सूर्यग्रहण 2023

banner

सूर्य ग्रहण 2023: जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को सबसे प्रभावशाली घटनाओं में से एक माना जाता है, जो न केवल लोगों को विस्मित करता है, बल्कि यह लोगों पर अच्छा प्रभाव भी डालता है। पूरी दुनिया के लोग इस घटना को अपने खगोलीय, वैज्ञानिक और ज्योतिषीय महत्व के लिए देखते हैं। लेकिन इसे देखने के लिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाता है। एस्ट्रोटॉक पर आपको साल 2023 में होने वाले सूर्य ग्रहण और अन्य ग्रहणों की सूची मिल जाएगी, जिन्हें पढ़कर आप जान सकते हैं कि प्रत्येक राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। यह ग्रह गोचर कुछ लोगों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ खबर ला सकता है।

जहां एक तरफ कुछ लोगों का मानना ​​है कि सूर्य ग्रहण (surya grahan) व्यक्ति के जीवन में कई बड़े पैमाने पर बदलाव करता है। वहीं, दूसरी ओर बहुत से लोग यह भी मानते हैं कि ये घटनाएं आशावाद-पूर्ण होती हैं और लोगों पर आशावादी प्रभाव छोड़ती हैं। इतना ही नहीं, इसका असर लोगों के स्वास्थ्य, कामकाजी जीवन, निजी जीवन और वित्तीय स्थिति पर भी पड़ता है। ये प्रभाव काफी मजबूत होते हैं।

विभिन्न प्रकार के सूर्य ग्रहण

महत्व से परिपूर्ण सूर्य ग्रहण वास्तव में चार अलग-अलग प्रकार के होते हैं। लेकिन आपको यह जरूर जानना चाहिए कि साल 2023 में कौन-सा सूर्य ग्रहण होगा? इसका किसी व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इससे संबंधित सभी जरूरी बातें जानने के लिए आगे पढ़ें-

  • पूर्ण सूर्य ग्रहण: पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी पर छाया डालता है और कुछ घंटों के अंतराल में ग्रह की सतह के लगभग 1/3 भाग को घेर लेता है। इसे आप इस तरह भी समझ सकते हैं कि जब चंद्रमा पृथ्वी के पास रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और चंद्रमा, पृथ्वी को पूरी तरह से अपने छाया क्षेत्र में ले लेता है। इससे पृथ्वी में कुछ देर के लिए अंधकार जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी अवधि के दौरान सूर्य अपनी बाहरी परत कोरोना को उजागर करता है। ऐसे ग्रहण छोटे और लंबे समय तक चलने वाले (अधिकतम 8 मिनट) होते हैं।
  • आंशिक सूर्य ग्रहण: इस तरह का ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच कुछ इस प्रकार आता है, जिससे सूर्य का कुछ भाग पृथ्वी से दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में सूर्य का अधिकांश भाग दिखाई देता है। लेकिन, चंद्रमा की स्थिति के आधार पर, यह भिन्न हो सकता है।
  • वलयाकार सूर्य ग्रहण: इस प्रकार का ग्रहण दुर्लभ होता है। लेकिन काफी प्रभावशाली भी होता है! यह ग्रहण बाकी ग्रहणों से बिल्कुल अलग होता है। यह एक खंडित ग्रहण का एक उपखंड है। आपने रिंग ऑफ फायर के बारे में तो सुना ही होगा। ठीक वैसा ही वलयाकार सूर्य ग्रहण होता है। यह वास्तव में तब होता है जब चंद्रमा ग्रह सूर्य के केंद्र से गुजरता है।
  • संकर सूर्य ग्रहण: संकर सूर्य ग्रहण को अंग्रेजी में हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स कहा जाता है। यह दूसरा सबसे दुर्लभ प्रकार का सूर्य ग्रहण है। आप इसे तब देख सकते हैं जब चंद्रमा ग्रह छाया के किनारे पर होता है और लगभग पृथ्वी की सतह से टकराने की कगार पर होता है। भले ही यह पृथ्वी पर ठीक से प्रहार नहीं करता, फिर भी यह सीधे सूर्य के सामने आता है। सबसे पहले यह पूर्ण सूर्य ग्रहण का रूप लेता है। हालांकि, बाद में यह कुंडलाकार का हो जाता है।

