कुंडली में अष्टम भाव (8th House) क्या है?
व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय भी आता है, जो उसे पूरी तरह से नया रूप देकर बदल देता है। कुछ बदलाव ऐसे होते हैं जिसमें करियर में रुकावट, प्रेम में असफलता या जीवन में अचानक बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। ये बदलाव कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमें पहले से अधिक मजबूत और समझदार भी बनाते हैं। कुंडली का आठवां भाव (eighth house) जीवन में होने वाले इन बदलावों और अनुभवों को दर्शाता है।
ज्योतिष के अनुसार आठवें भाव का परिणाम किसी व्यक्ति के जीवन पर कैसा पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस भाव में कौन से ग्रह और राशियां है, भाव के स्वामी की स्थिति कितनी मजबूत है और संपूर्ण जन्मकुंडली कैसी है? इस भाव को विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़ें।
कुंडली का आठवां भाव क्या होता है?
आठवें भाव को 'परिवर्तन का भाव' भी कहा जाता है। ज्योतिष में इसे सबसे मजबूत भावों में एक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद सही जानकारी न होने के अभाव में लोग इसे नकारात्मक फल देने वाला भाव मान लेते हैं। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि ज्योतिष में आठवें भाव का क्या अर्थ है या ज्योतिषी इसे सबसे महत्वपूर्ण भावों में से एक क्यों मानते हैं, तो यह पृष्ठ आपको इसे आसानी से जानने और व्यावहारिक तरीके से समझने में मदद कर सकता है।
- वैदिक नाम- आयु भाव, रंध्र भाव, निधि भाव
- प्राकृतिक शासक ग्रह और राशि- मंगल ग्रह और वृश्चिक राशि
- आठवें भाव में रहने वाले लोग- ससुराल पक्ष और संयुक्त वित्त से जुड़े लोग।
- आठवें भाव में होने वाली गतिविधियां- आयु, रहस्य, परिवर्तन और अचानक होने वाली घटनाएं,
अष्टम भाव में विभिन्न ग्रहों का प्रभाव
आठवें भाव में सूर्य ग्रह
कुंडली के आठवें भाव में सूर्य की मौजूदगी व्यक्ति को क्रोधी और चंचल स्वभावी बना सकती है। ऐसे लोग अपने से बड़ों का या गुरुजनों का आदर-सम्मान करते हैं। लेकिन सूर्य की कमजोर स्थिति के कारण इन्हें स्वास्थ्य समस्याओं या रोगों से संघर्ष करना पड़ सकता है।
आठवें भाव में चंद्रमा ग्रह
जिन लोगों की कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा स्थित होता है, वे अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं। इनके मन में बार-बार उतार-चढ़ाव, कल्पनाशीलता और गुप्त विद्याओं के प्रति आकर्षण रहता है। इस भाव में चंद्रमा व्यक्ति को निजी रूप से गढ़ता है, जो अपनी भावनाओं को अपने तक ही सीमित रखता है।
आठवें भाव में मंगल ग्रह
कुंडली के आठवें भाव में मंगल व्यक्ति को उसकी गलतियों के गंभीर परिणाम दे सकता है और आवेगी बना सकता है। अष्टम भाव में मंगल जातक को साहसी तो बनाता है, लेकिन इसके साथ ही दुर्घटना, शल्य चिकित्सा और आग से जलने का जोखिम बना रहता है।
आठवें भाव में बुध ग्रह
अष्टम भाव में बुध की उपस्थिति व्यक्ति को तर्कशील, जितेन्द्रिय और सत्य बोलने वाला बनाता है। ऐसे जातक की ज्योतिष, गणित या रहस्मय विज्ञान में गहरी रुचि होती है। ऐसे लोग जीवन में सफलता पाते हैं। लेकिन बुध पीड़ित हो या शत्रु राशि में हो तो काम की अधिकता के कारण समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
आठवें भाव में बृहस्पति ग्रह
आठवें भाव में बृहस्पति (गुरु) की उपस्थिति से जातक को धार्मिक या तीर्थ यात्राओं के अवसर मिलते हैं। इसके साथ ही उसके जीवन में कई आनंदमय यात्राएं भी होती हैं। इस भाव में गुरु अधिक सोच-विचार और जांच-परख करने वाला स्वभाव दे सकता है। हालांकि गुरु की कमजोर स्थिति से जल्दबाजी में निर्णय लेने में असमर्थता रह सकती है।
आठवें भाव में शुक्र ग्रह
अष्टम भाव में शुक्र जातक को विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण, गुप्त संबंध को बढ़ाता है। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाएं और लग्जरी जीवन दे सकता है। लेकिन शुक्र यदि पीड़ित हो तो वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल आ सकती है।
आठवें भाव में शनि ग्रह
कुंडली के आठवें भाव में शनि की शुभ स्थिति से जातक दीर्घायु होता है। लेकिन शनि कमजोर हो तो यह जीवन में संघर्ष, स्वास्थ्य समस्याएं, जोड़ों का दर्द और देर से सफलता भी देता है।
