First consultation is free
Free tools
Theme

कुंडली में मेष लग्न (Aries Ascendant)

मेष लग्न को वैदिक ज्योतिष में कालपुरुष की पहली और सबसे ऊर्जावान शुरुआत माना जाता है। यह राशिचक्र की पहली राशि होती है। मंगल का प्रभाव होने के कारण मेष लग्न वाले साहसी, ऊर्जावान और निर्भीक होते हैं। ये चुनौतियों से घबराते नहीं, बल्कि डटकर उसका सामना करते हैं। मेष लग्न वालों के लिए नई शुरुआत, प्रतिस्पर्धा और सक्रियता काफी महत्व रखती है। अगर आप मेष लग्न के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़ते रहें। यहां आप मेष लग्न की विशेषता, कमियां, चुनौतियां, मेष लग्न में ग्रहों का प्रभाव और फल, महादशा का फल और धन योग आदि के बारे में जानेंगे।

मेष लग्न क्या होता है?

जब किसी व्यक्ति के जन्म के समय पूर्व दिशा में मेष राशि उदित होती है, तो इसे ‘मेष लग्न’ कहा जाता है। यदि किसी जातक के जन्म के समय जन्मकुंडली के प्रथम भाव में 1 लिखा है तो, इसका अर्थ यह है कि, उसकी कुंडली मेष लग्न की है। इसे प्रथम लग्न के तौर पर भी जाना जाता है, जिसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। मेष लग्न के अंतर्गत अश्विनी, भरणी और कृत्तिका तीन नक्षत्र आते हैं। ज्योतिष में कालपुरुष की कल्पना के अनुसार, मेष लग्न कालपुरुष के मस्तक और सिर का प्रतिनिधित्व करता है।

लग्न स्वामी: मंगल

लग्न तत्व: अग्नि

लग्न चिह्न: मेढ़ा

लग्न स्वरूप: चर

लग्न स्वभाव: उग्र

लग्न उदय: पूर्व

लग्न प्रकृति: चित्त

जीवन रत्न: मूंगा

अराध्य: शिवजी, भैरों, हनुमान

लग्न धातु: तांबा

अनुकूल रंग: लाल और क्रीम

लग्न जाति: क्षत्रिय

शुभ दिन: मंगलवार, रविवार

शुभ अंक: 9

जातक विशेषता: तेजस्वी

मित्र लग्न: तुला, धनु, मकर

शत्रु लग्न: वृश्चिक, कन्या

लग्न लिंग: पुरुष

मेष लग्न की मुख्य विशेषताएं

1. व्यक्तित्व और स्वभाव 

मेष लग्न वाले जातक आमतौर पर आत्मविश्वासी, निडर, साहसी और ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा उग्र होता है। 

2. तत्व

मेष लग्न का तत्व अग्नि है, जिस कारण इनमें भरपूर ऊर्जा और साहस होता है। ये किसी काम को लेकर बहुत उत्साही होते हैं और कठिन परिस्थिति में भी हार नहीं मानते।

3. कारक ग्रह

मेष लग्न की कुंडली में कारक ग्रह मंगल (स्वामी ग्रह), सूर्य (पंचम भाव के स्वामी), गुरु (नवम भाव के स्वामी) और चंद्रमा (चौथे भाव के स्वामी) होते हैं। 

4. शुभ योग

  • मंगल मेष राशि में स्वयं के घर या केंद्र भाव (1,4,7,10) में हो तो रूचक योग बनता है।
  • सूर्य और मंगल या सूर्य और चंद्रमा की युति हो तो राजयोगकारक होती है।
  • चंद्रमा (चतुर्थ भाव) और सूर्य (पंचम भाव) में हो तो शुभ योग बनता है।

5. रत्न

मेष लग्न वाले जातकों का भाग्यशाली रत्न मूंगा है। इसे धारण करने से साहस, आत्मविश्वास, शारीरिक ऊर्जा और मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है। हालांकि बिना ज्योतिषीय सलाह के कोई भी रत्न धारण न करें। रत्न संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषी से फ्री चैट या कॉल कर सकते हैं।