2023 में सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए यहां क्लिक करें

सूर्य ग्रहण 2023: तिथि, समय और स्थान

साल 2023 में दो सूर्य ग्रहण होंगे। मौजूद है 2023 में लगने वाले सभी सूर्य ग्रहणों की सूची:

सूर्य ग्रहण का प्रकार दिनांक समय स्थान
संकर सूर्य ग्रहण 2023 20 अप्रैल 2023 सुबह 9 बजकर 46 मिनट से सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक दक्षिण/पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, अंटार्कटिका
कुंडलाकार सूर्य ग्रहण 2023 14 अक्टूबर 2023 रात 11 बजकर 29 मिनट से रात 11 बजकर 34 मिनट तक अफ्रीका में पश्चिम, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर

नोट: उपर्युक्त बताई गई अवधि ग्रहण का अधिकतम समय है

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 2023:

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में मेष राशि में होगा। इसका सीधा असर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों पर पड़ेगा। इसके साथ ही वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। एक मिनट के लिए ग्रहण अपने चरम पर होगा। हालंकि, घटनाओं की विस्तृत सूची इस प्रकार है:

आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत: सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत: सुबह 08 बजकर 07 मिनट पर अधिकतम संकर सूर्य ग्रहण: सुबह 09 बजकर 46 मिनट पर पूर्ण ग्रहण समाप्त: सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर आंशिक ग्रहण समाप्त: दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर

वलयाकार सूर्य ग्रहण 2023:

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को तुला राशि में होगा। जबकि मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण लगभग 5 मिनट तक चलेगा। घटनाओं की विस्तृत सूची इस प्रकार है:

आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत: रात 08 बजकर 33 मिनट पर पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत: रात 09 बजकर 40 मिनट पर अधिकतम वलयाकार सूर्य ग्रहण: रात 11 बजकर 29 मिनट पर पूर्ण ग्रहण समाप्त: सुबह 01 बजकर 18 मिनट पर आंशिक ग्रहण समाप्त: सुबह 02 बजकर 25 पट

सूर्य ग्रहण 2023: प्रत्येक राशि पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए साल 2023 में सूर्य ग्रहण (surya grahan 2023) उनकी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ा सकता है। हालांकि, इससे आप भ्रमित भी हो सकते हैं। इस समय अवधि के दौरान आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप एक कदम आगे बढ़ रहे हैं, तो दो कदम पीछे जा रहे हैं। संभवत: इसी वजह से आपको अपने निजी जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामाना करना पड़े। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपनी जिंदगी से जुड़े जो भी निर्णय लें, शांत-स्थिर मन और समझदारी से लें।

यह भी पढ़ें त्योहार कैलेंडर 2023

वृषभ राशि

साल 2023 का सूर्य ग्रहण आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। आपके स्वभाव में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसीलिए आपको धैर्य के साथ कार्य करना होगा और शांत रहने का प्रयास करना होगा। आपको ऐसी परिस्थितियों से दूर रहने की कोशिश करें, जो आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, आप यह सुनिश्चित करें कि अपने कामकाजी जीवन में ईमानदारी से काम करेंगे और अच्छा काम करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए 2023 में सूर्य ग्रहण नकारात्मक प्रभाव की तुलना में ज्यादा सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे। इसके बावजूद इस सच को झुठलाया नहीं जा सकता है कि सूर्य ग्रहण के कारण आपको अपने निजी जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने साथी के सामने अपने कार्यों का विश्लेषण करने से बचना चाहिए और ग्रहण 2023 की अवधि के आसपास जरूरी होने पर कुछ बातों को छिपाकर रखें। साथ ही समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करते रहें, क्योंकि इस अवधि में आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

कर्क राशि

जिस तरह हमें कुछ भी करने से पहले दूसरों के साथ की जरूरत होती है। उसी तरह आपको खुद का साथ भी देना चाहिए। कर्क राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए साल 2023 सूर्य ग्रहण इसी संबंध में कुछ पहल करने का समय होगा। इस दौरान आपको अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए और ऐसे कार्य करने चाहिए, जिसमें आप कुछ नया सीख सकें। इससे आपको स्वतंत्रता का अनुभव होगा। लेकिन इसके साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इस अवधि में आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