आठवें भाव में राहु ग्रह
जिन जातक की कुंडली के आठवें भाव में राहु होता है, उसे लंबी उम्र प्राप्त होती है। करियर के क्षेत्र में ये व्यक्ति कवि, लेखक, पत्रकार, प्रकाशक आदि में सफल होते हैं। लेकिन राहु की अशुभ स्थिति के कारण जातक को धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में अरुचि हो सकती है। साथ ही आवेगपूर्ण निर्णय और काम के विनाशकारी परिणाम मिल सकते हैं।
आठवें भाव में केतु ग्रह
आठवें भाव में केतु की उपस्थिति आमतौर पर शुभ नहीं मानी जाती है। इससे आर्थिक नुकसान और लोन या कर्ज चुकाने में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन इस भाव में केतु आध्यात्मिक झुकाव, मोक्ष की लालसा और पैतृक या गुप्त लाभ दे सकता है।
अष्टम भाव में अलग-अलग राशियों का प्रभाव
आठवें भाव में मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल है। मंगल के कारण आठवें भाव में इसकी उपस्थिति से व्यक्ति बनाने और बिगाड़ने दोनों कलाओं में माहिर होते हैं। धार्मिक कार्यों की ओर इनका झुकाव रहता है। मंगल की मजबूत स्थिति कठिन समय में संघर्ष करने और जोखिम उठाने की क्षमता प्रदान करती है। वहीं, मंगल के पीड़ित होने पर जल्दबाजी में फैसले लेने, विवाद बढ़ने और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ सकती है।
आठवें भाव में वृषभ राशि
कुंडली के आठवें भाव में वृषभ राशि की मौजूदगी व्यक्ति को धन, विरासत, आर्थिक सुरक्षा के महत्व को दर्शाता है। इस राशि के ग्रह स्वामी शुक्र की मजबूत स्थिति से जीवनसाथी के जरिए आर्थिक लाभ, संपत्ति और सुख-सुविधाएं दिला सकती है। लेकिन शुक्र के कमजोर होने पर संयुक्त वित्त, विरासत या रिश्तों में भौतिक अपेक्षाओं को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
आठवें भाव में मिथुन राशि
इस भाव में मिथुन राशि की मौजूदगी से व्यक्ति की रूचि रहस्यमयी विषयों, रिसर्च और गूढ़ ज्ञान की ओर अधिक बढ़ती है। मिथुन राशि के स्वामी बुध यदि इस भाव में मजबूत हो तो यह व्यक्ति को जांच-पड़ताल, विश्लेषण और छिपी हुई जानकारियां खोजने में कुशल बनाती है। जबकि कमजोर बुध के कारण आर्थिक मामलों, दस्तावेजों और संयुक्त संपत्ति से जुड़े फैसलों में भ्रम, लापरवाही या गलतफहमी पैदा हो सकती है।
आठवें भाव में कर्क राशि
कुंडली के आठवें भाव में कर्क राशि होने पर व्यक्ति भावनात्मक रूप से संवेदनशील होता है। स्वामी ग्रह चंद्रमा यदि मजबूत हो तो व्यक्ति को अंतर्ज्ञान और कठिन परिस्थितियों को समझने की क्षमता मिलती है। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा के कमजोर होने पर भावनात्मक अस्थिरता और असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है।
आठवें भाव में सिंह राशि
सिंह राशि इस भाव में होने पर व्यक्ति जीवन के रहस्यों, विरासत और आर्थिक मामलों में अपनी अलग पहचान बनाता है। इस भाव में राशि के स्वामी ग्रह सूर्य की मजबूत स्थिति से कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व करने और आत्मविश्वास के साथ बदलावों को स्वीकार करने की क्षमता बढ़ती है। दूसरी ओर सूर्य के कमजोर होने पर पिता, वरिष्ठ अधिकारियों या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।
आठवें भाव में कन्या राशि
इस भाव में कन्या राशि होने पर व्यक्ति हर परिस्थिति का बारीकी से विश्लेषण करना पसंद करता है। राशि के स्वामी बुध यदि यहां मजबूत स्थिति में विराजमान हो तो व्यक्ति को शोध, अकाउंटिंग, टैक्स, ऑडिट और वित्तीय मामलों में अच्छी समझ हो सकती है। लेकिन कमजोर बुध के कारण व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित रह सकता है और आर्थिक फैसले लेने में उलझन महसूस कर सकता है।
आठवें भाव में तुला राशि
तुला राशि व्यक्ति को धन, विरासत और आर्थिक साझेदारी में संतुलित बनाती है। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र यदि इस भाव में अच्छी स्थिति में होते हैं तो जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के जरिए आर्थिक लाभ होने के संकेत मिलते हैं। लेकिन कमजोर होने पर रिश्तों में प्रेम की कमी, आर्थिक असमानता, साझेदारी में मतभेद और संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
आठवें भाव में वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की उपस्थिति से व्यक्ति का झुकाव रहस्यमयी विषयों, गहन शोध और आध्यात्मिक ज्ञान की ओर अधिक होता है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल यदि इस भाव में मजबूत होते हैं तो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों से उबरने और जीवन में बड़े बदलावों का सामना करने की शक्ति मिलती है। लेकिन मंगल के कमजोर होने पर गुस्सा, तनाव और विवाद बढ़ सकते हैं।
आठवें भाव में धनु राशि
आठवें भाव में धनु राशि के होने पर व्यक्ति रहस्यों, आध्यात्मिकता और गूढ़ ज्ञान को समझने में रुचि रखता है। राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति यदि अच्छी स्थिति में विराजमान हों तो विरासत, संयुक्त धन और ससुराल पक्ष के सहयोग मिलने के संकेत मिलते हैं। जबकि बृहस्पति की स्थिति यदि अच्छी न हो तो आर्थिक मामलों में गलत फैसला और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
आठवें भाव में मकर राशि
इस भाव में शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि की उपस्थिति से जीवन में आने वाले बदलाव और आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति व्यक्ति गंभीर होता है। शनि की मजबूत स्थिति से धैर्य, अनुशासन और लंबी अवधि की योजना के माध्यम से लाभ होता है। लेकिन शनि यदि पीड़ित हो तो विरासत, संयुक्त संपत्ति और पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों में बाधाएं आ सकती हैं।
आठवें भाव में कुंभ राशि
आठवें भाव में कुंभ राशि के होने पर रिसर्च, विज्ञान, तकनीक जैसे विषयों में व्यक्ति की रुचि बढ़ सकती है। शनि यदि मजबूत स्थिति में विराजमान हो तो व्यक्ति के कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखने और लंबे समय तक कोशिश जारी रखने की क्षमता प्रदान करता है। लेकिन कमजोर शनि के कारण अचानक बदलावों को स्वीकार करने में कठिनाई और सफलता पाने में अधिक मेहनत या देरी हो सकती है।
आठवें भाव में मीन राशि
आठवें भाव में मीन राशि की मौजूदगी से व्यक्ति का झुकाव आध्यात्मिकता, रहस्यवाद और जीवन के गहरे पहलुओं को समझने की ओर बढ़ सकता है। स्वामी ग्रह बृहस्पति यदि इस भाव में मजबूत स्थिति में विराजमान हो तो व्यक्ति को अंतर्ज्ञान, आध्यात्मिक ज्ञान और कठिन परिस्थितियों में सही मार्गदर्शन मिलता है। वहीं बृहस्पति के कमजोर या पीड़ित होने पर आर्थिक मामलों में भ्रम, दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा और धन के प्रबंधन में कठिनाई हो सकती है।
Q. कुंडली में सातवां भाव क्या दर्शाता है?
A. कुंडली में सातवां भाव विवाह, साझेदारी, साझेदारी में किया गया व्यापार, विदेश यात्रा और सामाजिक छवि को दर्शाता है।
Q. क्या कुंडली में सातवां भाव खाली होने का मतलब यह है कि विवाह नहीं होगा?
A. नहीं, कुंडली में सातवां भाव खाली होने का यह मतलब नहीं है कि जातक का विवाह नहीं होगा। विवाह की संभावनाओं का आकलन केवल सातवें भाव में ग्रहों की उपस्थिति के आधार पर नहीं किया जाता, बल्कि इसके लिए सातवें भाव के स्वामी की स्थिति, जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति और नवमांश कुंडली का विश्लेषण किया जाता है।
Q. कुंडली के सातवें भाव में यदि कोई ग्रह नहीं हो तो क्या होगा?
A. कुंडली के सातवें भाव में यदि ग्रह नहीं हो तो इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि सातवां भाव अशुभ या बुरा है। भावों की संख्या 12 है, जबकि ग्रहों की संख्या 9 है, ऐसे में किसी भाव में ग्रह का न होना सामान्य बात है। कई बार सातवें भाव में ग्रहों का न होना यह दर्शाता है कि रिश्तों में बहुत अधिक उलझने के बजाय व्यक्ति संतुलित जीवन जीता है।
Q. सातवें भाव में कौन-सा ग्रह सबसे अच्छा होता है?
A. शुक्र ग्रह को सातवें भाव में सबसे शुभ माना जाता है। यह खुशहाली, देखभाल करने वाला, प्यार करने वाला होता है, जो विवाह के बाद जीवनसाथी के साथ अच्छी जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण होता है।
Q. कुंडली में सातवें भाव का स्वामी कौन है?
A. सातवें भाव का स्वामी कौन है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि सातवें भाव में कौन सी राशि है। उदाहरण के लिए, वृश्चिक और मेष लग्न वालों के लिए सातवें भाव की राशि वृषभ है, जिसका स्वामी शुक्र है।