मेष लग्न की कमियां और चुनौतियां

व्यावहारिक कमियां

मेष लग्न वालों में धैर्य की कमी होती है और इसलिए यह किसी भी कार्य को बिना सोचे-समझे बस जल्दी करने की चाहत रखते हैं। जिद्दी स्वभाव के कारण ये किसी की सलाह भी नहीं मानते, जिससे व्यावहारिक जीवन में परेशानी उठानी पड़ती है।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

मेष लग्न वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मुख्य रूप से सिरदर्द, माइग्रेन और आंखों से जुड़ी समस्या रहती है। मेष लग्न वालों को चोट लगने और सर्जरी की भी अधिक संभावना रहती है।

करियर में आने वाली चुनौतियां

मेष लग्न वालों के लिए जल्दबाजी, अधिक क्रोध और बिना सोचे-समझे निर्णय लेने की आदत करियर में मुख्य रूप से चुनौतियों का कारण बनती हैं।

मेष लग्न में ग्रहों का प्रभाव और फल

1. मेष लग्न में सूर्य का प्रभाव और फल

पंचम भाव का स्वामी होने के कारण सूर्य मेष लग्न वालों के लिए शुभ फलदायी होता है। कुंडली में सूर्य व्यक्ति की बुद्धि, आत्मा, स्मरण शक्ति, विद्या ग्रहण करने की क्षमता, नौकरी, धन आदि को प्रभावित करते हैं। सूर्य मजबूत हो तो अच्छे फलों में और भी वृद्धि होती है, वहीं कमजोर होने पर इन फलों में कमी आती है।

2. मेष लग्न में चंद्रमा का प्रभाव और फल

मेष लग्न की कुंडली में चंद्रमा चतुर्थ भाव का स्वामी होता है। चतुर्थेश होने के कारण चंद्रमा मेष लग्न वाले जातकों को माता, भूमि-भवन और वाहन का सुख प्रदान करता है। चंद्रमा की शुभता के कारण मन में शांत, परोपकार और अच्छे विचार आते हैं।

3. मेष लग्न में मंगल का प्रभाव और फल

मेष लग्न में मंगल प्रथम भाव और अष्टम का स्वामी होता है, जिस कारण यह योगकारक यानी शुभ फल देने वाला माना जाता है। मंगल की शुभ ऊर्जा से व्यक्ति साहसी, पराक्रमी, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनता है। 

4. मेष लग्न में बुध का प्रभाव और फल

मेष लग्न में बुध तीसरे और छठे भाव का स्वामी है। ज्योतिष में इसे मेष लग्न के लिए अति मारक और अशुभ ग्रह माना जाता है। इसलिए बुध से मेष लग्न वालों को अशुभ फल मिलते हैं। तृतीया भाव में बुध संघर्ष को बढ़ाता है।

5. मेष लग्न में गुरु का प्रभाव और फल

मेष लग्न में गुरु नवम भाव और द्वादश भाव का स्वामी है। मेष लग्न वाले जातकों के लिए गुरु अतिशिष्ट कारक और योगकारक ग्रह है। नवमेश गुरु से जातक को भाग्य का साथ मिलता है, व्यक्ति उच्च विचारों का धनी और धर्मी बनता है।

6. मेष लग्न में शुक्र का प्रभाव और फल

शुक्र मेष लग्न की कुंडली में द्वितीया भाव और सप्तम भाव का स्वामी होता है। मेष लग्न के मंगल लग्नेश है और मंगल व शुक्र के बीच शत्रुता का भाव होता है। इसलिए शुक्र को मेष लग्न के लिए मारक ग्रह माना जाता है। मेष लग्न वालों को शुक्र के कारक शारीरिक ऊर्जा में कमजोरी और अनिद्रा की समस्या रहती है। हालांकि शुक्र मजबूत हो तो कुछ शुभ फल मिल सकते हैं।

7. मेष लग्न में शनि का प्रभाव और फल

मेष लग्न में शनि दशम भाव और एकादश भाव का स्वामी है। यह मेष लग्न वाले जातकों के लिए शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शनि करियर और व्यापार में उन्नति व आर्थिक लाभ दिलाता है। शनि अनुशासनप्रिय ग्रह है, इसलिए मेहनत करने पर ही शुभ फल मिलते हैं।

8. मेष लग्न में राहु का प्रभाव और फल

मेष लग्न में राहु षष्ठ भाव का अधिपति यानी षष्ठेश होता है। राहु का प्रभाव मेष लग्न वालों पर कैसा रहेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि, कुंडली में राहु की स्थिति कैसी है। 