साल 2023 का सूर्य ग्रहण सिंह राशि के जातकों को समझौता करने वाला और दूसरों को देने वाला बना देगा। जी, हां! आप इन दिनों बहुत कुछ देंगे, जैसे आप अपने आस-पास के लोगों को काफी महत्व देंगे। अच्छी बात यह है कि जिन लोगों के प्रति आपके मन में गलत धारणाएं हैं, इस समय अवधि के दौरान वे भी दूर हो जाएंगी। लेकिन प्रेमी युगल के लिए सब कुछ अच्छा-अच्छा नहीं होगा। ऐसे जोड़ों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। कई लोगों को मूड स्विंग हो सकते हैं यानी बेवजह मिजाज में बार-बार बदलाव हो सकते हैं। ऐसा अतिरिक्त सोचने की वजह से होगा। इसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। परिणामस्वरूप आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर बिना देरी के डॉक्टर के पास जाएं और जरूरी इलाज करवाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए 2023 का ग्रहण अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। उन्हें अपने अपने कामकाजी जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर उनकी वित्तीय स्थिति पर भी दिखेगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके परिवार और रिश्तों पर भी पड़ सकता है। कई बार घर की परिस्थितियां ऐसी हो जाएंगी जब छोटी-छाेटी बाताें को लेकर आपसी मतभेद होने लगेंगे, जिससे घर में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। अगर आप अपने पारिवारिक रिश्तों को संजोए रखना चाहते हैं तो बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर नियंत्रण अवश्य रखें। जो भी बोलें, सोच समझकर बोलें। इसके साथ ही छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना भी आपके लिए बेहतर होगा।

तुला राशि

संभवत: ऐसा लग राह है कि आप अंदर से बिल्कुल अकेले हैं। खुद का ही साथ नहीं निभा पा रहे हैं। लेकिन साल 2023 में होने वाले सूर्य ग्रहण आपके लिए कई अच्छी खबरें लेकर आ रहा है। आपके जीवन में सकारात्मक परिदृश्य में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सूर्य ग्रहण के कारण आप खुद को प्रेरित महसूस करेंगे और आर्थिक रूप से समृद्ध होने तथा विकसित होने के लिए कई नई राहें तलाश करेंगे। आपका आकर्षण आपको काम में सफल होने में मदद करेगा और आप अपने वरिष्ठों की नज़र में अपनी एक प्रभावशाली सकारात्मक छवि बना पाएंगे। हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में बच्चों और कम उम्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें बृहस्पति गोचर 2023

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण 2023 काफी सकारात्मक रहेगा। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों रूप से आपके निर्णय लेने के कौशल में सुधार होगा। साथ ही आपके मन की भावना कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में आपकी मदद करेंगी। आर्थिक रूप से भी आप समृद्ध होंगे। अगर आप किसी प्रकार के ऋण से परेशान हैं, तो आपको इस समय अवधि के दौरान इससे छुटकारा मिल जाएगा। यदि हम ग्रहण के प्रभावों को आपके निजी जीवन पर देखें, तो पाते हैं कि आप अपने आसपास की चीजों को देखते हुए अपने परिवार के लिए सोच-समझकर सही निर्णय लेंगे।

धनु राशि

आर्थिक रूप से यह ग्रहण आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। यह आपको व्यवस्थित रखेगा और किसी भी गंभीर नुकसान या समस्या से बचाएगा। हालांकि, आपके कामकाजी जीवन के लिए ठीक यही बातें नहीं कही जा सकतीं, क्योंकि साल 2023 के सूर्य ग्रहण के कारण आप अति-आत्मविश्वासी हो जाएंगे जिस वजह से आप कुछ ऐसे काम करने के लिए मजबूर हो सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ ऐसा ही आपके करीबी तथा परिवार के सदस्यों के साथ हो सकता है। उनके साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य की ओर से आप निश्चिंत रहेंगे, क्योंकि वह आपका पूरा साथ देगा।

मकर राशि

यह ग्रहण आपकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल लेकर आएगा। ग्रहण के साथ ही आपकी जिंदगी में कई चीजें अस्थिर हो जाएंगी। हद तो तब हो जाएगी, जब आपको बिल्कुल उम्मीद नहीं होगी फिर भी आपको समझौते करने पड़ेंगे और न चाहते हुए भी अपनी चीजों में बदलाव करने होंगे। हालांकि इसके साथ ही, सूर्य ग्रहण 2023 आपको अपने जीवन के अन्य क्षेत्रों के बारे में सोचने का समय देगा। यह निजी और कामकाजी जीवन के लिहाज से काम के दबाव और अन्य आवश्यक चीजों को बेहतर तरीके से समझने का अच्छा समय होगा।

