कुंडली में सप्तम भाव (7th House) क्या है?
जिंदगी में कई बार अचानक कुछ बदलाव अचानक आते हैं। आपने यह कहावत तो जरूर सुनी होगी कि जीवन सुख-दुख का पहिया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कैसे कुछ दिन खुशी और उल्लास भरे होते हैं, जबकि कुछ दिन मुश्किलों से भरा होता है। इसका एक कारण यह भी है कि किसी व्यक्ति का भाग्य जन्म के समय आसमान में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार पहले से ही तय होती है। जीवन की कई परिस्थितियां ग्रह और राशियां तय करती हैं कि सफलता, धन, रिश्ते और सेहत आदि के मामले में आपका संपूर्ण जीवन कैसा रहेगा।
जीवन के हर पहलू को समझने के लिए जन्म कुंडली के 12 भावों का आकलन करना होता है। लेकिन बात करें कुंडली के सातवें भाव की तो इसे शादी-विवाह और व्यापार साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस भाव को विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़ें।
कुंडली का सातवां भाव क्या होता है?
कुंडली में सातवां भाव, जिसे पत्नी भाव या युक्ति भाव भी कहा जाता है। यह जन्म पत्रिका के उन भावों में एक है जो जीवनसाथी के स्वभाव, वैवाहिक जीवन, समझौता, मुकदमा और व्यापार में साझेदारी को दर्शाता है।
सातवें भाव में मौजूद ग्रह, राशियां और सातवें भाव के स्वामी से संकेत मिलता है कि वैवाहिक जीवन या साझेदारी में किया गया व्यापार किसी व्यक्ति के जीवन पर कैसा प्रभाव डाल सकता है। लेकिन ज्योतिषी के अनुसार सिर्फ सातवें भाव या उस भाव के स्वामी का मजबूत होना किसी व्यक्ति के सफल जीवन या बेहतरीन वैवाहिक जीवन की गारंटी नहीं देता, बल्कि सातवें भाव में शुभ ग्रहों का प्रभाव, राशियां और ग्रह स्वामी का मजबूत होना भी व्यक्ति के विवाह, व्यापार और सामाजिक जीवन को दर्शाता है।
- वैदिक नाम- पत्नी भाव, युक्ति भाव, कलत्र भाव
- प्राकृतिक शासक ग्रह और राशि- शुक्र ग्रह और तुला राशि
- सातवें भाव में रहने वाले लोग- रोमांटिक पार्टनर, व्यापार साझेदार और विरोधी
- सातवें भाव में होने वाली गतिविधियां- वचनबद्धता, जनसंपर्क, संवाद और समझौता
सप्तम भाव में विभिन्न ग्रहों का प्रभाव
सातवें भाव में सूर्य
सूर्य ग्रह अधिकार और आत्मविश्वास का प्रतीक है। कुंडली के सातवें भाव में यदि यह उचित स्थान पर बैठा हो तो इससे संकेत मिलता है कि जातक का साथी मान-सम्मान पाने वाला होगा और उसे अधिकार वाला पद प्राप्त होगा। जबकि दूसरी ओर सूर्य के पीड़ित होने पर रिश्ते में अहंकार और टकराव के संकेत मिलते हैं।
सातवें भाव में चंद्रमा
वैदिक ज्योतिष में सातवें भाव में चंद्रमा की मौजूदगी विवाह को ओर संकेत करती है, जो भावनात्मक सुरक्षा पर निर्भर करती है। सातवें भाव में मौजूद चंद्रमा यदि मजबूत हो तो रिश्ता भी भावनात्मक रूप से मजबूत होता है। वहीं इस भाव के कमजोर होने पर साथी पर निर्भर रहने, मूड में बदलाव या ऐसे साथी की ओर इशारा करता है, जिसकी असुरक्षा या शंका की भावना रिश्ते को अस्थिर बना सकती है।
सातवें भाव में मंगल
मंगल ग्रह रिश्ते में जुनून, गहराई और आपसी समझदारी को दर्शाता है। सातवें भाव में मंगल शुभ स्थान पर हो
तो शादीशुदा जीवन उत्साह से भरा होता है। दूसरी ओर, मंगल के कमजोर होने या मंगल दोष पर शादीशुदा जीवन में विवाद और बहस होने के संकेत मिलते हैं। ऐसी स्थिति में विवाह में देरी भी हो सकती है।
सातवें भाव में बुध