9. मेष लग्न में केतु का प्रभाव और फल

मेष लग्न के लिए केतु बारहवें भाव का अधिपति होता है। द्वादशेश केतु अगर शुभ प्रभावों से युक्त हो तो शुभ फल मिल सकते हैं। लेकिन अशुभ स्थिति में होने पर केतु से मेष लग्न वालों को अतिशय अशुभ फल ही प्राप्त होते हैं।

मेष लग्न में महादशा का फल

  • सूर्य की महादशा: मेष लग्न में सूर्य महादशा का फल शुभ होता है। सूर्य पंचम भाव के स्वामी होने के कारण इन्हें यश, उच्च पद और बौद्धिक विकास में वृद्धि कराते हैं।
  • चंद्रमा की महादशा: मेष लग्न के चंद्रमा महादशा का फल मिश्रित फलदायी होता है। चतुर्थ भाव के स्वामी चंद्रमा शुभ स्थिति में हों तो माता, भूमि-भवन और वाहन का सुख प्राप्त होता है।
  • मंगल की महादशा: मेष लग्न का स्वामी होने के कारण मंगल महादशा शुभ और लाभकारी होती है। हालांकि कभी-कभी चोट लगने और विवाद की आशंका भी होती है।
  • बुध की महादशा: मेष लग्न वालों के लिए बुध महादशा अशुभ या मारक होती है। बुध की दशा से मेष लग्न वालों को शारीरिक कष्ट,शत्रु भय, कर्ज बढ़ने और व्यापार में घाटे की आशंका रहती है।
  • गुरु की महादशा: मेष लग्न वालों के लिए गुरु महादशा अत्यंत शुभकारी मानी जाती है। गुरु की दशा से भाग्य का साथ मिलता है, धर्म-कर्म की ओर रूझान बढ़ता है और उच्च शिक्षा में सफलता मिलती है।
  • शुक्र की महादशा: दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर शुक्र मेष लग्न वालों के लिए मारकेश होता है। शुक्र महादशा से मेष लग्न वालों के वैवाहिक और आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहता है।
  • शनि की महादशा: शनि महादशा में मेष लग्न वालों को कठिन परिश्रम के बाद ही फल मिलता है। हालांकि कुछ मामलों में यह कष्टकारी भी रहता है।
  • राहु और केतु महादशा: राहु या केतु की महादशा का फल मेष राशि वालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा, यह इन ग्रहों की स्थिति और युति पर निर्भर करता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ होने पर सफलता मिलती है और कमजोर होने पर भ्रम और मानसिक तनाव बढ़ते हैं। 

मेष लग्न में विशेष धन योग

भाग्येश गुरु और लग्नेश मंगल की अनुकूल स्थिति मेष लग्न वालों के आर्थिक मामलों में लाभ दिलाती है। गुरु और शुक्र की युति (नवम भाव), सूर्य (पंचम भाव) और शनि (एकादश भाव), गुरु शनि और चंद्रमा एकादश भाव, लग्नेश, कर्मेश और भाग्येश का संबंध हो तब इसे भी विशेष धन योग माना जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q: मेष लग्न के लिए कौन से ग्रह मारक होते हैं?

A: बुध, शुक्र और शनि ग्रह मारक या अशुभ होते हैं। इनमें शुक्र को सबसे प्रबल मारक माना गया है।

Q: मेष लग्न वालों के इष्ट देव कौन होते हैं ?

A: मेष लग्न वाले जातकों के इष्ट देव भगवान हनुमान और सूर्य देवता माने जाते हैं।

Q: सबसे अच्छा लग्न कौन सा होता है?

A: ज्योतिष में वृषभ, तुला, कर्क, सिंह,मकर और कुंभ लग्न को सबसे उत्तम माना गया है।

Q. लग्न मजबूत कैसे होता है?

A: लग्न (पहला भाव) और लग्नेश (स्वामी) तब मजबूत होता है, जब वह शुभ स्थानों पर हो या फिर उस पर शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़े।

Q: मेष लग्न वाले स्वभाव में कैसे होते हैं?

A: मेष लग्न वाले साहसी, ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं।