कर्क आज का प्रेम राशिफल

astrotalk-mini-logo

कर्क आज का प्रेम राशिफल

एकल वृषभ राशि वाले शुक्र के प्रभाव में रहेंगे। आप अप्रतिरोध्य होंगे! प्रतिबद्ध रिश्तों में, विशेषकर लंबी दूरी के रिश्तों में कर्क राशि के लोग अपने रिश्ते में खुश और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कर्क राशि का प्रेम राशिफल (kark rashi aaj ka love rashifal)

aaj ka prem rashifal kark rashi

कर्क राशि के जातक काफी केयरिंग और संवेदनशील स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वास्तव में, कर्क प्रेम राशिफल इस बात पर प्रकाश डालता है कि कर्क राशि के जातक काफी आत्म-सुरक्षात्मक होते हैं। प्यार में पड़ने के बावजूद वे खुद की सुरक्षा को ही प्राथमिकता देते हैं। कई बार उनकी इस आदत की वजह से लोगों को यह गलतफहमी हो जाती है कि कर्क राशि वाले काफी शर्मीले हैं। जबकि ऐसा नहीं है। हकीकत यह है कि इससे पहले कि इनका साथी इन्हें पूरी तरह जाने, ये उसके बारे में हर बात जान लेना चाहते हैं।

ज्योतिष में कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। तो क्या आपको नहीं लगता कि चांद और प्रेम एक दूसरे के पर्यायवाची हैं? अगर आप बॉलीवुड रोमांटिंग गानें सुनें तो आपको ऐसा ही लगेगा। आपको बताते चलें कि कर्क राशि के जातकों के भावनात्मक स्वभाव के लिए चंद्रमा ग्रह ही जिम्मेदार है। इसलिए अगर आपको कभी कर्क राशि के जातकों के ब्रेकअप की खबर सुनने को मिले, तो इसके लिए उन्हें नहीं बल्कि उनके ग्रह को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। खैर, कर्क राशि वाले स्वभाव से घरेलू किस्म के होते हैं। इसलिए चाय या कॉफी की चुस्कियां लेते हुए ही आपको ज्यादातर कहानियां सुनने को मिलेंगी।

कर्क लव राशिफल (kark love rashifal) बताता है कि ये जातक अपनी वफादारी, प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के माध्यम से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर ये अपने शर्मीले पक्ष के बजाय अपने कामुक और निडर पक्ष को सामने रखें तो इनके पास प्यार में और भी कई विकल्प हो सकते हैं। हालांकि शर्मीला होना बुरा नहीं है, लेकिन इनके व्यक्तित्व के इस गुण की वजह से लोग अक्सर इनसे रिश्ता बनाने से बचते हैं। तो क्या आप प्यार से दूर रहना चाहते हैं? ऐसा बिल्कुल नहीं है और आपको ऐसा बनने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए।

कर्क राशि के जातक कभी खुलकर बात नहीं करते हैं और न ही किसी को अपनी परेशानी बताते हैं। इसलिए इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आप ऐसा कर सकते हैं, तो उनके मन में आपके लिए क्या है, यह जानने की कोशिश करें। कर्क लव  राशिफल (kark prem rashifal) कर्क राशि का पोषण गुण, उन्हें शांत और रचनाशील जातक के रूप में दर्शाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि धोखा मिलने या भावनात्मक रूप से दुखी होने पर ये लोग आक्रामक भी हो सकते हैं। क्या आपको इनका यह स्वभाव डरा रहा है? हालांकि यह उन भावों में से है, जिसे कर्क राशि बहुत कम उजागर करते हैं। लेकिन यह भाव हमेशा इनके अवचेतन मन में बसा होता है।

यदि किसी को कर्क राशि के जातक से प्रेम है तो कर्क राशि के लिए लव राशिफल (kark rashi aaj ka love rashifal) कुछ ऐसी बातों पर प्रकाश डालता है जिनका आप अनुसरण कर सकते हैं। कर्क राशि के जातक शर्मीले होते हैं, इसलिए आपको उनके साथ सामंजस्य बैठाने के लिए पर्याप्त समय देना होगा। इतना ही नहीं कर्क राशि वालों में बहुत अधिक सोचने की प्रवृत्ति होती है। इनकी खास बात यह है कि कर्क राशि के जातक अविश्वसनीय रूप से अपने प्रियजनों का  हमेशा खुश देखना चाहते हैं। साथ ही ये अपने साथी की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। उनके लिए अपने साथी की सिक्युरिटी सबसे महत्वपूर्ण होती है। 

कर्क अनुकूलता

कर्क लव राशिफल (prem rashifal) के अनुसार कर्क राशि की भावनात्मक अनुकूलता साझा करने वाली राशियां इनके लिए एक बेहतरीन साथी साबित होंगी। इसलिए कर्क राशि के जातकों के लिए वृषभ, तुला और वृश्चिक सबसे अच्छी राशियां हैं, जिन्हें कर्क जातक डेट कर सकते हैं। 

बता दें कि मिथुन या कुंभ राशि के साथ जुड़ते समय कर्क राशि को काफी समझौता करने पड़ते हैं। दरअसल कर्क राशि के लोग अंतर्मुखी होते हैं, उन्हें स्थिरता पसंद होती है। जबकि मिथुन राशि के जातक बहुत ज्यादा मेल-जोल पसंद करते हैं। इसी तरह कुंभ राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं, लेकिन ये भावनाओ को नहीं समझ पाते हैं। कर्क राशि के लिए  अनुकूल राशियों की संख्या ज्यादा बड़ी नहीं है।

तो कर्क राशि, क्या आप प्रेम जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं? आपका कर्क लव राशिफल (kark rashi aaj ka love rashifal) इस सफर में आगे बढ़ने के लिए आपका मार्गदर्शन करेगा।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित