 नवंबर
horoscopeSign
धनु
22 नवंबर - 21 दिसंबर
horoscopeSign
मकर
22 दिसंबर - 19 जनवरी
horoscopeSign
कुंभ
20 जनवरी - 18 फरवरी
horoscopeSign
मीन
19 फरवरी - 20 मार्च

आज का राशिफल

mesh horoscope

मेष

vrishabh horoscope

वृषभ

mithun horoscope

मिथुन

kark horoscope

कर्क

singh horoscope

सिंह

kanya horoscope

कन्या

tula horoscope

तुला

vrishchik horoscope

वृश्चिक

dhanu horoscope

धनु

makar horoscope

मकर

kumbh horoscope

कुंभ

meen horoscope

मीन

निःशुल्‍क ज्योतिष सेवाएं

ज्योतिष सेवाएं

Aaj Ka Rashifal

आज का
राशिफल

Free Kundli

फ्री
कुंडली

Compatibility

अनुकूलता

Shubh Muhurat

शुभ मुहूर्त

Horoscope Matching

कुंडली
मिलान

chinese rashifal

चीनी
राशिफल

Aaj Ka Panchang

आज का
पंचांग

कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved

Astrotalk App icon

पहली चैट मुफ्त

1 करोड़+ डाउनलोड
डाउनलोड करें