कुंभ राशि

साल 2023 का सूर्य ग्रहण आपको बुद्धिमानी से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। इसके साथ ही आप धैर्यवान और शांत भी बनेंगे। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे और करियर, पेशे के मामले में आपके लिए अच्छे अवसर होंगे। लेकिन यह समय आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होगा। रिश्ते को संभाले रखने के लिए जरूरी है कि आप आपसी तनाव से बचें, अच्छी तरह व्यवहार करें और बातचीत के दाैरान शब्दों का चयन सूझबूझ के साथ करें।

मीन राशि

वर्ष 2023 के सूर्य ग्रहण के कारण आप अपने निजी जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखेंगे। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आप अपने साथी के साथ अच्छी तरह से पेश आएं और शांत होकर किसी भी विषय पर चर्चा करें। व्यावसायिक रूप से यह ग्रहण आपको सफल बनाएगा। हालांकि, इस अवधि के दौरान आपको कार्यक्षेत्र पर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वर्ष 2023 में सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपको कुछ हद तक आत्ममंथन के लिए प्रेरित कर सकता है।

कैसा रहेगा आपका साल 2023 जानने के लिए ज्योतिषी से बात करें

सूर्य ग्रहण 2023: याद रखने योग्य बातें

ग्रहण के दौरान आपको कई चीजें याद रखनी चाहिए। इनमें से कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिनका आपको पालन करना चाहि। जबकि कुछ ऐसी होती है, जिनसे आपको ग्रहण चरण के दौरान बचना चाहिए:

  • आपको सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान सोने से बचना चाहिए। यह उपाय विशेष रूप से बड़े और अस्वस्थ लोगों के लिए है। ज्योतिष के अनुसार यह स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालता है।
  • इस दौरान खाना बनाना या भोजन करना भी प्रतिबंधित होता है। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है और लंबे समय के लिए जातक के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
  • सूर्य ग्रहण 2023 (surya grahan 2023) के दौरान संपत्ति खरीदना या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरी खबर मिल सकती है या आपके साथ कुछ शुभ घटना घट सकती है।
  • ग्रहण के दौरान जातकों को भगवान को छूने या पूजा करने से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण की अवधि के बाद आपको पूजा घर में रखे हर सामान को धोना चाहिए। इसके बाद पूजा करनी चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। इसलिए आपको 2023 में सूर्य ग्रहण के समय इसे पानी देने या छूने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही इस अवधि के दौरान उन्हें घार से बाहर निकलना चाहिए। यही नहीं, ऐसी कोई भी क्रिया नहीं करनी चाहिए, जिससे वह सूर्य की किरणों के संपर्क में आ सकें।

सूर्य ग्रहण 2023: ज्योतिषीय उपायों का पालन करें

ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव छह महीने तक रह सकता है। हालांकि, उचित उपचारात्मक उपाय और ज्योतिष के मार्गदर्शन आपको इसके हानिकारक प्रभावों और अन्य समस्याओं से बचा सकते हैं। हमारे पास कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय हैं, जो आपको 2023 के सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने में मदद करेंगे:

  • श्वेतार्क का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसकी देखभाल करें। यदि आप इसे स्वयं पानी देते हैं, तो आपको इसका काफी लाभ मिलता है। पौधे को अपने परिवार के रूप में मानें और इसकी अच्छी तरह देखभाल करें।
  • साल 2023 के सूर्य ग्रहण (surya grahan 2023) के दौरान आप दान कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रहण के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं।
  • यदि आपकी कुंडली में पाप ग्रह सूर्य है, तो सूर्य अष्टकम स्तोत्र का पाठ करें। इससे यह ग्रह को मजबूत होगा।
  • 2023 के सूर्य ग्रहण के आसपास आपको अपने पिता के प्रति सम्मानजनक और आज्ञाकारी होना चाहिए।
  • नव वर्ष 2023 में ग्रहण के नकारात्मक परिणामों को दूर करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करना आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा।

2023 में सूर्य ग्रहण के प्रभावों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से ऑनलाइन बात करें।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित