First consultation is free
Free tools
Theme
मेष

मेष राशि का आज का राशिफल (Today Mesh Rashifal)

मेष · ♈
Mar 21 – Apr 19
राशि बदलें
Saturday, 3 October 2026

मेष राशिफल आज

चंद्रमा का मिथुन राशि में होने के प्रभाव से आज परिवार से मिलने का मन हो सकता है, लेकिन कुछ समय खुद के लिए निकालना भी अच्छा रहेगा। अगर नजर से जुड़ी परेशानी है तो आज थोड़ी दिक्कत हो सकती है। रिश्ते में रहने वालों को लग सकता है कि उनका रिश्ता एक जैसा हो गया है। काम में अपने प्रदर्शन से आप थोड़े नाखुश रह सकते हैं।

जीवन के क्षेत्र के अनुसार आज का राशिफल

आज आपकी चार प्रमुख श्रेणियों — प्रेम, वित्त, करियर और स्वास्थ्य — में कैसा रहेगा। जानें कहाँ आगे बढ़ें, कहाँ संभलकर रहें।

आज का शुभ

शुभ रंग
शुभ अंक
3
शुभ मुहूर्त (IST)
01:38 PM – 03:07 PM
मूड
😫 Tired
स्वामी ग्रह
मंगल
प्रतीक
🐏 मेढ़ा
टैरो कार्ड
द एम्परर
शुभ रत्न
मूंगा (Red Coral)

मेष राशि का आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल) राशि चक्र की पहली राशि होती है। पहली राशि के रूप में मेष राशि वाले जातक हमेशा आगे रहना पसंद करते हैं। यही नहीं, इस राशि के जातक जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मेष राशि का आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक अग्नि तत्व के होते हैं, इसलिए ये अपने शब्दों, विचारों और कार्यों की वजह से भीड़ में सबसे अलग प्रतीत होते हैं। जब हम मेष राशि की बात करते हैं, तो ऐसे बहुत से पहलू हैं, जिनके बारें में जानना बेहद जरूरी हो जाता है। ये सभी पहलू मेष राशि के जातकों को समझने में काफी मददगार होते हैं।

मेष राशि के लोगों में कई गुण होते हैं। लेकिन इनका सबसे अच्छा और बड़ा गुण, इनकी सच्चाई होती है। साथ ही मेष राशि के जातक अपने से जुड़े लोगों को कोई भी बात हमेशा पूरी स्पष्टता के साथ बताते हैं। हालांकि ये कभी-कभी थोडे़ गुस्सैल या चिड़चिडे़ भी हो जाते हैं। अगर आप इनके गुस्सैल स्वभाव को अलग रखकर इन्हें देखें, तो आपको इनकी कही हर बात आसानी से समझ आएंगी। वहीं आज का राशिफल मेष राशि वालों की आदत और उनके उग्र स्वभाव के बारे में है। कभी-कभी मेष राशि खुद को गलत कहे जाने का विरोध नहीं करते हैं, क्योंकि यह अपने द्वारा की गई मेहनत और प्रयास को गलत नहीं मानते। लेकिन इस राशि को अपने क्रोध पर नियंत्रण अवश्य करना चाहिए, जिसके लिए ये रोजाना जिम जा सकते हैं या घर पर ही योगा कर सकते हैं। साथ ही इन्हें अपने विचारों को लोगों तक पहुचानें से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना चाहिए।

मेष राशि के जातकों के बारे में ऐसी बहुत- सी बातें हैं, जिनके बारें में आपको जरूर जानना चाहिए, उसके लिए आपको मेष राशि का आज का राशिफल देखना होगा। अगर कोई खुद के बारें में गहराई से जानना चाहते हैं या कोई अन्य व्यक्ति इस राशिफल के व्यक्ति को गहराई से समझना चाहता है, तो मेष राशि का आज का राशिफल अवश्य देखना चाहिए। एस्ट्रोटॉक में, ज्योतिषी दैनिक राशिफल के बारे में बताने से पहले आपके विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हैं ताकि आपको कुछ ही शब्दों में अपने जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सके। अपने दैनिक राशिफल को पढ़ने से पहले यहां पर कुछ अतिरिक्त बिंदु बताए गए हैं, जिनसे आप अपनी राशि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-

मेष राशि की विशेषताएं

नेतृत्व: मेष राशि के आज के राशिफल के अनुसार यह जातक जन्म से ही एक नेता के रूप में सबसे आगे रहते हैं। ये लोग जहां भी जाते है, वहां एक ऐसा माहौल बना देते हैं, जिससे बाकी लोगों के लिए इनको भूल पाना नामुमकिन हो जाता है। साथ ही यह लोग हर काम में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। वास्तव में, नेतृत्व करने की इच्छा न केवल इनके पेशेवर जीवन बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी होती है। इसलिए जब ये बाकी लोगों के साथ होते हैं, तो न केवल दूसरों को एकजुट करने की पूरी कोशिश करते हैं, बल्कि सभी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र भी बन जाते हैं। 