बुध ग्रह को संचार, बुद्धि और संवाद का कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में सातवें भाव में बुध की मजबूत स्थिति ऐसे जीवनसाथी का संकेत देती है, जो बुद्धिमान, हंसमुख और बातचीत में कुशल हो। यह आपसी समझ और संवाद कौशल के आधार पर मजबूत व्यावसायिक साझेदारी बनने की संभावना को भी दर्शाता है। वहीं, सातवें भाव में बुध के पीड़ित होने पर व्यक्ति रिश्तों में जरूरत से ज्यादा सोच-विचार कर सकता है या जीवनसाथी पर भरोसा करने में कठिनाई महसूस कर सकता है।
सातवें घर में बृहस्पति
बृहस्पति (गुरु) ज्ञान, विस्तार और सौभाग्य का कारक ग्रह है। कुंडली सातवें भाव में बृहस्पति की मजबूत स्थिति वैवाहिक जीवन में सुख-सौभाग्य और जीवनसाथी के सहयोग से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के संकेत देती है। इसके विपरीत इस भाव में बृहस्पति के पीड़ित होने पर रिश्तों में उम्मीदें रखने की प्रवृत्ति हो सकती है, जिसका प्रभाव वैवाहिक जीवन और आपसी संबंधों पर पड़ सकता है।
सातवें भाव में शुक्र
शुक्र ग्रह रोमांस और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक होता है। सातवें भाव में शुक्र की मजबूत स्थिति रिश्ते में रोमांस, वैवाहिक जीवन में प्रेम और विवाह के बाद आरामदायक जीवन के सुख का संकेत देती है। लेकिन शुक्र के पीड़ित होने पर प्यार की जगह लग्जरी, सुख के बजाय दिखावे के जीवन में व्यक्ति के अधिक लिप्त होने के संकेत देता है, जिसका असर रिश्ते पर पड़ता है।
सातवें भाव में शनि
सातवें भाव में शनि की स्थिति रिश्ते में ईमानदारी और परिपक्वता को दर्शाती है। इस भाव में शनि का मजबूत होना ऐसे रिश्ते का संकेत देता है जो समय के साथ-साथ अधिक गहरा और मजबूत होता है। दूसरी ओर शनि के कमजोर होने पर रिश्ते में धीरे-धीरे भावनात्मक दूरी और प्यार में कमी के संकेत मिलते हैं। ऐसा रिश्ता ड्यूटी की तरह निभाने वाला लग सकता है।
सातवें भाव में राहु
वैदिक ज्योतिष में कुंडली के सातवें भाव में राहु को अलग सोच और अधिक आकर्षक के रूप में देखा जाता है। जब राहु इस भाव में अच्छी स्थिति में होता है तो किसी अलग बैकग्राउंड या कल्चर के साथ की ओर आकर्षण को बढ़ा सकता है। इससे रिश्ता भी रोमांचक और चुंबकीय हो सकता है। लेकिन राहु अगर पीड़ित हो तो यह रिश्ते में भ्रम और धोखे को बढ़ा सकता है।
सातवें भाव में केतु
केतु वैराग्य और आध्यात्मिकता का ग्रह है। कुंडली के सातवें भाव में केतु का मजबूत होना रिश्ते में आध्यात्मिक सोच को बढ़ाता है। लेकिन केतु पीड़ित हो तो यह शादीशुदा रिश्ते में भावनात्मक दूरी को बढ़ा सकता है,
जब यह 7वें घर में अच्छी जगह पर होता है, तो यह पार्टनरशिप के लिए आध्यात्मिक सोच विकसित करता है। हालांकि, जब यह पीड़ित होता है, तो यह शादी या रिश्ते में इमोशनल दूरी बनाता है जो रिश्ते के सहज और सुविधाजनक पैटर्न से अलग हटकर कर्मों से जुड़ा हुआ महसूस होता है।
सप्तम भाव में विभिन्न राशियों का प्रभाव
मेष राशि सातवें भाव में
मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है जो रिश्तों में गर्मजोशी, हिम्मत और गहराई को दर्शाता है। इस राशि के स्वामी यदि सातवें भाव में अच्छी स्थिति में हो तो इससे वैवाहिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव होता है और ऐसा पार्टनर मिल सकता है जो प्रेम और रोमांस में स्वयं पहल करें। लेकिन दूसरी ओर मंगल की अशुभ स्थिति के कारण वैवाहिक जीवन में झगड़े, विवाद या गुस्से की समस्या बढ़ सकती है।
वृषभ राशि सप्तम भाव में
सातवें भाव में वृषभ राशि की उपस्थिति बताती है कि जातक ईमानदार, स्थिर रिश्ता और शादीशुदा जीवन को पसंद करने वाला होगा। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र इस भाव में यदि अच्छी स्थिति में हो तो इससे बेहतर और दीर्घकालीन समय तक चलने वाले रिश्ते के संकेत मिलते हैं। लेकिन कमजोर शुक्र के कारण रिश्ते में अधिकार जताने, जिद्द और अहंकार के कारण मनमुटाव की भावना पैदा हो सकती है।
मिथुन राशि सातवें भाव में
मिथुन राशि में संवाद कौशल और गजब की बौद्धिक क्षमता होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध की सातवें भाव में अच्छी स्थिति इस बात का संकेत देती है कि, वैवाहिक जीवन बेहतर संवाद के कारण हमेशा जीवंत रहेगा और रिश्ते में भावनात्मक संतोष भी रहेगा। दूसरी ओर कमजोर बुध के कारण जरूरी मामलों में बैचेनी, फैसले लेने में रिश्तों में अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है।
कर्क राशि सातवें भाव में
कर्क राशि वाले जातकों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। कुंडली के सातवें भाव में जब चंद्रमा मजबूत होता है, तो वैवाहिक जीवन में भावनात्मक गहराई लाता है। इससे जीवन में गहरा प्रेम और एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक संतुष्टि मिलती है। दूसरी ओर इस भाव में स्वामी ग्रह के कमजोर होने पर रिश्ते या शादी में विवाद, निर्भरता और बहुत मानसिक बदलाव को दर्शाता है।
सिंह राशि सातवें भाव में
सिंह राशि पर सूर्य का आधिपत्य होता है। इस भाव में स्वामी ग्रह का मजबूत होना यह दर्शाता है कि जातक को सम्मानजनक साथी मिलता है, जिस पर आप गर्व कर सकते हैं। दूसरी ओर, स्वामी ग्रह के पीड़ित होने पर यह रिश्ते या शादी में अहंकार और टकराव पैदा कर सकता है।
कन्या राशि सातवें भाव में
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। जब कुंडली के सातवें भाव बुध अच्छी जगह पर होता है तो यह ऐसे जीवनसाथी को दर्शाता है जो अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखता है और भरोसेमंद होता है। दूसरी ओर बुध के पीड़ित या कमजोर होने पर साथी छोटी-छोटी बातों का अधिक विश्लेषण करने वाला और हर क्षेत्र में परफेक्शन वाला होता है, जिसका असर रोमांस या प्रेम पर पड़ सकता है।
सातवें भाव में तुला राशि
वैदिक ज्योतिष में तुला राशि को सातवें भाव में प्राकृतिक रूप से संतुलित माना जाता है। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र की इस भाव में मजबूत स्थिति होने पर जातक का वैवाहिक जीवन शांत, सहयोगी और प्यार करने वाले जीवनसाथी की ओर इशारा करता है। लेकिन शुक्र के कमजोर होने पर जीवन में समस्याएं और झगड़े बढ़ सकते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में बंधे रहना मुश्किल हो सकता है।
वृश्चिक राशि सप्तम भाव में
वृश्चिक राशि साझेदारी में होने वाले बदलाव और गहराई को दर्शाती है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल की सप्तम भाव में मजबूत स्थिति से यह ऐसे वैवाहिक रिश्ते की ओर संकेत देता है जो वर्षों तक ऊर्जावान और मजबूत होती है। दूसरी ओर मंगल की कमजोर स्थिति से वैवाहिक जीवन में ईष्या, अधिकार जताने की भावना, कंट्रोल और शक्ति संघर्ष को बढ़ा सकती है।
धनु राशि सातवें भाव में
धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति (गुरु) हैं। जब राशि स्वामी बृहस्पति अच्छे स्थान पर मजबूत होते हैं तब यह ऐसे वैवाहिक जीवन की ओर संकेत देता है जिसमें दापंत्य जीवन में रोमांस होता है और जोड़े अपने जीवन में अच्छे अनुभव प्राप्त करते हैं। दूसरी ओर बृहस्पति के कमजोर होने पर झगड़े या विवाद की ओर इशारा करता है, क्योंकि एक व्यक्ति आजाद और स्वतंत्र सोच की उम्मीद करता है, जबकि दूसरा इसके समर्थन में नहीं होता।
मकर राशि सातवें भाव में
मकर राशि पर शनि ग्रह का शासन होता है। कुंडली के सातवें भाव में शनि यदि अच्छे स्थान पर बैठा हो तो जातक को ईमानदार, समर्पित, भरोसेमंद साथी मिलता है जो आपके फैसलों का सम्मान करता है। दूसरी ओर, जब यह उचित स्थान पर नहीं होता है, तो यह रिश्ते में नीरसता ला सकता है।
कुंभ राशि सातवें भाव में
कुंभ राशि वाले ऐसे रिश्ते पसंद करते हैं, जिनमें दोनों पार्टनर के अपने विचार हों और वे एक-दूसरे की सोच का सम्मान करें। इनके लिए पारंपरिक रोमांस से ज्यादा दोस्ती, आपसी समझ और बौद्धिक तालमेल महत्वपूर्ण होता है। कुंभ राशि का स्वामी शनि कुंडली के इस भाव में मजबूत हो तो यह आपसी समझ और विचारों के तालमेल पर आधारित रिश्ते का संकेत देता है। वहीं, शनि की कमजोर स्थिति पार्टनर के बीच भावनात्मक दूरी और आपसी जुड़ाव की कमी को दर्शाती है।
मीन राशि सातवें भाव में
मीन राशि साझेदारी में दयालुता, आध्यात्मिक गहराई और भावनात्मक जुड़ाव लाती है। जब बृहस्पति इस भाव में अच्छी जगह पर मौजूद होता है तब या साथी के साथ अच्छे रिश्ते का संकेत देता है। ऐसी स्थिति में यह निस्वार्थ समर्पण भाव को दिखाता है। दूसरी ओर शुक्र जब पीड़ित होता है, तो इससे जीवन में दिखावे का प्यार और रोमांस रहता है। साथ ही जिम्मेदारियों को निभाने के बजाय भागने की ओर इशारा करता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. कुंडली में सातवां भाव क्या दर्शाता है?
A. कुंडली में सातवां भाव विवाह, साझेदारी, साझेदारी में किया गया व्यापार, विदेश यात्रा और सामाजिक छवि को दर्शाता है।
Q. क्या कुंडली में सातवां भाव खाली होने का मतलब यह है कि विवाह नहीं होगा?
A. नहीं, कुंडली में सातवां भाव खाली होने का यह मतलब नहीं है कि जातक का विवाह नहीं होगा। विवाह की संभावनाओं का आकलन केवल सातवें भाव में ग्रहों की उपस्थिति के आधार पर नहीं किया जाता, बल्कि इसके लिए सातवें भाव के स्वामी की स्थिति, जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति और नवमांश कुंडली का विश्लेषण किया जाता है।
Q. कुंडली के सातवें भाव में यदि कोई ग्रह नहीं हो तो क्या होगा?
A. कुंडली के सातवें भाव में यदि ग्रह नहीं हो तो इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि सातवां भाव अशुभ या बुरा है। भावों की संख्या 12 है, जबकि ग्रहों की संख्या 9 है, ऐसे में किसी भाव में ग्रह का न होना सामान्य बात है। कई बार सातवें भाव में ग्रहों का न होना यह दर्शाता है कि रिश्तों में बहुत अधिक उलझने के बजाय व्यक्ति संतुलित जीवन जीता है।
Q. सातवें भाव में कौन-सा ग्रह सबसे अच्छा होता है?
A. शुक्र ग्रह को सातवें भाव में सबसे शुभ माना जाता है। यह खुशहाली, देखभाल करने वाला, प्यार करने वाला होता है, जो विवाह के बाद जीवनसाथी के साथ अच्छी जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण होता है।
Q. कुंडली में सातवें भाव का स्वामी कौन है?
A. सातवें भाव का स्वामी कौन है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि सातवें भाव में कौन सी राशि है। उदाहरण के लिए, वृश्चिक और मेष लग्न वालों के लिए सातवें भाव की राशि वृषभ है, जिसका स्वामी शुक्र है।