ऊर्जा: आज का मेष राशिफल जातक की उस ऊर्जा पर प्रकाश डालता है, जिसके साथ मेष राशि के जातक पैदा होते हैं। यह एक तथ्य है कि मेष राशि के जातक अपने पसंदीदा काम करते हुए कभी नहीं थकते। चाहे वह सोफे पर सोना हो या फिर रात भर काम करना हो। ये लोग जीवन में जो चाहते हैं, उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

रचनात्मकता: बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मेष राशि वाले लोग काफी क्रिएटिव होते हैं। ये लोग किसी ऐसे व्यक्ति की पहली पसंद नहीं हैं, जो इनसे केवल रचनात्मक सलाह चाहते हैं। लेकिन अगर वे इन्हें अपनी पहली पसंद बनाते हैं, तो मेष राशि के जातक के पास उनके लिए कई तरह के रचनात्मक आइडियाज होते हैं। मेष राशि का आज का राशिफल जातक से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों के बारें में बताएगा, जिसके बारें में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

आशावाद: मेष राशि के लोग काफी ज्यादा आशावादी होते हैं। इसका अर्थ है कि चाहे स्थिति कैसी भी हो, ये लोग कभी भी उम्मीद नहीं छोड़ते और परेशानी का समाधान खोजने की कोशिश करते हैं। मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में जन्मे लोगों को आपने शायद ही कभी किसी चीज की शिकायत करते देखा हो, क्योंकि वे जानते हैं कि केवल वे ही अपना जीवन बदल सकते हैं और कोई नहीं।

मेष राशि वालों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

ध्यान: मेष राशि वाले जातक बाकी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहते हैं। लेकिन कभी-कभी मेष राशि वालों की यह विशेषता जातक के लिए परेशानी का कारण भी बन सकती है, क्योंकि मेष राशि के साथी को हमेशा अपने पाटर्नर को अधिक लाड़-प्यार करना पड़ता है। हालांकि मेष राशि के जातक अपने साथी प्रयासों पर उन्हें पुरस्कृत भी करते हैं। 

चुनौतियाँ: मेष राशि हमेशा चुनौती के लिए तैयार रहती है। लेकिन शिक्षा क्षेत्र में शायद ये लोग कभी आगे रहते हैं। मेष राशि का आज का राशिफल हमें बताता है कि ये जातक रचनात्मक सोच और खेल में अच्छे होते हैं और मौका मिलने पर अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं।

कामुकता: मेष एक बहुत ही कामुक राशि है। ये जातक स्पर्श की लालसा रखते हैं और आसानी से अपने साथी से दूर नहीं जाते हैं। मेष राशि की कामुकता उन्हें प्यार में शरारती बनाती है।

मेष झूठे नहीं होते: मेष राशि के सबसे अच्छे गुणों में से एक यह है कि ये लोग चीजों को वैसे ही कहते हैं, जैसे वे होती हैं। ये लोग कभी भी नकली आवरण ओढ़े हुए नहीं होते हैं। साथ ही, इन्हें नकली लोगों को अपना दोस्त बनाना भी पसंद नहीं होता है।

इसके अलावा, जो कोई भी यह सोच रहा है कि मेष राशिफल आज उनकी क्या मदद कर सकता है, जानिए इस बारे में।

मेष करियर राशिफल

हमारा करियर ही हमारे जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। अगर हम करियर के लिहाज से अच्छा कर रहे हैं, तो जातक के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इसलिए नियमित रूप से अपने करियर पर नज़र रखना आवश्यक है। मेष करियर राशिफल के माध्यम से आपके करियर की संभावनाओं के बारे में दिन-प्रतिदिन की जानकारी देता है। इसलिए चाहे व्यवसाय की योजना बना रहे हों या नौकरी में कुछ भी नया कर रहे हों, तो अपना आज का करियर राशिफल देखना जातक के लिए लाभदायक होगा। 

मेष प्रेम राशिफल

प्यार एक ऐसी चीज है, जिसकी हम सभी को जिंदगी में जरूरत होती है। ईमानदारी से कहें तो प्यार ही हमें पूर्ण बनाता है। मेष प्रेम राशिफल यह पता लगाने में आपकी सहायता करता है कि आपको अपना सच्चा जीवनसाथी कब मिलेगा। प्रेम राशिफल विशेष रूप से एक आवश्यकता है। यदि आप किसी को प्रेम का प्रस्ताव देने की योजना बना रहे हैं, तो आज का राशिफल आपको मेष राशि वालों की पसंद और नापसंद को जानने में सहायता कर सकता है। जिससे आपको अपने पसंदीदा शक्स को खुश करने में मदद मिल सकें।

मेष स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य ही धन है और हम सभी हमेशा स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं और कभी बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं। लेकिन अधिकांश समय हम विभिन्न कारणों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में विफल रहते हैं। लेकिन आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मेष स्वास्थ्य राशिफल आपकी मदद कर सकता है। साथ ही सितारों पर नज़र रखते हुए, मेष स्वास्थ्य राशिफल जातक को यह बताता है कि उनके जीवन की गति धीमी है या तेज। राशिफल भविष्यवाणियां यह सुनिश्चित करती हैं कि आप अपने स्वास्थ्य को किस तरह से सही रख सकते हैं।

मेष अनुकूलता राशिफल

हम सभी अपने लिए सबसे अनुकूल साथी ढूंढ़ना चाहते हैं। लेकिन सही साथी ढूंढ़ना आसान नहीं होता है। मेष राशि के लिए अनुकूल राशियाँ वे हैं, जिनके साथ वह लंबे समय तक खुश रह सकते हैं। लेकिन कौन सी राशि मेष राशि के लिए बिल्कुल उपयुक्त है? अनुकूलता नियमित आधार पर बदलती रहती है और दैनिक राशिफल में शामिल मेष अनुकूलता राशिफल यह पता लगाने का एक तरीका है कि मेष राशि वाले किसके साथ रह सकते हैं। 

मेष वित्त राशिफल

वित्त का प्रबंधन एक कला है और मेष इस कला में माहिर नहीं हैं। वित्त के लिए आज का मेष राशिफल यह सुनिश्चित करने का उल्लेखनीय तरीका है कि आप निवेश और बचत कैसे कर सकते हैं। मेष वित्त राशिफल आपको वित्त संबंधी सुझाव नहीं देता है। लेकिन यह आपको बताता है कि ग्रह आपके वित्तीय लक्ष्यों का समर्थन कर रहे हैं या नहीं।

मेष राशि के भविष्य के बारे में सटीक भविष्यवाणियां करना आज के राशिफल के साथ काफी सरल है और आपको इसे अपने लिए आजमाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेष राशि पर मंगल ग्रह का शासन है।

आज के राशिफल का कहना है कि मेष राशि के लोग अपने लक्ष्यों को लेकर हठी होते हैं और इसलिए चीजों को लेकर थोड़े कठोर हो सकते हैं। मेष राशि के लिए यह सलाह है कि उन्हें हमेशा जीतने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए बल्कि अनुभव प्राप्त करना चाहिए। जो व्यक्ति हार को स्वीकार करता है, इसलिए वह अपनी असफलताओं को महत्व देता है और उससे बहुत कुछ सीख पाता है। मेष राशि वाले किसी भी नुकसान को व्यक्तिगत अपमान के रूप में लेते हैं और हारी हुई चीज को फिर से हासिल करने के प्रयासरत रहते हैं। यह एक अच्छी आदत है। लेकिन केवल तब तक जब तक कि यह आपके लिए परेशानी का सबब न बन जाए।

21 मार्च - 19 अप्रैल को या उसके बीच जन्म लेने वाले लोग मेष राशि के होते हैं।

मेष राशि के लोग स्वभाव से काफी आत्मविश्वासी होते हैं। वे अपने चारों ओर एक सकारात्मक वातावरण बनाना पसंद करते हैं। जबकि नकारात्मक लोग उन्हें डराते हैं इसलिए वे उनसे दूरी बनाए रखने की कोशिश करते हैं। एक अनजान व्यक्ति के रूप में कोई भी मेष राशि पर भरोसा कर सकता है, क्योंकि वे बहुत ही उदार लोग होते हैं। वे दूसरों को खुश रखना पसंद करते हैं। लेकिन वे इसे एक प्रतियोगिता के रूप में भी देखते हैं।

मेष राशि का पशु भेड़ है। भेड़ एक चौकस स्वभाव के साथ-साथ बहुत ही शांत, तेज और सतर्क जानवर है। ये कमजोर दिख सकते हैं। लेकिन इनमें ऐसा दृढ़ विश्वास होता है, जो पहाड़ों को नीचे ला सकता है। आज का राशिफल मेष राशि को एक अति आत्मविश्वासी, सतर्क, जिद्दी और बेहद आकर्षक व्यक्ति के रूप में चित्रित करता है, जो एक भेड़ के गुण हैं। मेष राशि वाले जानवरों के बारे में अधिक जानने के लिए मेष राशि का आज का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि चक्र में पहली राशि है। यह बहुत ही जिद्दी राशि मानी जाती है। ये लोग बहुत प्रेरित होते हैं और जीवन में बड़ा हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए मेष अथक प्रयास भी करते हैं। मेष राशि का आज का राशिफल मेष को अधिक कामुक होने की विशेषताओं पर भी प्रकाश डालता है। अग्नि तत्व के रूप में मेष राशि के जातकों का क्रोधित स्वभाव भी होता है, जो कि मेष राशि का एक लक्षण है, जिससे उन्हें सावधान रहना चाहिए।